Blog

  • Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है।

    इस मामले के जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लोगों से बाहर भेजने के नाम पर पैसे लेता था। पैसे लेकर वह आगे देकर काम करवाता था। ऐसे में अब उसे कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

    पूछताछ के जरिए उससे ठगे हुए पैसे भी रिकवर किए जाएंगे। आरोपी का नाम ओकांर सिंह बताया जा रहा है जो कि अंबाला का रहने वाला है। आरोपी ने रायपुर रानी में दो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 13-13 लाख रुपये लिए। उनके द्वारा की गई शिकायत के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

     

  • जनसेवाओं को आसान बनाने के लिए हिम परिवार पोर्टल में एआई का होगा प्रयोग

    जनसेवाओं को आसान बनाने के लिए हिम परिवार पोर्टल में एआई का होगा प्रयोग

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग में हिमाचल प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज एवं जनजातीय क्षेत्रों में अधिकांश सरकारी सेवाएं आज कंप्यूटर माउस की एक क्लिक पर आम नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही है, जो सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

    मुख्यमंत्री सोमवार गत सायं सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी एंड ई-गवर्नेंस इन हिमाचल प्रदेश की सामान्य सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभाग द्वारा विकसित विभिन्न सूचना प्रौद्योगिकी आधारित एप्लीकेशन्स और सॉफ्टवेयर की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन्हें और अधिक नागरिक-हितैषी, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विकसित ‘हिम उपस्थिति’ एप्लीकेशन की गहन समीक्षा की तथा इसे और अधिक दक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘हिम एक्सेस पोर्टल’ में प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा तथा सभी सरकारी कर्मचारियों को एक माह के भीतर इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।

    मुख्यमंत्री ने एसेट मैपिंग एप्लीकेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति से संबंधित संपूर्ण एवं नीवनतम विवरण उपलब्ध होगा, जिससे आधारभूत संरचना के विकास, प्रभावी नीति निर्माण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिम सेवा पोर्टल में राजस्व सेवाओं की बेहतर और त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने के उददेश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रमाणीकरण प्रणाली को एकीकृत किया जा रहा है। यह प्रणाली राजस्व सेवाओं में प्रथम स्तर की जांच के रूप में कार्य करेगी, जिससे न केवल राजस्व अधिकारियों को सशक्त बनाया जा सकेगा बल्कि नागरिकों को भी अधिक सुगम और पारदर्शी सेवाएं प्राप्त होंगी। वर्तमान में राजस्व सेवाओं से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ी संख्या में आवेदनों का मैनुअल सत्यापन करना पड़ता है, जिससे अधिकारियों पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ जाता है। दस्तावेज़ों में मामूली त्रुटियां, जैसे धुंधली फोटो या गलत प्रारूप, आवेदन निरस्त होने का कारण बनती हैं। इसके चलते अधिकारी अपना बहुमूल्य समय केवल प्रारंभिक जांच में व्यय करते हैं और नागरिकों को भी बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

    एआई आधारित यह प्रणाली दस्तावेज अपलोड के समय ही उनका स्वतः स्कैन कर लेगी और तुरंत पहचान कर लेगी कि दस्तावेज स्पष्ट हैं या नहीं, सही है या नहीं तथा कहीं कोई आवश्यक हस्ताक्षर या विवरण तो अनुपस्थित नहीं। इसके साथ ही आवेदन पत्र में भरी गई व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि और आधार संख्या को अपलोड किए गए दस्तावेज़ों में उपलब्ध विवरण से मिलान कर किसी भी प्रकार की विसंगति को चिन्हित किया जाएगा। यदि कोई कमी पाई जाती है तो आवेदक को आवेदन जमा करने से पहले ही तत्काल सूचना मिल जाएगी, जिससे वह उसी समय त्रुटि को सुधार सकेगा।

