Blog

  • जालंधरः आप पार्टी की सीट को लेकर भाजपा और अकाली दल के नेता CM मान के संपर्क में

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम भगवंत मान उम्मीदवार की तालाश में जुट गए है। सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं की बातचीत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अंदरखाते चल रही है परन्तु इन नेताओं के नाम अभी गुप्त रखे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार की रेस एक भाजपा तथा 2 अकाली दल के नेता बताए जा रहे हैं। 

    सूत्रों के अनुसार एक-दो नेताओं की बैठकें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हो चुकी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि जालंधर सीट बारे फैसला लेने में अभी कुछ समय लगेगा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नेता को लेकर अपना मन बनाया हुआ है। अगर बाहरी उम्मीदवार बारे फैसला न हो सका तो उस स्थिति में पार्टी द्वारा एक कैबिनेट मंत्री को आगे किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री उस स्थिति में अंतिम विकल्प होंगे।

  • पंजाबः पुलिस ने रेड कर गैंगवार के मुख्यारोपी को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः नवां मोहल्ले में हुई गैंगवार का मुख्यारोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को कोतवाली इलाके से ही पुलिस रेड करके पकड़ा है। पिछले 1 महीने से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी का नाम निहाल शर्मा है। गैंगवार से करीब 15 दिन पहले ही वह शुभम मोटा गैंग में शामिल हुआ था। 20 फरवरी सुभानी बिल्डिंग रोड पर जब शुभम मोटा गैंग और अंकुर गैंग में गोलियां चली उस समय निहाल वहीं मौजूद था विवाद बढ़ा तो सबसे पहले गोली उसी ने चलाई।

    निहाल ने अवैध हथियार से फायर किए। सोशल मीडिया पर लगातार निहाल एक्टिव चल रहा था। पुलिस अब निहाल को रिमांड पर लेकर अवैध हथियार रिकवर करवाएगी। इस गैंगवार की वीडियो भी सामने आई थी जिसमें बदमाश एक दूसरे पर गोलीबारी करते दिखे थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरें तक बदमाशों ने तोड़ दिए थे। अंकुर गैंग के सदस्यों को पुलिस ने सहारनपुर से एक गैरेज से पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।

  • पंजाबः चालान काटने को लेकर पुलिस और नौजवान हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला ट्रैफिक पुलिस ने 31 मार्च के मद्देनजर जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों के चालान काटने के अभियान को गति दे दी है। इस दौरान फिरोजपुर की पुरानी सब्जी मंडी के बाहर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। वहीं पुलिसकर्मियों और बाइक सवार युवक के तकरार होने का मामले आया है। घटना वहां कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात ये है कि युवक ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल किया, जिसके आगे ट्रैफिक अधिकारी को झुकना पड़ा और मोटरसाइकिल छोड़नी पड़ी।

    दरअसल, ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं इन वाहनों की जांच के दौरान कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आज सामने आया कि एक युवक को मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा गया, लेकिन वह बिना किसी परवाह के मोटरसाइकिल आगे भगाकर ले गया। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर रोक लिया और काबू कर लिया। इस बीच पुलिस को युवक के बीच काफी तनातनी देखने को मिली, जो कैमरे में भी कैद हो गई, लेकिन मजेदार बात तो तब हुई जब ट्रैफिक पुलिस को युवक के दोस्त के आगे झुकना पड़ा।

    बताया जा रहा है कि युवक अपने आप को यूनियन का नेता बता रहा था। युवक ने खुद पर बीती बात सुनाई और ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे बिना बताए परेशान किया गया और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी लेकर उसे जबरन रोका गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम रोजाना की तरह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यह युवक आया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और अपनी मोटरसाइकिल को थोड़ी दूर तक आगे ले गया। अधिकारी ने उससे अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारी ने माना कि नौजवान ने किसी उच्च नेता से उस नौजवान के पीछे आ गये जिनकी बात हमें माननी पड़ी और उनके द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात भी दिखाये गये जिसके बाद उन्हें छोड़ना पड़ा।

  • जालंधरः घर में महिला का श+व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: अशोक विहार में विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान अशोक विहार निवासी रेशमा देवी के रूप में हुई है। थाना एक के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि अशोक विहार में युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई ने बताया कि लड़की के परिजनों ने सास-ससुर सहित पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिससे तंग परेशान हो कर लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने लड़की की मां विना देवी के बयानों पर सास रेखा देवी, ससुर त्रिवेणी सिंह और पति रवि सिंह के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधरः इस इलाके में नशे से युवक की मौ’त, शीतल अंगुराल ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव नगर में देर रात को एक 20 साल के नौजवान की नशे का इंजेक्शन लगाने के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने देर रात लाइव होकर सोशल मीडिया पर दी। पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर शीतल अंगुराल ने आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शीतल ने सोशल मीडिया पर बताया कि नशे का कारोबार जिस तरह से बड़ा है उसको रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    कई आप वर्करों ने उन पर आरोप लगाए की पैसों की खातिर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। जबकि मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि अगर लालच होता तो मैं विधायक की कुर्सी ही ना छोड़ता। शीतल अंगुराल ने कहा कि जो गुंडाराज और माफिया राज पनप रहा है उसे दूर भगाना है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि जो नौजवान नशे के कारण मारा है। उसकी जांच पूरी तरह से की जाए कि नशा कहां से लेकर आया था और किस जगह पर बिक रहा था उसकी सारी सीसीटीवी भी निकलवाई जाए।

  • जालंधरः भाजपा में शामिल होते ही पंजाब सरकार ने रिंकू की सुरक्षा घटाई !

