Rod से पीट-पीटकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

Written by

in

रायगढ़ः जिले में एक युवक की राॅड से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के कारण मर्डर की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दयानंद साहू निवासी गेरसा, तराई मार धान खरीदी केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की रात गांव के 2 युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ऐसे में युवकों ने रॉड से दयानंद साहू के सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में दयानंद साहू की मौत हो गई।

घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। रात में युवक किसी युवती से मिलने गया था। तभी युवकों ने उसे देख लिया और उनके बीच विवाद हो गया। हांलाकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *