Blog
-

अचानक बिगड़ी Sonia Gandhi की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में हुई भर्ती
नई दिल्ली: कांग्रेस की सीनियर नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तबीयत खराब होने के बाद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से ही सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं चल रही है जिसके कारण उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें चेस्ट से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है हालांति अभी तक इस पर अस्पताल या पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। -

Punjab Roadways, Punbus and PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने मांगों को लेकर निकाली गेट रैली, देखें वीडियो
पठानकोटः रोडवेज डिपो और डिपो गेट पर मंगलवार को यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर गेट रैली निकाली गई। पठानकोट डिपो यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले यूनियन की ओर से मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से सहमति का आश्वासन मिलने के बाद उस प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया था।
इसके बावजूद उस दौरान यूनियन के कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें अब तक रिहा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आज की गेट रैली का मुख्य उद्देश्य गिरफ्तार किए गए साथियों की रिहाई की मांग करना है। जोगिंदर सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनके साथियों को छोड़ा नहीं जाता, तब तक यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं, डिपो के कैशियर विजय कुमार ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि डिपो में कर्मचारियों से जुड़ी कई कमियां और समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें तुरंत पूरा किया जाना चाहिए। कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं और उनके अधिकार मिलना जरूरी है। इस मौके पर यूनियन के अग्रणी नेता जगदीश सैनी ने भी सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो यूनियन को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। गेट रैली के दौरान बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
-

Jalandhar News: CP Office पहुंचे व्यारपारियों ने रखी मांगे, हल ना होने पर चाबियां सौंपने की दी चेतावनी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की घटनाओं से परेशान मंडी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के कारोबारी ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा को मांग पत्र देने पहुंचे। एसोसिएशन ने आज मंडी के बाहर बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और अव्यवस्थाओं को लेकर ज्वाइंट सीपी ज्ञापन सौंपा। जहां एसोसिएशन ने सार्वजनिक सुरक्षा, व्यापारिक गतिविधियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ज्ञापन में एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, जिनका सीधा असर दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय निवासियों पर पड़ रहा है।
व्यापारियों ने खासकर रात के समय पुलिस गश्त की कमी पर सवाल उठाते हुए दिन-रात नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है। एसोसिएशन द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में इलाके में खुलेआम घूम रहे शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शाम और रात के समय बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश, बिना नियमों के चल रहे गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई की जाए। वहीं 24 घंटे खुली रहने वाली शराब की दुकानों को लेकर मुद्दा पुलिस अधिकारी के समक्ष रखा है।
इसके अलावा उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों और दुकानों से हो रही जाम की समस्या और दुकानों के प्रवेश मार्ग बाधित होने का मुद्दा भी उठाया। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान कर मंडी रोड क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए। मंडी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कहाकि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह आने वाले समय में पुलिस को दुकानों की चाबियां सौंप देंगे। उन्होंने कहाकि वह तब तक दुकानें नहीं खोलेंगे, जब तक वह खुद को सेफ नहीं समझते। हालांकि पुलिस की ओर से उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया गया है।
-

जल्द दूसरी शादी करेंगे पूर्व बल्लेबाज Shikhar Dhawan, इस हसीना संग लेंगे फेरे
खेल: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाने वाले गब्बर अब जल्द ही दूसरी बार शादी करने वाले हैं। शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने वाले हैं।दुबई में पहली बार हुए थे स्पोर्ट
शिखर धवन और सोफी शाइन के लव अफेयर के चर्च उस समय शुरु हुए थे जब 2025 में दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान कपल एक साथ नजर आया था। उस समय दोनों ने अपने रिश्ते को ओपन नहीं किया था परंतु स्टेडियम में उनकी मौजूदगी के बाद नए अटकलों को हवा मिली थी। इसके कुछ महीनों के बाद ही मई 2025 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ तस्वीर शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दिया था।आयरलैंड की रहने वाली हैं सोफी
शिखर धवन की गर्लफ्रैंड सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह प्रोफेशनल तौर पर एक प्रोडक्ट कंस्लटेंट हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह नॉर्दन ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर काम कर रही है। यह एक बहुत बड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। इनका ऑफिस अब्बू धाबी में है।धवन फाउंडेशन में भी कर रही हैं काम
सोफी शाइन शिखर धवन के फाउंडेशन के साथ भी जुड़ी हुई हैं। वह संस्था की प्रमुख सदस्य हैं। यह फाउंडेशन धवन के स्पोर्टस ग्रुप Da One Sports से जुड़ी हुई सामाजिक संस्था है। यह खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में काम करती है। आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी कई मौके पर शिखर धवन के साथ में नजर आई थी जब वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे।फरवरी में करेगा कपल शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन और सोफी की शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने वाली है। शादी का आयोजन दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा। दोनों की शादी काफी पर्सनल होगी और इसमें परिवार के करीबी सदस्य और कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी होने वाली है। इससे पहले उनकी शादी 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। पहली शादी से उनका एक बेटा जोरावर भी है। दोनों ने आपसी मतभेजों के चलते तलाक ले लिया था। 2023 में दोनों ने ऑफिशियिल तौर पर तलाक की अनाउंसमेंट की थी। -

Punjab News: दुकान पर गोलियां चलाने के मामले में हुआ खुलासा, मांगी थी 50 लाख की फिरौती, देखें वीडियो
लुधियानाः हैबोवाल इलाके में स्थित लक्ष्मी नगर में बंद डस्टी लुक नाम की दुकान पर गोलियां 3 हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बंद दुकान पर देर रात 2 बजे 3 बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। दुकान के सामने ही आप पार्षद का दफ्तर मौजूद है। दुकान मालिक हिमांशु ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के शटर पर गोलियों के निशान मिले। दुकानदार को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी मिली थी।
जिसके बाद आसपास के लोगों को उसने घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को 4 खोल बरामद हुए है। दुकानदार ने बताया कि उसे शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी और परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। जहां पुलिस ने कहा कि वैसे ही किसी ने फोन किया है, लेकिन इस मामले को लेकर इंटेलिजेंस टीम को सूचित कर दिया गया है।
जिसके बाद अगले दिन दोबारा 12 बजे उसे फोन आता है और व्यक्ति कहता हैकि तेरे 24 घंटे खत्म हो गए है, जो फैसला तूने लेना है वह 2 घंटेे में ले लें। इस घटना के बाद शाम को दोबारा दुकानदार को फोन आता है, जिसमें व्यक्ति कहता है कि अब तेरा टाइम खत्म हो गया है और तेरा कोई फैसला नहीं आया है। ऐसे में अब वह खुद जिम्मेदार होगा। इस दौरान देर रात 2 बजे हमलावारों द्वारा दुकान पर गोलियां चलाई गई। पीड़ित ने कहा कि वह अकेला घर में काम करने वाला है, ऐसे में उसके सुरक्षा मुहैय्या करवाई जाई।
पीड़ित ने कहा कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वहीं पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। जानकारी देते हुए थाना हैबोवाल के सब-इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने कहा कि गोलियों के खोल जरूर मिले है। गोलियां किन लोगों ने चलाई है अभी कुछ पता नहीं है। दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। यहां ये बड़ा सवाल है कि इस तरह से दुकानों के बाहर गोलियां चलना पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े करता है। दुकानदार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: किसानों ने रोका Delhi-Katra और Jamnagar Expressway का काम, बताई ये वजह, देखें वीडियो
कपूरथला: किसानों ने सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाए जा रहे दिल्ली-कटरा और जामनगर एक्सप्रेसवे का कंस्ट्रक्शन का काम अनिश्चितकालीन समय के लिए रोक दिया है। किसानों ने रोड संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में गांव टिब्बा में धरना देकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
धरने में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उनकी ज़मीन का सही मुआवजा नहीं दिया। किसानों का कहना है कि जमीन का बाज़ार भाव 50 लाख रुपये प्रति एकड़ से ज़्यादा है, जबकि उन्हें 30 से 40 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया गया, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसे ही प्रोजेक्ट्स के लिए 1 करोड़ रुपये प्रति एकड़ से ज़्यादा का मुआवजा दिया गया है।
किसानों ने यह भी कहा कि उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी कोर्ट में अपना केस ठीक से पेश नहीं कर रही है। टेबल टॉक के दौरान एडमिनिस्ट्रेशन और अथॉरिटी ने जो कई मांगें मानी थीं, उन्हें जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया है। किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे की वजह से उनकी जमीनें टुकड़ों में बंट गई हैं, जिससे खेती पर असर पड़ रहा है। जमीनों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें कड़ाके की ठंड में धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इस मौके पर रोड संघर्ष कमेटी के प्रेसिडेंट प्रभदयाल सिंह, परमजीत सिंह खालसा, तरसेम सिंह, बीबी जसविंदर कौर (टिब्बा) और रणजीत सिंह राणा ने ऐलान किया कि जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिल जाता, धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। अलग-अलग किसान संगठन धरने को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।
-

Staff Quarters में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
नई दिल्लीः आदर्श नगर इलाके में स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के स्टाफ क्वार्टर में देर रात आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी देते दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें तड़के करीब 2:39 बजे स्टाफ क्वार्टर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 6 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान अजय (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और उनकी 10 वर्षीय बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं। दिल्ली पुलिस भी जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
-

