Home Punjab>Ludhiana Punjab News: सरेआम Snatching , भिड़ गई NRI महिला सहित बहन, देखें CCTV

Punjab News: सरेआम Snatching , भिड़ गई NRI महिला सहित बहन, देखें CCTV

0
Punjab News: सरेआम Snatching , भिड़ गई NRI महिला सहित बहन, देखें CCTV

लुधियानाः महानगर में अब दिनदहाड़े महिलाओं से लूटपाट की वारदातें आम हो गई हैं। ताजा मामला दरेसी थाने के अंतर्गत आने वाले बस्ती जोधेवाल इलाके का है जहां एनआरआई महिला से बाइक सवार लुटेरे ने सोने की चेन झपट ली। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें लुटेरे की घिनौनी करतूत और महिलाओं की बहादुरी साफ नजर आ रही है। पीड़ित महिला की पहचान राज कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राज कौर ग्रीस से बस्ती जोधेवाल स्थित अपनी बहन के घर आई थीं।

दोपहर करीब 3 बजे जब वह अपनी बहन के साथ घर से बैंक में केवाईसी के लिए बाहर निकलीं तभी घात लगाए बैठे लुटेरे ने उन पर हमला बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक काले रंग की बाइक पर सवार पगड़ीधारी युवक जिसने अपना मुंह ढका हुआ था, पहले गली से आगे निकल जाता है। महिलाओं को अकेला देख वह तुरंत वापस मुड़ता है और बाइक स्टैंड पर लगाकर पैदल ही राज कौर की ओर बढ़ता है। जैसे ही वह राज कौर के पास पहुंचा उसने सीधा उनके गले में पहनी 2 तोले से ज्यादा वजन की सोने की चेन पर झपट्टा मारा। तभी राज कौर और उनकी बहन ने चेन खींचते ही राज कौर लुटेरे से भिड़ गईं। इस छीना-झपटी में वह जमीन पर गिर पड़ीं, लेकिन उन्होंने लुटेरे को कसकर पकड़ लिया।

उनकी बहन ने भी आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश की और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन शातिर लुटेरा हाथ छुड़ाकर अपनी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही दरेसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार लुटेरे की बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस अब इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि भागने वाले रूट का पता चल सके। अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here