सेल्फी लेना पड़ा महंगाः Punjab के Medical Student की कुएं में गिरने से मौत

Written by

in

धर्मशालाः हिमाचल के मैक्लोडगंज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सेल्फी लेते वक्त पंजाबी छात्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ​​​​​​मृतक की पहचान पंजाब के जस्टिन निवासी प्रेम नगर, बटाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टूडेंट जस्टिन भागसूनाग अपने 2 दोस्त आशीष और पीटर के साथ वॉटरफॉल पर घूमने आया था।

जहां जस्टिन वाटरफॉल के पास सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेते वक्त उसका पैर पत्थर से फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे कुएं में जा गिरा। दोस्तों की आवाज सुनकर स्थानीय युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने जस्टिन को तुरंत टैक्सी से जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला पहुंचाया।

यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मैक्लोडगंज पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी। कांगड़ा पुलिस ने पर्यटकों से भागसूनाग वॉटरफॉल जैसे स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *