Blog

  • सेल्फी लेना पड़ा महंगाः Punjab के Medical Student की कुएं में गिरने से मौत

    सेल्फी लेना पड़ा महंगाः Punjab के Medical Student की कुएं में गिरने से मौत

    धर्मशालाः हिमाचल के मैक्लोडगंज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सेल्फी लेते वक्त पंजाबी छात्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ​​​​​​मृतक की पहचान पंजाब के जस्टिन निवासी प्रेम नगर, बटाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टूडेंट जस्टिन भागसूनाग अपने 2 दोस्त आशीष और पीटर के साथ वॉटरफॉल पर घूमने आया था।

    जहां जस्टिन वाटरफॉल के पास सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेते वक्त उसका पैर पत्थर से फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे कुएं में जा गिरा। दोस्तों की आवाज सुनकर स्थानीय युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने जस्टिन को तुरंत टैक्सी से जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला पहुंचाया।

    यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मैक्लोडगंज पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी। कांगड़ा पुलिस ने पर्यटकों से भागसूनाग वॉटरफॉल जैसे स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Punjab News: इस इलाके में Kejriwal और CM Bhagwant Mann ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Kejriwal और CM Bhagwant Mann ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल लुधियाना में नशे के खिलाफ पदयात्रा कर रहे है। इस दौरान रोड शो निकाला जा रहा है। रोड शो में स्कूलों के बच्चों सहित और कालेज के छात्र भी भाग ले रहे है। रोड शो सुबह 11 बजे आरती चौक से शुरू हो चुका है, जो घुमार मंडी के रास्ते से होता हुआ डीआईजी की कोठी तक पहुंचेगा। इस रोड शो में 1 हजार पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए है।

    जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर में 1000 से अधिक पुलिस कर्मी सड़क पर तैनात है। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर सीएम मान और केजरीवाल लोगों को भी संबोधित करेंगे। करीब दोपहर 2 बजे तक सीएम मान और केजरीवाल लुधियाना में रुकेंगे। रोड शो खत्म होने के बाद वह वापस चंडीगढ़ जाएंगे। 3 अप्रैल को मुख्यंत्री भगवंत सिंह मान और केजरीवाल ITI का दौरा करेंगे।

  • Jalandhar के बाद अब इस जगह बाबा साहेब की मूर्ति को पहुंचाया गया नुकसान, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar के बाद अब इस जगह बाबा साहेब की मूर्ति को पहुंचाया गया नुकसान, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के कपूरी गेट पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शरारती अनंसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। शरारती अनंसरों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को विवादास्पद परिस्थितियों में क्षति पहुंचाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर एससी भाईचारे में रोष पाया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार बाबा साहेब मूर्ति के हाथ की अंगुली को काटने की कोशिश की गई है और मूर्ति की पीठ पर भी ईंटों और पत्थरों के निशान पाए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लेते हुए तुरंत मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर भाईचारे के लोगों और नेताओं ने कहा कि किसी शरारती तत्व द्वारा बहुत गलत काम किया गया है और शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

    ऐसे शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर दिया गया है। हर पहलू से बारीकी से जांच की जाएगी और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता देंकि इससे पहले जालंधर के फिल्लौर में बाबा साहेब की मूर्ति पर खालीस्तानी नारे लिखने की घटना सामने आई थी। हालांकि इस घटना को कुछ दिन ही हुए थे कि अब बटाला में बाबा साहेब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आ गई। है।

  • India समेत कई अन्य देशों पर आज लगेगा Trump का ‘जैसे को तैसा Tariff’

    India समेत कई अन्य देशों पर आज लगेगा Trump का ‘जैसे को तैसा Tariff’

    वाशिंगटनः दुनियाभर में आज डोनाल्ड ट्रम्प का जैसे को तैसा टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगने जा रहा है। ट्रम्प बुधवार यानी आज शाम 4 बजे (स्थानीय समय) रोज गार्डन में ‘मेक अमेरिका वेल्दी अगेन इवेंट में भाषण देंगे। इसी इवेंट में रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर घोषणा होगी। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा- घोषणा होने के तुरंत बाद ही टैरिफ लागू कर दिया जाएगा। ट्रम्प ने कई मौकों पर 2 अप्रैल को अमेरिका का मुक्ति दिवस यानी लिबरेशन डे बताया है। वे इस दिन भारत समेत कई अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं।

    दरअसल, टैरिफ एक तरह का बॉर्डर फीस या टैक्स होता है, जो कोई भी देश विदेशों से अपने यहां आने वाले सामान पर लगाता है। यह टैक्स आयात करने वाली कंपनी पर लगाया जाता है। इसे घटा-बढ़ाकर ही देश आपस में व्यापार को कंट्रोल करते हैं।

  • महिला सरपंच का मर्डर, घर के बाथरुम में खून से लथपथ मिली लाश

    महिला सरपंच का मर्डर, घर के बाथरुम में खून से लथपथ मिली लाश

    जशपुरः महिला सरपंच को अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से गला काटकर मार डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त गाल, कान, चेहरे और सिर के आसपास वार किया गया है, जिससे शरीर में गड्ढे हो गए हैं। मामला तुमला थाना क्षेत्र के डोंगादरहा का है।

    मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच प्रभावती सिदार (37) दोपहर करीब 12 बजे अपने घर की बाड़ी के पास नहा रही थीं। इस दौरान घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे जिसका फायदा उठाकर कुछ अज्ञात हमलावर हथियार लेकर घर में घुस गए। हत्यारों ने प्रभावती पर लगातार धारदार हथियारों से वार किया और भाग गए। मृतिका की बेटी मनीषा सिदार ने बताया कि जब हमने घर आकर देखा तो मम्मी बाथरुम में उल्टी पड़ी थी। हम मम्मी को तुरंत कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मम्मी के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।

    प्रभावती सिदार के पति उत्तम सिदार पहले सरपंच रह चुके हैं। सरपंच संघ के अध्यक्ष भी थे। हाल ही में प्रभावती ने चुनाव जीतकर सरपंच का पद संभाला था। ऐसे में यह हत्या चुनावी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। जशपुर एसीपी अनिल सोनी ने बताया कि महिला के गले और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल के अधिकारी, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम जांच में जुटी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: Train के नीचे आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Train के नीचे आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः गांव घल कला महेशरी के पास लुधियाना से फिरोजपुर जा रही ट्रेन के नीचे आने से एक नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है वही जांच अधिकारी के मुताबिक यह सुसाइड का मामला लगता है लेकिन अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोगा की समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से पहचान के लिए मोगा के सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है और परिवार के मिलने के बाद अगली कारवाई की जाएगी।

    रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें मोगा रेलवे स्टेशन से काल आई थी और वह मौके पर पहुंचे और पता चला कि लुधियाना से फिरोजपुर को जा रही ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत हो गई है।

  • Lok Sabha में आज पेश होगा वक्फ संशोधन बिल 2025

    Lok Sabha में आज पेश होगा वक्फ संशोधन बिल 2025

    नई दिल्लीः लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे इसे सदन में चर्चा के लिए पेश करेंगे। स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया है। इसमें से NDA को 4 घंटे 40 मिनट दिए गए हैं, बाकी वक्त विपक्ष को मिला है।

    चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिल को समर्थन देने की घोषणा की है। दोनों पार्टियों ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप भी जारी किया है। दूसरी तरफ विपक्ष बिल के विरोध में है। मामले में तमिलनाडु की AIADMK, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति जैसी न्यूट्रल पार्टियां भी विपक्ष के साथ हैं। बीते दिन I.N.D.I.A ब्लॉक के दलों ने संसद भवन में बैठक करके बिल पर अपनी रणनीति को लेकर चर्चा की। विपक्ष ने चर्चा का समय बढ़ाकर 12 घंटे करने की मांग भी की है। जिस पर किरेन रिजिजू ने कहा है कि चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। देश भी जानना चाहता है कि किस पार्टी का क्या स्टैंड है।

  • खेलते हुए 6 वर्षीय बच्चे के साथ हुआ हादसा, मौत

    खेलते हुए 6 वर्षीय बच्चे के साथ हुआ हादसा, मौत

    ग्वालियरः जिले की श्रीराम कॉलोनी, गोला का मंदिर में एक 6 साल के बच्चे के साथ खेलते हुए दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जिससे बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए न तो शिकायत दर्ज कराई और न ही शव का पोस्टमॉर्टम कराने दिया। बाद में परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, शहर के गोला का मंदिर, जडेरुआ पिंटो पार्क स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी 6 वर्षीय गोपी उर्फ गोपू, पुत्र रविंद्र झा, सोमवार को अपने घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत पर चला गया और उतरते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर आए और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चा छत से उतरते समय सीढ़ियों से गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा मानते हुए पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, क्योंकि इसमें किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप नहीं था।

  • Punjab News: Panchayat का अजीब फरमान, प्रवासी मजदूरों को दिया गांव निकाला, देखें वीडियो

    Punjab News: Panchayat का अजीब फरमान, प्रवासी मजदूरों को दिया गांव निकाला, देखें वीडियो

