Blog
-

Grok AI विवाद पर Elon Musk ने लिया बड़ा फैसला, X से डिलीट किए 600 Accounts
टेक्नोलॉजी : दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर जाने जाने वाले एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने कंटेंट को लेकर अपनी गलती मान ली है। एक्स ने कहा है कि वह भारत के कानून के हिसाब से ही काम करेगा। बता दें कि एक्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के चलते केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया था जिसके बाद एक्स प्लेटफॉर्म ने उन पर कड़ा एक्शन लिया है और उसको ब्लॉक कर दिया है। -

Jalandhar News : D Mart में चोरों का आतंक, Shopping करने आई महिला का पर्स चोरी
जालंधर (ens) : पठानकोट बाईपास के पास स्थित डी-मार्ट स्टोर में एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता किरण ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ डी-मार्ट में खरीदारी करने गई थी। इस दौरान उन्होंने पर्स ट्रॉली में रखा हुआ था। किरण के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से ट्रॉली में रखा पर्स चुरा लिया। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और दस्तावेज रखे हुए थे। चोरी का पता तब चला जब शॉपिंग पूरी करने के बाद वह कैश काउंटर पर पहुंची और भुगतान के लिए पर्स ढूंढने लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत स्टोर मैनेजर को इसकी सूचना दी और बाद में पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन चोरी इतनी सफाई से की गई थी कि फुटेज में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया।
फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद डी मार्ट में शॉपिंग करने आए ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
-

PM Modi ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, शौर्य यात्रा में बजाया डमरू, देखें वीडियो
राजकोटः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। बाद में प्रधानमंत्री ने पुजारियों और स्थानीय कलाकारों से भी मुलाकात की। इस दौरान मोदी ढोल बजाते भी दिखे। थोड़ी देर में पीएम सद्भावना ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
इससे पहले पीएम ने ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया। यह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक औपचारिक शोभा यात्रा है। पीएम ने एक किमी लंबी यात्रा के दौरान डमरू भी बजाया। PM मोदी शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ PM ने ही रखा है। यह 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है। सोमनाथ में अपने दौरे के पहले दिन, प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, ऊं मंत्र के सामूहिक जप में हिस्सा लिया और ड्रोन शो देखा।PM Modi ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, शौर्य यात्रा में बजाया डमरू#news #UPDATE #PMModi #SomnathTemple #pooja #latelate Modi Leads Shaurya Yatra Honoring Somnath Temple Warriors, #TANdooriDayswithFoxtal Prime Minister of India pic.twitter.com/4kB7t3j8pQ
— Encounter India (@Encounter_India) January 11, 2026 -

जालंधर DDPO को SC कमीशन ने किया तलब, इस दिन पेश होने के आदेश
जालंधरः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सूमोटो कार्रवाई करते हुए डीडीपीओ जालंधर को 14 जनवरी को चंडीगढ़ स्थित आयोग कार्यालय में तलब किया है। यह कार्रवाई फिल्लौर तहसील के गांव नगर में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या को लेकर की गई है।
एससी कमीशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि गांव नगर में श्री गुरु रविदास महाराज को मानने वाले रविदासिया समुदाय का एक बड़ा धार्मिक डेरा स्थित है। आने वाले दिनों में श्री गुरु रविदास महाराज के गुरुपर्व के अवसर पर बड़ी शोभायात्राएं निकाली जानी हैं, लेकिन पंचायत विभाग की लापरवाही के कारण गांव के गंदे पानी की निकासी सड़क पर हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि हाल ही में इसी गंदे पानी में डूबने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर गांववासियों ने सड़क पर धरना लगाया हुआ है, जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
इस मामले को लेकर एक अखबार में प्रकाशित खबर का सूमोटो संज्ञान लेते हुए आयोग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। आयोग ने डीडीपीओ जालंधर को निर्देश दिए हैं कि वह 14 जनवरी को चंडीगढ़ पहुंचकर मामले में जवाब दें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि गंदे पानी की समस्या और पंचायत विभाग की भूमिका की गंभीरता से जांच की जाएगी।
-

Jalandhar News: कबाड़ की दुकान में लगी आग, युवती ने युवक पर लगाए आरोप, देखें वीडियो
जालंधरः शहर के भार्गव कैंप इलाके में कबाड़ की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह आपसी विवाद था। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के बाहर रखा कबाड़, सीसीटीवी कैमरे, तारें और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी देते पीड़ित युवती ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक जिसने शायद शराब पी रखी थी उससे किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। उसकी बहन और जीजा उसको लेकर गए। बाद में वह दुकान पर फोन सुन रही थी तो वो युवक दोबारा आया और उसकी कुर्सी और गद्दी आग में फेंककर चला गया। वो उसके घर उसकी बहन को बताने गई तो आग देखते ही देखते दुकान के बाहर रखे सामान को लग गई।
जब तक वह दुकान पर पहुंची तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और चारों तरफ धुआं फैल गया था। ऊपर की मंजिल पर मौजूद छोटा बच्चा भी आग की चपेट में आने वाला था, जिसे पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के बाद मोहल्ले के लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बिजली का करंट चालू होने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी।
इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित परिवार का कहना है कि आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकान में रखा कबाड़, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कैमरे पूरी तरह जल गए।
पुलिस और बिजली बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची और जली हुई तारों को काटकर करंट बंद किया गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
-

Jalandhar News: विधानसभा स्पीकर से मिले शहीद भाई रविंदर सिंह के पिता बलदेव लित्तरां, की ये अपील
जालंधरः नकोदर में 1986 के दौरान हुए बेअदबी कांड में इंसाफ की मांग को लेकर शहीद भाई रविंदर सिंह के पिता बलदेव सिंह लित्तरां ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से मुलाकात की। इस दौरान बलदेव सिंह ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग करते हुए एक मांग-पत्र भी सौंपा।
बलदेव सिंह ने बताया कि 2 फरवरी 1986 को नकोदर में गुरु ग्रंथ साहिब जी के 5 स्वरूपों को अग्नि भेंट कर दिया गया था, जिससे पूरे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई थीं। इसके बाद 4 फरवरी 1986 को शांतिपूर्ण ढंग से रोष प्रदर्शन कर रहे सिखों पर पुलिस ने अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं, जिसमें 4 सिख युवक शहीद हो गए थे। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि 39 साल बीत जाने के बावजूद उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला।
मुलाकात के दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए इसे हल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जस्टिस गुरनाम सिंह जांच आयोग की रिपोर्ट के गुम हुए भाग-2 की जिम्मेदारी तय करने के लिए एक उच्चस्तरीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की जाएगी।
बलदेव सिंह ने बताया कि मांग-पत्र में साका नकोदर कांड की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपने, जस्टिस गुरनाम सिंह आयोग की पूरी रिपोर्ट पर चर्चा करने, गुम हुए भाग-2 का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है। पीड़ित परिवारों ने उम्मीद जताई है कि इस बार उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।
-

New Zealand में फिर रोका नगर कीर्तन, बना तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल रहा तैनात
टौरंगाः न्यूजीलैंड में एक बार फिर सिख समुदाय के नगर कीर्तन को लेकर विवाद सामने आया है। ताजा मामला न्यूजीलैंड के टौरंगा (Tauranga) शहर का है, जहां शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जा रहे नगर कीर्तन को स्थानीय प्रदर्शनकारियों द्वारा रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नगर कीर्तन के दौरान कुछ लोगों ने रास्ते में आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आक्रामक नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने श्रद्धालुओं के सामने बैनर लहराए, जिन पर लिखा था— “This is New Zealand, not India” (यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं)।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए नगर कीर्तन बाधित हुआ। हालांकि सिख श्रद्धालुओं ने पूरे घटनाक्रम के दौरान शांति और संयम बनाए रखा और किसी भी तरह की हिंसा या टकराव से दूरी बनाए रखी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारे लगाते हुए अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 21 दिसंबर को न्यूजीलैंड में इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जब सिख समुदाय के धार्मिक आयोजन का कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से सिख समुदाय में चिंता बढ़ रही है। सिख संगठनों का कहना है कि नगर कीर्तन पूरी तरह धार्मिक और शांतिपूर्ण आयोजन होता है, जिसे दुनिया के कई देशों में पूरी मर्यादा और नियमों के तहत निकाला जाता है। उन्होंने न्यूजीलैंड प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
-

Jalandhar News: लक्ष्मी ज्वैलर्स को चोरों ने बनाया निशाना, गहने लेकर हुए फरार ,देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले कुछ समय से लुटेरों द्वारा ज्वेलर की दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला आदमपुर की भीड़भाड़ वाली मार्कीट के पास चौक घंटाघर से सामने आया है, जहां लक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने चौथी मंजिल पर बने रोशनदान की ग्रिल काटकर लाखों रुपए के चांदी के गहने और दूसरा सामान चोरी कर लिया।
दुकान के मालिक विवेक कपूर ने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद करके गए थे और जब सुबह आए तो देखा कि दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और चोरों ने दुकान के शो केस में रखे चांदी के गहने और सोने के गहने भी चुरा ले गए, जो लोगों ने बनवाने के लिए दिए थे। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर के शटर पर ताले लगे हुए थे, लेकिन चोर चौथी मंजिल पर बने रोशनदान की ग्रिल काटकर दुकान में घुस गए।
चोर करीब 15 से 16 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने ले गए। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के डी.वी.आर. भी चोर ले गए। उन्होंने बताया कि जब घटना की सूचना आदमपुर पुलिस को दी गई तो थाना प्रमुख रविंदर पाल पुलिस पार्टी समेत तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना प्रमुख रविंदर पाल सिंह ने बताया कि आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: 2 बिजली कर्मचारियों की करंट लगने से मौत, एक घायल
जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले कुछ समय से बिजली कर्मचारियों की मौत की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं अब 2 अन्य कर्मचारियों की मौत की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान बलिहार सिंह और महासचिव राजेश मौड़ ने बताया कि बिजली ठीक करने के दौरान बीते 2 दिनों में सी.एच.बी. ठेका कर्मचारियों की 2 दर्दनाक मौतें हो गई हैं।
वहीं एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि बार्डर जोन एरिया में कार्यरत मृतकों में गुरप्यार सिंह व सुनील कुमार शामिल हैं, दोनों की मौत बिजली का करंट लगने से हुई। इसके अलावा एक अन्य ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। बलिहार सिंह ने कहा कि अब तक बिजली का करंट लगने से मरने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा 300 से अधिक हो चुका है।
दूसरी ओर सैंकड़ों कर्मचारी अपंग हो चुके हैं। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि समय-समय की सरकारों और वर्तमान सरकार द्वारा बिजली विभाग को लगातार निजी कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। निजी कंपनियों व ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और न ही मुआवजे, पक्की नौकरी या पैंशन की कोई गारंटी दी जाती है।
घटिया व्यवस्था के कारण आऊटसोर्स ठेका कर्मचारी आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या का समाधान करने की बजाय पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन शेष बचे विभाग को भी निजीकरण की ओर धकेलने में जुटे हैं। इसी कारण आऊटसोर्स सी. एच.बी. ठेका कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें सीधे विभाग में शामिल किया जाए।
वहीं नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा उपकरण, दुर्घटना की स्थिति में सरकारी मुआवजा, पक्की नौकरी और पैंशन की गारंटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आऊटसोर्स ठेका कर्मचारियों को उचित मुआवजा, नौकरी और पैंशन की गारंटी नहीं दी गई तो यूनियन को संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
-

Punjab News: पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने दुकान पर बरसाए ईंट पत्थर, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के बाबा थान सिंह चौक के नजदीक शनिवार दोपहर को पेमेंट को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है। 2 युवकों ने एक दुकान पर धावा बोल दिया जिसमें दुकान संचालक सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक के सिर पर गंभीर चोट आने से करीब 12 टांके लगे हैं।
जानकारी देते पीड़ित सोनू ने बताया कि उनकी सिमरन क्लैशन के नाम से दुकान है। बीती दोपहर में 2 नौजवान दुकान पर आए और पेमेंट की मांग करने लगे। सोनू के अनुसार उनमें से एक युवक नशे की हालत में था। पीड़ित ने उन्हें बताया कि दूसरा भाई दुकान पर नहीं है, थोड़ी देर में आ जाना। इसपर वे गाली गलौज करने लगे और एक ने सोनू के थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार के फोन करने पर मालिक भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक युवकों ने दुकान पर ईंटें मारनी शुरू कर दीं। आरोप है कि आरोपियों ने गल्ले से भी पैसे निकालने की कोशिश की।
मारपीट के दौरान साहिल नाम का युवक लड़ाई छुड़ाने आया था उसके सिर पर ईंट लग गई जिससे वह गंभीर घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे 12 टांके लगाए। दूसरा घायल सिमरन जो पीड़ित सोनू के साथ दुकान पर मौजूद था उसे भी सिर में चोट आई और 5 टांके लगे। तीसरा घायल उन्हीं हमलावरों में से एक बताया जा रहा है।
उधर, थाना नं. 3 के ASI महिंदर लाल ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। मामला पैसे के लेन-देन को लेकर बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।