Jalandhar News: इस इलाके में तस्कर के घर को किया धवस्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज रामामंडी थाने के अधीन आते बाबा बुड्ढा जी नगर में पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर तस्कर की इमारत पर कार्रवाई की है। एसीपी निर्मल सिंह ने कहाकि नगर निगम की ओर से तस्कर द्वारा बनाई गई अवैध इमारत की शिकायत मिली थी। जिसके चलते आज नगर निगम की टीम के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और इमारत को गिराने का काम किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्कर राजन उर्फ नाज्जर सिंह के घर पर यह कार्रवाई की जा रही है। तस्कर राजन उर्फ नाज्जर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज है। गली तंग होने के कारण बुलडोजर से इमारत को धवस्त नहीं किया जा रहा। बल्कि छोटी मशीनों से प्रशासन द्वारा तस्कर के घर को धवस्त किया जा रहा है। तस्कर कपूरथला जेल में बंद है। आरोपी ने तस्करी के पैसों से इमारत को तैयार किया जा रहा था। इस इमारत को अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। जिसको लेकर नगर निगम और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *