Blog

  • Jalandhar के DIG Rajpal Singh सहित Punjab के 22 IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar के DIG Rajpal Singh सहित Punjab के 22 IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के लगातार तबादलें हो रहे है। वहीं जारी आदेशों के अनुसार आज 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। वहीं जालंधर पीएपी-2 में तैनात डीआईजी राजपाल सिंह को आईजीपी चंडीगढ़ पीएपी में तैनात किया गया है। देखें लिस्ट

  • Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से चंद मिनटों में बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से चंद मिनटों में बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर के देवी तालाब मंदिर के बाहर 3 चोर नगर निगम कर्मी का बाइक चोरी कर फरार हो गए और चोरी की वारदात मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी का पता बाइक मालिक को मंदिर से माथा टेक बाहर निकलने के दौरान चला, जिसकी शिकायत बाइक मालिक किशनपुरा के रहने वाले जय सोंधी ने थाना आठ की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    किशनपुरा के रहने वाले जय सोंधी की ने बताया कि वह नगर निगम में सीवर मैन के पंद पर आउटसोर्स पर काम करता है। उसने कहा कि उसका छोटा भाई देवता मंदिर में माथा टेकने के लिए 5.30 बजे गया था।

    10 मिनट बाद वह मंदिर से बाहर निकला तो उसकी बाइक नहीं थी, जिसके बाद उसने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीन युवक बाइक पर आकर पार्किंग में खड़ी होती दिखाई दिए और चंद सेकेंडों में एक युवक ने बाइक का लाक खोल उसे लेकर फरार हो गया, जिसकी शिकायत उसने थाना आठ की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

     

     

  • Jalandhar News: मॉडल टाउन में Ridhima Collection में ग्राहक बनकर आई 2 महिलाएं 35 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: मॉडल टाउन में Ridhima Collection में ग्राहक बनकर आई 2 महिलाएं 35 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं चोरी का ताजा मामला मॉडल टाउन इलाके से सामने आया है। जहां मॉडल टाउन में चाचे वाली गली में स्थित रिधिमा कलेक्शन की दुकान में ग्राहक बनकर आई 2 महिलाएं नगदी लेकर फरार हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का उस समय पता चला जब एक ग्राहक के पर्स से नगदी गायब होने के लेकर दुकान में हंगामा होना शुरू हो गया। दरअसल, दुकान में ग्राहकों की संख्या ज्यादा होने का दोनों महिलाओं ने फायदा उठाया।

    इस दौरान दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि पीले और नीले सूट में आई 2 महिलाएं ग्राहक के पर्स से नगदी लेकर फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 35 हजार की नगदी लेकर महिलाएं फरार हो गई। घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। दुकानदार द्वारा सीसीटीवी फुटेज जारी करके दोनों महिलाओं को पकड़ने के लिए लोगों से अपील की है।

  • राम ज्योति के बद्दी पहुंचने पर बद्दी वासियों ने किया भव्य स्वागत

    राम ज्योति के बद्दी पहुंचने पर बद्दी वासियों ने किया भव्य स्वागत

    पुष्प वर्षा व गुलाल से भगवामय हुआ बद्दी, राम रंग में डूब गया बद्दी शहर

    बद्दी/सचिन बैंसल: श्री राम सेना बद्दी इकाई की ओर से आयोध्या से लाई गई ज्योति का बद्दी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ज्योति को पहले  बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में रखा गया। वहां से पूर्जा अर्चना के बद्दी साई मार्ग पर शोभा यात्रा के साथ सिटी सिक्योर अपार्टमेंट तक ले जाया गया। शोभा यात्रा के श्री राम-सीत, लक्ष्मण व हनुमान भगवान की सुंदर झांकिया भी निकाली गई।  इस दौरान शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा भी हुई। सिटी सक्योर में यह ज्योति को स्थापित किया गया। यहां से एक रथ सजाया जाएगा और ज्योति को पूरे दून क्षेत्र में घुमाया जाएगा।

    श्री राम सेना के सदस्य विनोद अग्रवाल व हर्ष आर्य के नेतृत्व में 14 सदस्यों की टीम अयोध्या गए हुए थे वहां से ज्योति लेकर शनिवार सुबह बद्दी पहुंचे। बद्दी पहंचने पर ज्योति का बैंड बाजे के साथ बद्दी के वार्ड दो व एक के लोगों ने स्वागत किया। ज्योति को प्राचीन शिव मंदिर में रखा गया। वहां पर मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना के बाद इस ज्योति से एक ओर ज्योति जला दी। जिसमें मंदिर में लोगों के दर्शार्थ रखा गया है। उसके बाद मुख्य ज्योति को बद्दी साई मार्ग पर बाजे गाटे व रथ में  बैठा कर लाया गया। बद्दी के पुरानी सब्जी मंडी के समीप, दावत चौक, लाज धर्मकांटा व सिटी सिक्योर अपार्टमेंट के समीप शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान जगह जगह लोगों ने ज्योति को रोक कर आर्शिवाद लिया।

    श्री राम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने बताया कि सिटी सिक्योर अपार्टमेंट में ज्योति को  रखा गया है। जो भी लोग इसका दर्शन करना चाहते है वह कर सकते है। यहां से रथ तैयार करके इस बद्दी में उसमें पूरे बीबीएन क्षेत्र में घुमाया जाएगा। 22 जनवरी को बद्दी में श्री मंदिर स्थापना का दूसरा कार्यक्रम है। जिसमें कुमार स्वामी व अंबिका जैन अंबर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।

    यह कार्यक्रम बद्दी के दशहरा मैदान में होगा। इस मौके पर श्री राम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल, डॉ. संदीप सचदेवा, कृष्ण कौशल, जिला संघ चालक महेश कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, विशेषर शर्मा, अशोक शर्मा, गुरुवचन सिंह, सन्नी गर्ग, कपिल शर्मा, पवन जिंदल, नीरज जिंदल, जोगी राम जिंदल, सुनील गर्ग, विकास झा, अंकित परमार, बेअंत सिंह, महेश कौशल, विशेषवर सिंह, अशोक, पृथ्वी कौशल, ऋषि ठाकुर, सुमन जिंदल, संजना गर्ग, गीता कंसल, उषा सचदेवा, बजयंती पांडे, रचना, पूनम रानी, शीला पांडे, जसविंद्र भारद्वाज, सुशील कुमार, हरनेक ठाकुर, दीपक कौशल सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा। शोभायात्रा ने बददी में धार्मिक सौहार्द, श्रद्धा और उत्सव की एक नई मिसाल पेश की।

  • माँ वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कण्डेय के नवनिर्मित रथों की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    माँ वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कण्डेय के नवनिर्मित रथों की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    ​ऊना/बंजार (कुल्लू)/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का अद्भुत संगम शनिवार को बंजार के बलागाड़ में देखने को मिला। यहां आदि शक्ति मां वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कण्डेय के नवनिर्मित रथों की पावन प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन वड़े ही हर्षोल्लास और दिव्य भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्र व प्रदेश के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मंगल की प्रार्थना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और देव समाज की ओर से उनका आभार प्रकट किया। ​इस दिव्य आयोजन में मां दुर्गा, महर्षि मार्कण्डेय (बलागाड़) और ऋषि मार्कण्डेय (पेड़चा) के रथों के मिलन ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि देव संस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार के भव्य आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि अपनी अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद जयराम ठाकुर का देव समाज के बीच पहुंचना उनकी अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति अटूट निष्ठा को दर्शाता है। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा रहा, जहां श्रद्धा और विश्वास का एक अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में ‘अठारह करडू की जय-जयकार’ के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह देवमय हो गया। ​जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि देव परंपराएं, देव आस्थाएं और देव अवस्थाएं हमारी विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने गौरव के साथ उल्लेख किया कि हम पहाड़ी लोग सदियों से देव संस्कृति से जुड़े रहे हैं और यही संस्कार हमारी सामाजिक एकता और आत्मिक शक्ति का मुख्य आधार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम दुनिया के किसी भी कोने में रहें, अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अपनी पहचान को भूलना समाज और संस्कृति दोनों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। ​वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के विभिन्न हिस्सों और विशेषकर महानगरों में सनातन संस्कृति व धार्मिक आस्थाओं पर योजनाबद्ध तरीके से प्रहार किए जा रहे हैं। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को सहेजने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सीमित संसाधनों और कठिनाइयों के बावजूद मेला समिति द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना की और समिति के सभी सदस्यों को उनकी अटूट श्रद्धा के लिए बधाई दी। ​अयोध्या का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि पाँच वर्षों के लंबे संघर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ है। श्रीराम मंदिर हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। इसी भावना के साथ हमें अपने स्थानीय देवस्थलों के प्रति भी समर्पित रहना चाहिए। अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रदेशवासियों की आपदाओं से रक्षा करने और मां वल्ले दुर्गा व महर्षि मार्कण्डेय की कृपा सभी पर बनाए रखने की कामना की। आयोजन समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया और इस सफल देव कारज के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर देव समाज से देवता मार्कण्डेय ऋषि मंगलौर के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम शर्मा, कारदार मार्कण्डेय ऋषि बलागाड चुनी लाल शर्मा, श्रवण  शर्मा, देव समाज से दोत राम, ठाकुर चंद महंत, सत्यदेव शर्मा सहित कई देवताओं के कारदार उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: बड़ी लापरवाही, कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद आर्मी कर्मी पुलिस की हिरासत से फरार, देखें Live

    Jalandhar News: बड़ी लापरवाही, कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद आर्मी कर्मी पुलिस की हिरासत से फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुरु नानक पुरा में तेज रफ्तार आर्मी के कर्मी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना को लेकर कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी। हालांकि घटना के दौरान गली में खेल रहे बच्चे सहित इलाका निवासी बाल बाल बच गए। जिसके बाद लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला और घटना की सूचना रामामंडी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस उसे थाने के लिए गाड़ी में बिठाने के लिए ले जा रही थी तो कार चालक पुलिस की हिरासत से भाग गया। हैरानी की बात यह है कि थाने की पुलिस ने पुलिस गाड़ी में एक ही कर्मी को घटना स्थल पर भेज दिया। जिसके बाद कार चालक पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया।

    इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर लोग सवालियां निशान उठा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि थाना रामामंडी की पुलिस उसे लेकर जा रही थी लेकिन पुलिस का हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस की गाड़ी घटना स्थल पर ही खड़ी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि गाड़ी उनके कब्जे में है। वहीं पुलिस कर्मी द्वारा कहा जा रहा है कि जो भाग गया उसका क्या कर सकते है। गाड़ी की जांच के बाद कार चालक को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

    वहीं इलाके के पार्षद ने कहा कि कार चालक काफी नशे में था। कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी थी। इस दौरान वह कार में हथियार सहित अन्य सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान मौके पर पीसीआर की टीम मौके पर बाइक पर पहुंची थी। जिसके बाद थाना रामामंडी की पुलिस गाड़ी लेकर पहुंची और वह पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। पार्षद ने कहा कि कार चालक के पास कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। कार चालक खुद को ब्रिगेडियर का रिश्तेदार बता रहा था। घटना को लेकर पुलिस के साथ इलाका निवासी बाइकों पर कार चालक की तालाश में जुटी हुई है।

     

  • एसबीएन स्कूल चौकी मन्यार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

    एसबीएन स्कूल चौकी मन्यार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: उप तहसील जोल के तहत चौकी मन्यार स्थित एसबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में  पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उपस्थिति से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और शैक्षणिक उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।

    समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एवं जिला परिषद सदस्य एवं ठेकेदार सतीश शर्मा रहे। जबकि महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहडा के उद्योगपति एवं समाजसेवी योग राज जोगी, वीडीसी सदस्य अम्बेहडा सुषमा शर्मा, आचार्य रमेश शास्त्री ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य, नाटक एवं कविता पाठ शामिल रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक जगदीश चंद धीमान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, खेलकूद उपलब्धियों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है।

    मुख्य अतिथि सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से बच्चे अपने भविष्य को संवारते हैं।

    विशेष अतिथि योगराज जोगी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों को बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने के लिए उपयोगी बताया।

    समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों में भी गर्व की झलक देखने को मिली।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कुल मिलाकर एसबीएन स्कूल चौकी मन्यार का यह वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी, यादगार और उत्साहवर्धक साबित हुआ। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल जगदीश धीमान,उप प्रधानाचार्य अंजलि भारद्वाज, आशीष धीमान, रक्षा देवी, रजनी कौशल,महेश साहनी, रमेश शास्त्री, रीना भारती, अभिलाषा डोगरा, अभिनव धीमान एवं बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

  • Haryana News: Night Club में पार्टी करने जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: Night Club में पार्टी करने जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला। चंडीगढ़ से पंचकूला के नाइट क्लब में पार्टी करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक पर सवार होकर नाइट क्लब में पार्टी करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगया कि पुलिस ने नाके के दौरान बेरीगेट आगे करके लगाया था। इसी कारण गिरकर युवक की मौत हुई है।

    घटना देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। जब चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट सेक्टर 7 पंचकूला की तरफ एक नाका लगा हुआ था। जिसमें बाइक को विशाल नामक युवक चला रहा था और लक्षित पीछे और बीच में मृतक हनी भेटा बैठा था। जब नाके पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो युवकों ने बाइक की स्पीड बरा ली और बेरीगेट से बाइक टकरा गई। जिस से तीनों युवक बाइक से गिर गए। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत गई। जिस से युवक को सेक्टर 6 हॉस्पिटल में लाया गया। देर रात मृतक युवक के परिजनों ने सेक्टर 6 हॉस्पिटल में हंगामा किया। की उनके बच्चे के आगे नाके का बेरीगेट किया जिस से वह गिर पड़े। जिस से उनके लड़के की मौत गई।

    परिजनों ने पुलिस स्टेशन का किया घेराव
    देर रात हॉस्पिटल एसीपी दिनेश और एसएचओ सेक्टर 7 राकेश कुमार व काफी पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं मृतक के परिजनों ने सेक्टर 7 पुलिस स्टेशन का घेराव किया। इसके बाद आरोप लगाया कि जिन पुलिसकर्मियों की वजह से उनके बच्चे की जान गई है। उन पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं।

    पुलिस के आश्वासन के बाद करवाया गया पोस्टमार्टम
    एसीपी और एसएचओ के आश्वासन के बाद बॉडी का करवाया गया पोस्टमार्टम और बॉडी परिजनों को दी गई। सुबह से मृतक के परिजन बॉडी का पोस्टमाेर्टम और बॉडी न लेजाने पर अड़े हुए थे। जब तक पुलिसकर्मियों पर करवाई नहीं होती तो वह बॉडी नहीं लेकर जाएंगे। जिसके बा पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मानें।

  • Punjab News: दुकानों में हुए तोड़फोड़ के विरोध में दुकानदारों ने की मार्किट बंद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानों में हुए तोड़फोड़ के विरोध में दुकानदारों ने की मार्किट बंद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की आईडीएच मार्केट में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब मार्केट के दुकानदारों ने मिलकर मार्केट बंद कर दी और रास्ता जाम करके जोरदार प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि एक व्यक्ति लगातार 2 साल से मार्केट में आकर गाली-गलौच, धमकियां और महीना मांगने जैसी गुंडागर्दी कर रहा है। रविवार रात को उस व्यक्ति द्वारा हद पार करते हुए एक दुकानदार की कार तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद व्यापारियों में भारी गुस्सा फैल गया। आई.डी.एच मार्केट की यूनियन के अध्यक्ष नागक सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दो नौजवान लगातार मार्केट में दहशत का माहौल बना रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ये लोग रेहड़ी वालों से पैसे वसूल रहे थे और अब दुकानदारों से महीना मांगा जा रहा है। इनकार करने पर धमकियां दी जाती हैं कि दुकान नहीं चलने दी जाएगी। नागक सिंह ने कहा कि रविवार रात को नशे की हालत में आकर सारे दुकानदारों को बुरी गालियां निकालीं गईं और कार पर हमला करके शीशे तोड़ दिए गए। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पहले भी पुलिस को कई बार दी है, पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि टैक्स तो सरकार को दिए जाते हैं, पर किसी गुंडे को महीना नहीं दिया जा सकता।

    दुकानदारों ने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शन के कारण रास्ता बंद होने की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ते में फंसे यात्रियों ने बताया कि उनका काफी समय बर्बाद हो गया और कई लोगों को अपने जरूरी काम छोड़ने पड़े। हालांकि दुकानदारों ने कहा कि वो मजबूरी में सड़कों पर उतरे हैं क्योंकि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज है। देर रात एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिली थी और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। पुलिस की ओर से मार्केट के दुकानदारों को भरोसा दिलाया गया कि मामले की गंभीरता से जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी इंसाफ नहीं मिला तो वे मार्केटों की एसोसिएशन के जरिए पंजाब स्तर पर बड़े आंदोलन और बंद का भी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

     

  • Jalandhar News: घर के बाहर खड़े वाहन को आर्मी के कर्मी ने मारी टक्कर, लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें CCTV

    Jalandhar News: घर के बाहर खड़े वाहन को आर्मी के कर्मी ने मारी टक्कर, लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: गुरु नानक पुरा में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां मोहल्ले में जम्मू के निवासी आर्मी कर्मी द्वारा तेज रफ्तार कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना के दौरान लोगों ने गाड़ी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी चालक पंक्चर गाड़ी को ही भगाने लग गया। गुरु नानक पुरा का फाटक बंद होने के कारण कार चालक भागने में नाकाम रहा और लोगों ने उसे काबू कर लिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला।

    इस घटना को लेकर कार चालक से बात की गई तो उसने कहा कि किसी वाहन को उसने टक्कर नहीं मारी है। दूसरी ओर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार चालक गलियों में काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा है। इस दौरान घर के बाहर दीवार के साथ लगी बाइक को कार चालक टक्कर मारकर गिरा देता है और मौके से कार लेकर फरार हो जाता है। लोगों ने कार चालक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा कार चालक से पूछताछ की जा रही है।

    लोगों का कहना है कि गली में खेल रहे बच्चे कार के नीचे आने से बाल बाल बचे है। घटना को लेकर इलाके में काफी हंगामा हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि जम्मू का रहने वाला कार चालक मोहल्ले में काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। इस दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी। वहीं घटना को दौरान छोटे बच्चे सहित अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि जेसी रिसोर्ट के पास कार काफी तेज चलाकर निकला।

    इस दौरान कई वाहनोंं को टक्कर मारता हुआ तंग इलाके में पहुंच गया। घटना के दौरान कार चालक की गाड़ी भी पंक्चर हो गई, लेकिन कार चालक फिर भी गाड़ी भगाता रहा। वहीं दूसरी ओर कार चालक अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। कार चालक का कहना है कि वह ऑन ड्यूटी है और काफी समय से उसके पीछे कुछ बाइक सवार लगे हुए थे। कार चालक ने कहा कि उसने किसी वाहन को टक्कर नहीं मारी और कोई एक्सीडेंट नहीं किया है, बल्कि बाइक चालकों ने उसकी कार पर पत्थर मारे।