    कई प्रवासी मजदूरों के घरों पर लटकते मिले ताले

    नाभाः गांव चहल में पंचायत ने गांव से किराए पर रह रहे 4 से 5 हजार प्रवासी मजदूरों को निकालने का फरमान सुनाया। पंचायत द्वारा पिछले रविवार को यह आदेश जारी किया गया। गांव में रह रहे कई प्रवासी मजदूर घर छोड़कर भाग गए। गांव के सुखराज सिंह नोनी और शमशेर सिंह ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं और गांव में अपराध और अन्य वारदातें बढ़ गई हैं। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि हम मामले को शांत करवा चुके हैं। पंचायत द्वारा प्रवासी मजदूरों को इस वजह से निकालने का निर्णय लिया, क्योंकि पंचायत का आरोप है कि गांव में प्रवासी मजदूर हुड़दंगी करते हैं। पंचायत ने 1 अप्रैल तक गांव में मजदूरों को जाने की अनुमति दी थी और कई मजदूर गांव छोड़कर चले गए। इसकी गवाही गांव में लगे मजदूरों के घरों के ताले दे रहे हैं। मामले में गांव के सरपंच और पंचायत ने इस मुद्दे पर कैमरे के सामने आने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन गांव के 2 व्यक्ति आगे आए और कहा कि हम प्रवासी मजदूरों को गांव में रहने नहीं देंगे। कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं कि प्रवासी मजदूरों को न निकाला जाए। पुलिस ने मामले में गांव के पांच व्यक्तियों के खिलाफ आरजी तौर पर 7/51 का मामला दर्ज किया है ताकि गांव का माहौल खराब न हो। गांव चहल सुखराज सिंह नोनी और गांववासी शमशेर सिंह ने बताया कि पंचायत बनने से पहले हमने कहा था कि हम पंचायत तभी बनवाएंगे जब गांव से प्रवासी मजदूर निकालोगे, अब पंचायत द्वारा पूरे गांव को एकत्रित कर यह फरमान जारी किया गया। बाकी करीब 10 गांवों में भी पंचायत द्वारा यह फरमान जारी किया गया है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने हमारे खिलाफ ही मामले दर्ज किए हैं और हमें पुलिस धमका रही है, जिससे पंचायत कैमरे के सामने आने से कतराती है।
  • फर्जी ED Officers बन साइबर ठगों ने Retired Colonel से ठगे करोड़ों रुपए, 10 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट

    फर्जी ED Officers बन साइबर ठगों ने Retired Colonel से ठगे करोड़ों रुपए, 10 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट

    चंडीगढ़ः साइबर ठगों द्वारा लगातार भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं साइबर ठगों ने सेक्टर 2ए निवासी 82 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय सेना के अधिकारी रहे कर्नल दलीप सिंह और उनकी पत्नी 74 वर्षीय रणविंदर कौर बाजवा को डिजिटल अरेस्ट कर 3.4 करोड़ रुपये ठग लिए। मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने उनसे इंफोर्समेंट डायरक्टोरेट (ईडी) के अधिकारी बन कर बात की और एक ‘झूठे’ मामले में उनका नाम आने की बात करके डराया। दम्पति ने इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल को शिकायत दी है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कर्नल दलीप सिंह ने बताया कि 18 मार्च, 2025 को कर्नल दलीप सिंह को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन पर केनरा बैंक, मुम्बई के एक खाते से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया।

    जालसाजों ने आरोप लगाया कि जेट एयरवेज के जेल में बंद मालिक नरेश गोयल ने कर्नल दलीप सिंह का नाम लिया है । उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपना बैंक खाता 5 लाख रुपये में बेचा था और 2 करोड़ रुपये की लॉन्ड्रिंग के लिए 20 लाख रुपये कमीशन मिला था। साइबर ठगों ने वीडियो कॉल पर कर्नल बाजवा को उनका एटीएम कार्ड दिखाया और दावा किया कि वे 5,038 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने 24 कथित पीड़ितों की तस्वीरें भी भेजीं, जिसमें कहा गया कि एक ने आत्महत्या कर ली है। जालसाजों ने कर्नल और उनकी पत्नी को घर में डिजिटल अरेस्ट पर रखा और उन्हें हर समय अपने फोन चालू रखने और किसी से भी संपर्क करने से मना किया। दंपति की डिजिटल अरेस्ट 18 मार्च से 27 मार्च तक 10 दिनों तक लगातार जारी रही।

    जालसाजों ने दंपति को सहयोग न करने पर जेल भेजने और उनकी पूरी प्रापर्टी जब्त करने की धमकी भी दी। उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए सुप्रीम कोर्ट के फर्जी पत्र भेजे और ब्लैकमनी की जांच की आड़ में उनकी वित्तीय संपत्तियों का पूरा खुलासा करने की मांग की। इस तरह धीरे-धीरे उन्होंने उनकी सभी तरह की बचत और निवेश के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद जालसाजों ने दंपति को 18-27 मार्च की अवधि में अलग-अलग खातों में पैसे जमा करने के लिए मजबूर किया। दम्पति द्वारा जालसाजों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर की गई कुल राशि 3.4 करोड़ रुपये है।