    इस पहल से नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा और अनावश्यक अस्वीकृति की आशंका समाप्त होगी। वहीं, राजस्व अधिकारियों को भी प्रशासनिक जांच की ज़िम्मेदारी से राहत मिलेगी और वे पात्रता तथा तथ्यों के वास्तविक सत्यापन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। इससे आवेदनों का निस्तारण तेज़ होगा और अधिकारियों के पास पहुंचने वाले आवेदन लगभग स्वीकृति के लिए तैयार होंगे। उन्होंने हिम परिवार पोर्टल में पंचायत स्तर तक संपूर्ण मैपिंग सुनिश्चित करने, विभिन्न सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के समावेश तथा इसे प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल में भूमि से संबंधित डाटा को भी सम्मिलित किया जाएगा, जिससे लक्षित लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ब्लॉकचेन तकनीक को ई-गवर्नेंस में चरणबद्ध रूप से शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित प्रणालियों से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, निर्णय प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाने और शिकायत निवारण को तेज करने में मदद मिलेगी, जबकि ब्लॉकचेन तकनीक से डाटा सुरक्षा, पारदर्शिता और रिकॉर्ड प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

    उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक स्मार्ट, डिजिटल और भविष्य-उन्मुख हिमाचल प्रदेश का निर्माण करना है, जहां शासन व्यवस्था अधिक जवाबदेह, कुशल और नागरिक-केंद्रित हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लोक मित्र केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि ये केंद्र ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जन सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने लोक मित्र केंद्र धारकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया, ताकि आम लोगों को बेहतर और निर्बाध सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

    मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डीटीजी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने कहा कि डेलाइट के प्रमुख सरकारी सम्मेलन ‘आरोहण-2025’ में हिमाचल प्रदेश को अपनी दूरदर्शी डिजिटल शासन पहल ‘हिम परिवार परियोजना’ के लिए विशेष मान्यता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य ने रणनीतिक रूप से डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए एक भविष्य-उन्मुख, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था का निर्माण किया है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डीटीजी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, अतिरिक्त मुख्य सचिव के के पंत और श्याम भगत नेगी विभिन्न विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।’

  • Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पुलिस ने 2 नौजवानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो हेरोइन बरामद की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अटारी के डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे 2 युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी यादविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली।

    इस दौरान नौजवानों के कब्जे से 3 पैकेट हेरोइन बरामद हुए। जब हेरोइन का वजन किया गया तो कुल 3 किलोग्राम हेरोइन पाई गई। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान बेस्ड है। उन्होंने बताया कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और उसकी हिदायत पर यह नशीला सामान आगे सप्लाई करते थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि हेरोइन को ड्रोन के ज़रिए भारत में भेजने की योजना थी।

    डीएसपी अटारी ने कहा कि दोनों आरोपियों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। इस मामले में थाना घरिंडा में एफआईआर नंबर 8 दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहरी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और पाकिस्तान में बैठे तस्करों के नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच जारी है। जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, मीडिया के साथ साझा किए जाएंगे।

  • ऊना जिला में पशु मित्र के 36 पद भरे जाएंगे, आवेदन 5 फरवरी तक आमंत्रित

    ऊना जिला में पशु मित्र के 36 पद भरे जाएंगे, आवेदन 5 फरवरी तक आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के पशु चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के 36 पदों को अंशकालिक आधार पर भरा जाएगा।

    पशुपालन विभाग ऊना के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित पशु मित्रों की सेवाएं प्रतिदिन 4 घंटे रहेंगी तथा प्रतिमाह 5 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ दो स्वयं पता लिखे हुए लिफाफे संलग्न कर संबंधित उप-मंडल के पशु चिकित्सा अस्पताल में स्थित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में 5 फरवरी सायं 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि के उपरांत प्राप्त होने वाले अथवा अपूर्ण पाए गए आवेदन पत्रों को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र प्राप्त होने में किसी भी प्रकार की देरी के लिए विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।

    उप निदेशक ने बताया कि पशु मित्र पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://hpagrisnet.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

  • Jalandhar News: घर से 96 हजार की नगदी और गहने चोरी के मामले में NRI ने केयरटेकर पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से 96 हजार की नगदी और गहने चोरी के मामले में NRI ने केयरटेकर पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लाल नगर इलाके में 5 दिसंबर 2025 को एनआरआई के घर में चोरी हुई थी। जहां चोर घर से 96 हजार की नगदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए थे। वहीं इस मामले को लेकर आज एनआरआई परिवार की ओर से प्रेस वार्ता की गई। जहां पीड़िता जसविंदर कौर ने बताया कि वह अमेरिका में रहती हैं और उन्होंने अपने जालंधर स्थित मकान की देखरेख के लिए एक महिला केयरटेकर को रखा हुआ था।