    पहले रिंकू के पास थे 8 सुरक्षाकर्मी

    जालंधर, ENS: सांसद सुशील रिंकू के आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होते ही सुशील रिंकू की मुश्किलें बढ़ गई। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी है। सुशील रिंकू की सुरक्षा में 8 पुलिस मुलाजिम तैनात थे, जिनमें से चार मुलाजिमों को सरकार ने वापस बुला लिया है। सुशील रिंकू 27 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे और 28 मार्च को उनकी सुरक्षा घटा दी गई। शुक्रवार को रोड शो के दौरान भी आप कार्यकर्ताओं ने सांसद रिंकू के घेराव का प्रयास किया था। जिला भाजपा ने 27 मार्च को ही चुनाव आयोग और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की थी कि सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के घर पर सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि इनके घरों के घेराव की साजिश की जा रही है।

    इसके बावजूद राज्य सरकार ने रिंकू की सुरक्षा में कटौती कर दी है। रिंकू ने यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया है और उन्हें पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। रिंकू ने कहा है कि भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा कम करने का काम किया है और इससे उनकी सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। सांसद ने लिखा कि वह जालंधर समेत पूरे पंजाब में ड्रग्स माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने सांसद कार्यकाल के दौरान कई बार यह मुद्दा उठाया है। इस वजह से वह कई आपराधिक तत्वों के निशाने पर हैं। उन्होंने गृह मंत्री से सुरक्षा उपलब्ध करवाने की अपील की।

  • फगवाड़ाः गैस सिलेंडर फटने से एक की मौ+त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के अंतगर्त आते फगवाड़ा में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के अमन नगर ईलाके में एक फैकट्री की तरह बनी हुई है जिसमें बताया जा रहा है कि आग बुझाने वाली नाईट्रोजन गैस के बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी, जिस दौरान सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो मामले की अगली जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जतिंदर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे है। उन्हें बताया कि मृतक की पहचान बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि फैकट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाएंगे और वह बनती कारवाई की जाएगी।

  • जालंधरः IPL मैच में सट्टा का कारोबार करने वाला सट्टेबाज शैरी गिरफ्तार 

    क्राइम ब्रांच की टीम ने जीटीबी नगर से दबोचा

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार देर रात जीटीबी नगर के पास सट्टेबाज शैरी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच में आरोपी से देर रात 1:00 बजे पूछताछ जारी रही। पुलिस पूरे मामले पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा करेगी।
    जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम के पास मुखर की सूचना आई थी कि जीटीबी नगर में स्थित एक फ्लैट में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी का खेल खेला जा रहा है। यदि पुलिस छापामारी कर तो सट्टेबाज हाथ लग सकते हैं तो क्राइम ब्रांच की टीम ने छापामारी करते हुए मौके से एक मशहूर सट्टेबाज को काबू कर लिया जिसकी पहचान शैरी बताई जा रही है। पुलिस ने इसके कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त समान भी बरामद किया है।

  • 28 हजार लोगों को देश से बाहर निकाल सकता है कनाडा!

    ओटोवा : विदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार कनाडा सरकार करीब 28 हजार लोगों को डिपोर्ट करने जा रही है। इनमें वह लोग शामिल हैं जिन्होंने रिफ्यूसी केस लगाए थे लेकिन इनकी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं हुईं। कनाडा बार्डर सर्विसेज एजेंसी के नए आंकड़े बताते हैं कि कनाडा में विफल शरणार्थी दावेदारों के लिए 28145 लोगों के लिए वारंट जारी किए गए हैं। कंजरवेटिव एमपी ब्रैड रेडेकोप की तरफ से पेश किए गए आर्डर पेपर कमीशन के जवाब में बार्डर सर्विस ने देश में विफल शरण मांगने वालों के बारे में बताया। शरण मांगने वाले 8839 दावेदार जिन्होंने आवेदन किया है वो अभी लंबित हैं। 18 हजार से ज्यादा रद्द कर दिए गए हैं।

  • आज का राशिफल, 30 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 30 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज रंग पंचमी का त्यौहार है। आज रात 10 बजकर 46 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।


    मेष राशि  

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। विद्यार्थी आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, आज किसी समारोह में भी जा सकते हैं। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी निर्णय में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर पाएंगे। दांपत्य जीवन में चली रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय का ख्याल रखने की जरूरत है। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आज लवमेट्स रिश्ते की बात अपने घर पर कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर हाँथ लगेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य रिश्ते में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आयेगा। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आज स्वास्थय से जुड़ी परेशानी से आपको आराम मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद कर पायेंगे। हार्डवेयर कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। नई जॉइनिंग किए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज परिवार से हर संभव मदद मिलेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं की इनकम में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति की मुलाकात आज किसी खास रिश्तेदार से होगी। बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करने की आवश्यकता है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि 

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज आप बढ़िया रहेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में अपने सहयोगियों से मदद लेंगे।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। NGO वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधि समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल की वृद्धि होगी। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वेलरी के कारोबारियों की आज अच्छी सेल होगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। नवविवाहित दंपत्ति अपने जीवनसाथी की मनपसंद का खाना बनायेंगी। छात्र अगर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज लवमेट की फोन पर लम्बी बात होगी। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वस्थ्य का ध्यान रखने की अवश्यकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को और आगे बढाने का विचार बनायेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज दूर होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। लेखकों की आज कोई किताब पब्लिश होगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोंक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। मार्केटिंग का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। आज शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4