Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कार्यभार संभालने से पहले Civil Hospital में SMO की दबिश, मिली कई खामियां, देखें वीडियो

Punjab News: कार्यभार संभालने से पहले Civil Hospital में SMO की दबिश, मिली कई खामियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: कार्यभार संभालने से पहले Civil Hospital में SMO की दबिश, मिली कई खामियां, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल में कार्यभार संभालने से पहले SMO डॉ. हरप्रीत सिंह ने दबिश दी। दरअसल, देर रात डॉ. हरप्रीत सिंह ने अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट चेक की। इस दौरान कई खामिया पाई गई। गौर हो कि आज SMO डॉ. हरप्रीत सिंह कार्यभार संभालेंगे। लेकिन उससे पहले दबिश दौरान डॉ. हरप्रीत सिंह करीब 1 घंटे तक गोपनीय तरीके से अस्पताल में आम आदमी की तरह घूमते रहे। डॉ. हरप्रीत सिंह ने अपनी पहचान किसी को नहीं बताई। उन्होंने अपनी गाड़ी सिविल अस्पताल की पार्किंग में पार्क करने की बजाय अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी।

इसके बाद वह एक-एक करके इमरजेंसी, जच्चा-बच्चा अस्पताल, मेल-फीमेल वार्ड, ब्लड बैंक व अस्पताल के अन्य विभागों में घूमने लगे। डॉ. हरप्रीत को अस्पताल में कई खामियां मिली हैं। डॉ. हरप्रीत ने बातचीत में बताया कि बुधवार सुबह कार्यभार संभालने के बाद आज उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मीटिंग करनी है। इस कारण सबसे पहले अस्पताल में आम आदमी की तरह घूमना और वहां की स्थिति जानना जरूरी था। सबसे जरूरी बात यह जानना था कि स्टाफ मरीजों के साथ कैसा व्यवहार करता है।

वह यह भी जानना चाहते थे कि अस्पताल में कहां-कहां समस्याएं हैं, ताकि उनका समाधान किया जा सके। डॉ. हरप्रीत ने कहा कि अस्पताल में सुविधाएं तो बढ़ाई ही जाएंगी लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो सुविधाएं उपलब्ध हैं, उनका मरीजों को लाभ जरूर मिले। इसके अलावा मरीजों को बेवजह रेफर करने से भी गुरेज करने को कहा जाएगा। डॉ. हरप्रीत ने कहा कि अस्पताल में सीवरेज समेत कई डेवलपमेंट वर्क चल रहे हैं जिन्हें समय पर पूरा करवाया जाएगा।

यह देखने को मिला है कि मरीजों को पीने के पानी की काफी समस्या है। सीवरेज सिस्टम का बुराहाल है जिसे जल्द सही भी करवाया जा रहा है। बेड की संख्या भी चैक करवाई जा रही है। बता दें कि एसएमओ ने पूरी कोशिश की कि उन्हें यहां कोई न पहचान पाए ताकि उन्हें वास्तविक ग्राउंड रिपोर्ट मिल सके लेकिन डॉ. हरप्रीत सिंह करीब 17 साल से सिविल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं, इसलिए कई स्टाफ सदस्यों ने उन्हें पहचान लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here