    पीड़िता के अनुसार, उक्त महिला ने पहले उनका विश्वास जीता और बाद में उसी विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि उनके घर से एक जोड़ी सोने की बालियां, 4 रत्ती की नई सोने की अंगूठी, 4 रत्ती की पुरानी अंगूठी, 6 रत्ती की सोने की अंगूठी, 1 कड़ा, 8 रत्ती और 4 रत्ती की सोने की चेन तथा 4 रत्ती की 4 सिंपल चूड़ियां शामिल हैं। पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन घर के ताले तोड़कर चोरी की गई।

    जब मकान की जांच की गई तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आसपास पूछताछ करने के बावजूद कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। जसविंदर कौर ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी थी। इस मामले को लेकर एनआरआई महिला का आरोप है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी हुआ सामान बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • 6.2 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटकें, नहीं जारी की गई थी चेतावनी, देखें वीडियो

    6.2 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटकें, नहीं जारी की गई थी चेतावनी, देखें वीडियो

    टोक्यो: जापान में पश्चिमी तट पर मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गई। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है। मंगलवार को आए भूकंप के बाद किसी जानमाल के नुकसान की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि इस भूकंप के बाद प्रभावित क्षेत्र के लोगों में दहशत देखी गई है। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, पश्चिमी चूगोकू क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का एक प्रारंभिक भूकंप आया, जिसके बाद कई बड़े आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। हालांकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। एजेंसी ने बताया कि पहले भूकंप का केंद्र शिमाने प्रांत के पूर्वी हिस्से में था और इसमें सुनामी का कोई खतरा नहीं है। चूगोकू इलेक्ट्रिक पावर शिमाने परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन करती है, जो भूकंप के केंद्र से लगभग 32 किलोमीटर (20 मील) दूर स्थित है। जापान की न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने कहा कि संयंत्र में किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि बिजली कंपनी संयंत्र की यूनिट नंबर-2 पर पड़े किसी भी संभावित प्रभाव की जांच कर रही है, जो दिसंबर 2024 से चालू है। इस यूनिट को मार्च 2011 में फुकुशिमा में हुई आपदाओं के बाद बंद कर दिया गया था। जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है, जहां भूकंप आना आम बात है। जापान के शिंदो तीव्रता पैमाने पर इस भूकंप का असर पश्चिमी शहर यासुगी में ‘ऊपरी पांच’ दर्ज किया गया। इस स्तर पर भारी फर्नीचर गिर सकता है और गाड़ी चलाने वालों को अपनी गाड़ी पर नियंत्रण रखने में मुश्किल हो सकती है। जेएमए ने बताया कि इसके तुरंत बाद इसी क्षेत्र में 4.5, 5.1, 3.8 और 5.4 तीव्रता के कई छोटे झटके महसूस किए गए। राहत की बात कही कि सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई। जापान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ के पास चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इस वजह से जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकं संवेदनशील देशों में से एक है। जापान में हर साल करीब 1,500 भूकंप आते हैं। इनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं लेकिन कई बार ये बड़ा नुकसान करते हैं। भूकंप का असर तीव्रता के साथ-साथ उसकी गहराई और स्थान पर निर्भर करता है।  
  • बस अड्डे पर बम को लेकर मची अफरा-तफरी, इलाके को किया सील

    बस अड्डे पर बम को लेकर मची अफरा-तफरी, इलाके को किया सील

    चंडीगढ़ः सेक्टर 43 में स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस नियंत्रण कक्ष को बम की धमकी की सूचना मिली। इस दौरान बस अड्डे में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि सेक्टर-43 बस स्टैंड पर पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए बम होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और ऑपरेशन सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया गया और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-43 बस स्टैंड स्थित डिपो नंबर-4 में सुरक्षा व्यवस्था की परख के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।

    इस दौरान सीटीयू की एक बस में बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही बम स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और ऑपरेशन सेल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बम स्क्वायड टीम ने सीटीयू बस के अंदर से मॉक बम बरामद कर लिया। इसके बाद बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज करने के लिए टीम अपने साथ ले गई।

    पूरे ऑपरेशन के दौरान बस स्टैंड और आसपास के इलाके को पूरी तरह सील रखा गया। इस पूरी कार्रवाई की अगुआई ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह कर रहे थे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित सिविल कोर्ट को लेकर दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले सरकारी जिला अदालत की ई-मेल आईडी पर मेल भेजकर ड्रोन के जरिए बम गिराने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सोमवार को एक और ई-मेल भेजकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

    लगातार मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस का कहना है कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना था। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

  • Punjab News: लगे BJP और Akali Dal के सांझे पोस्टर, गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

    Punjab News: लगे BJP और Akali Dal के सांझे पोस्टर, गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

    अमृतसरः भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठजोड़ को लेकर कई बार चर्चाएं छिड़ी है। वहीं 2027 में होने वाले विधानसभा सभा चुनावों में दोनों के गठजोड़ की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर से गठजोड़ से इंकार किया जा चुका है। लेकिन अब नावलटी चौंक पर पोस्टर लगे है, जिसमें भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के सांझा चुनाव चिन्ह का पोस्टर लगा है और दोनों पार्टियों की ओर से मनसीरत द्वारा लोगों को नव वर्ष की बधाई दी जा रही है।

    इस सांझे चुनाव चिन्ह को लेकर लगे पोस्टर से एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। बता दें कि दोनों पार्टियों में 2020 में गठजोड़ टूट गया था। जिसके बाद दोनों पार्टियों ने 2022 में अकेले विधान सभा चुनाव लड़े थे और दोनों को अलग-अलग चुनाव लड़ने पर काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में एक बार फिर से दोनों पार्टियों के गठजोड़ की चर्चाएं चल रही है। वहीं अब नावलिटी चौंक पर दोनों पार्टियों के सांझे चिन्ह लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है।

    दरअसल, युवा नेता मनसीरत ने अकाली दल और भाजपा को बधाई देने वाले पोस्टर लगाए, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। अकाली दल-भाजपा फिर से करीब? अमृतसर में लगे संयुक्त पोस्टरों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि संयुक्त पोस्टरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अमृतसर में इस पोस्टर से राजनीति गरमा गई है। जहां नव वर्ष पर बधाई के संदेश को लेकर लगे पोस्टर को लेकर एक बार फिर से नई चर्चा छिड़ गई है।

  • Haryana News: इस इलाके में पुलिस ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में पुलिस ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-17 में क्राइम ब्रांच-19 की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। यह छापेमारी टीम के द्वारा 80 लाख रुपये के लेनदेन के मामले में कई घंटे से की जा रही है। फाइनेंसर के द्वारा महिला के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल की गई।फाइनेंसर ने महिला के साथ हेराफेरी भी की।

    इसके बाद सेक्टर-14 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-27 के रहने वाले कपिल चावला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच-19 की टीम के द्वारा जांच भी की जा रही है।

     

  • हरोली कॉलेज के नए भवन के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत

    हरोली कॉलेज के नए भवन के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत

    आधुनिक अधोसंरचना से सुदृढ़ हो रहा शैक्षणिक माहौल : उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के हरोली में स्थित डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माणाधीन नए भवन के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस अतिरिक्त बजट से निर्माण कार्य को गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कॉलेज के नए भवन का निर्माण लगभग 12 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जो वर्तमान में अंतिम चरण में है। अतिरिक्त राशि की स्वीकृति से शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर भवन को शीघ्र ही विद्यार्थियों के उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण एवं अकादमिक विस्तार प्रदेश सरकार की दीर्घकालिक नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हरोली कॉलेज का निरंतर विकास इसी दूरदर्शी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

    गौरतलब है कि कॉलेज के नवीन भवन का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आगामी समय में सभी शैक्षणिक गतिविधियां इसी नए भवन में संचालित की जाएंगी।
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज, हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
    कॉलेज में व्यवसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए बीबीए एवं बीसीए जैसे स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर पर एम.कॉम, एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. हिंदी, एम.ए. राजनीतिक विज्ञान तथा एम.ए. इतिहास के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कॉलेज में पूर्व से ही बीए एवं बीकॉम के पाठ्यक्रम भी संचालित हैं।