Jalandhar News: मेयर के घर दुख सांझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह, सासंद अशोक मित्तल सहित अन्य नेता
जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर विनित धीर के पिता व शिक्षा जगत को अहम सेवाएं देने वाले प्रो.विनोद धीर का रविवार को निधन हो गया। दरअसल, रविवार सुबह उनकी सेहत अचानक बिगड़ गई तो परिजन उन्हें टैगोर हार्ट केयर अस्पताल में ले गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। दुख की घड़ी में मेयर वनीत धीर के साथ प्रमुख हस्तियों ने दुख सांझा किया।
वहीं आज मेयर के घर दुख सांझा करने के लिए कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह, राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल, पूर्व मंत्री बलकार सिंह, आप पार्टी के चेयरमैन सहित अन्य नेता मेयर के घर पहुंचे। जालंधर कुंज स्थित मेयर के निवास स्थल पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थायी निवास देने तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। डा. रवजोत सिंह ने कहा कि विनोद कुमार धीर के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि पिता परिवार के मुखिया होते है, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। कैबिनेट मंत्री ने स्व. विनोद कुमार धीर की समाज के प्रति सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि समाज को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। बता दें कि इससे पहले बीते दिन कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सेंट्रल और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू मेयर वनीत धीर के घर अफ़सोस करने पहुंचे थे।
-

Jalandhar News: बच्चियों से Rape मामले में आरोपी को उम्रकैद, अपहरण कर मंगवाता था भीख
जालंधरः नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर उनका शारीरिक शोषण करने, भीख मंगवाने और अमानवीय अत्याचार के मामले में आरोपी को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई है। जिला एवं सेशन जज अर्चना कंबोज की अदालत ने सुनाई करते आरोपी को दोषी करार दिया। दोषी की पहचान राजेश पांडे के रूप में हुई थी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना खेहरी के ग्रामपारा का रहने वाला है और वारदात के समय वह जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में रह रहा था। दोषी पर एक लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यदि दोषी जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
मामले की जांच और सुनवाई में सामने आया था कि आरोपित ने बच्चियों को अगवा करने के लिए धार्मिक आस्था का सहारा लिया। 6 अप्रैल 2025 को कंजक पूजन के दिन आरोपी ने एकता नगर से 13 वर्षीय बच्ची को कंजक दिलाने और ज्यादा पैसे दिलवाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसी तरह 20 फरवरी 2025 को हरगोबिंद नगर से 9 वर्षीय बच्ची को लंगर खिलाने के बहाने साथ ले गया।
दोनों ही मामलों में आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। पुलिस आरोपी को कपूरथला से गिरफ्तार कर जालंधर लाई और तीनों बच्चियों को उनके स्वजन के हवाले किया। अदालत में बच्चियों ने बताया कि आरोपित तलवार रखता था। काम से मना करने और घर जाने की बात करने पर पीटता था। खाने के नाम पर एक छोटी कटोरी में थोड़े से चावल दिए जाते थे।
-

Highway पर बाइक से गिरी चांदी, लोगों में लूटने की मची होड़, लगा 1Km लंबा जाम, देखें वीडियो
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हैरान जनक मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार के बैग से चांदी के टुकड़े गिर गए। इस मामले को लेकर बाइक चालक को पता नहीं चला और वह घटना स्थल से चला गया। लेकिन युवक को जब तक इसका पता चला, तब तक लोग चांदी लेकर फरार हो गए। वहीं लोगों की हाईवे की सड़क पर चांदी गिरने को लेकर नजर पड़ी। जिसके बाद हाईवे पर लोगों में चांदी लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान राहगीर अपनी जान की परवाह किए बगैर गाड़ियों को खड़ी करके चांदी बीनने लगे।
लोगों में हाईवे पर चांदी लूटने की मची अफरा-तफरी में करीब 30 मिनट तक 1 किलोमीटर लंबा जाम गया। दरअसल, एक बाइक सवार बैग में चांदी के टुकड़े लेकर जा रहा था। तभी उसके बैग का निचला हिस्सा फट गया और चांदी गिरने लगी। लोग बाइक के पीछे रुक कर चांदी बिनने लगे। एक राहगीर ने चांदी बीनकर हाथ में लेकर दिखाया। जिसमें पायल के कटे हुए टुकड़े दिख रहे थे।
हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि यह कौन सी धातु है। घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुलंदशहर कट के पास की है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही बैग से चांदी गिरा अचानक एक बाइक सवार ने अपनी बाइक रोकी और सड़क पर बीनने लगा। उसे ऐसा करता देख और लोगों की निगाह पड़ी। लोग अपनी गाड़ी हाईवे पर ही खड़ी कर चांदी लूटने दौड़ पड़े। कई कार सवार भी कार से उतर कर चांदी लूटने के लिए टूट पड़े।
जिसकी वजह से इतना लंबा जाम लग गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हटाया। लेकिन किसी ने चांदी वापस नहीं की। पुलिस ने किसी तरह यातायात शुरू कराया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ये चांदी थी या कोई अन्य धातु थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चांदी उठाने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।