Blog

  • ऊना: महिला की सोने चूडीयां छीन ले गए लुटेरे

    ऊना: महिला की सोने चूडीयां छीन ले गए लुटेरे

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के गवर्नमेंट कॉलेज के पास सुबह सवेरे एक महिला से सोने की चूड़ियां छीन कर लुटेरे फरार हो गए| पुलिस को दी शिकायत में संतोष शर्मा निवासी शर्मा क्लिनीक सामने  राजकीय महाविद्यालय ऊना ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि आज सुबह करीब 9.40  पर ऊना –नंगल रोड पर जगत अस्पताल के सामने जब यह अपने घर की तरफ आ रही थी तो दो युवक नंगल की तरफ से बाइक पर आए और एक युवक जिसने पिंक शर्ट पहनी थी ने इसकी वाईं बाजू से सोने की दो चूड़ियां जबरदस्ती छीन लीं और फरार हो गए।

    इस संबंध में पुलिस ने धारा 304(2) भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • उपायुक्त ने बाल मजदूरी की रोकथाम को किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने बाल मजदूरी की रोकथाम को किया औचक निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में बाल मजदूरी की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को जिले के विभिन्न ढाबों और अहातों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ चाइल्ड लेबर के मामले पहचानने के लिए ऊना, जलग्रां, बहडाला, देहलां और मैहतपुर में ढाबों और अहातों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप, जिला श्रम अधिकारी रणवीर सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन के कुलवीर सिंह तथा वरदान मौजूद रहे।

    निरीक्षण के दौरान पाँच किशोरों की उम्र संदिग्ध दायरे में पाई गई। इन किशोरों से संबंधित दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्रों की मांग की गई है, ताकि उनकी सही उम्र का पता लगाया जा सके। यदि उनकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा और नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बच्चों को तत्काल रेस्क्यू कर उनके माता-पिता या बाल केयर सेंटर में सुरक्षित रखा जाएगा।

    नाबालिगों से काम कराने पर प्रतिष्ठानों पर होगी सख्त कार्रवाई
    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बाल मजदूरी एक गंभीर सामाजिक और कानूनी अपराध है, और इसे रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों और व्यवसायिक संस्थानों से अपील की कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों की उम्र का सत्यापन करें और किसी भी हाल में नाबालिग बच्चों को काम पर न रखें। उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान में नाबालिगों को काम करते हुए पाया गया, तो उस प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बाल मजदूरी से संबंधित कोई मामला दिखे तो तुरंत 1098 पर करें कॉल
    जतिन लाल ने ऊना जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी बाल मजदूरी से संबंधित कोई मामला दिखे, तो वे तुरंत इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या जिला प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि बच्चों का बचपन सुरक्षित रहे और उन्हें शिक्षा और स्वच्छंदता के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। किसी भी प्रकार का शोषण बच्चों के भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है, जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

  • प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों को विवाह के लिए देगी 2 लाख की आर्थिक सहायता

    प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों को विवाह के लिए देगी 2 लाख की आर्थिक सहायता

    हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने लगाए जागरूकता शिविर मलाहत और मैड़ी खास में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि हिमाचल सरकार ने पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों के विवाह के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा लाभार्थियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी समुचित वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा बुधवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में प्रवासी मजदूरों और मैड़ी खास में ग्रामीणों के लिए आयोजित जागरूकता शिविरों में दी। मैड़ी में आयोजित शिविर में श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। एकल नारी को गृह निर्माण के लिए 4 लाख का प्रावधान श्री कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर पंचायत में एकल नारी को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने सभी कामगारों  से बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के लिए भवन एवं अन्य निर्माण कार्य मे कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए कामगार को सम्बंधित जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय मे आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा 2 पासपोर्ट फोटो व 90 दिनों का कार्य का सर्टिफिकेट श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। श्रमिकों को वितरित किए इंडक्शन चूल्हे और वॉशिंग मशीनें  इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 60 प्रवासी मजदूरों को श्रमिक कार्ड वितरित किए । इसके अलावा मैड़ी खास में ग्रामीणों को 35 इंडक्शन चूल्हे और 5 वॉशिंग मशीनें भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जा रहे श्रमिक कार्ड उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करेंगे जिससे उनके जीवन स्थितियों में सुधार होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। गरीबों के उत्थान में निहित है राज्य का विकास – सुदर्शन बबलू इस मौके पर श्री चिंतपूर्णी के सुदर्शन बबलू ने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य के गरीब लोगों के उत्थान से होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब लोगों के कल्याणार्थ संचालित की गई अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनका ध्येय है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को नए आयाम दिए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने मैड़ी खास पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों को करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश टूरिज्म विकास बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य पीतांबर जसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण पुरी, मैड़ी की प्रधान रीना ठाकुर, श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
  • पर्ची दड्डा -सट्टा व 1300 पकड़ा

    पर्ची दड्डा -सट्टा व 1300 पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित: बीती शाम के समय पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए गांव छतरपुर ढाड़ा के पास मौजूद थे तो अमरीक चन्द निवासी गांव सन्तोषगढ के कब्जे से पर्ची दड्डा -सट्टा व 1300/- रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत थाना  सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Sharad Purnima: आखिर क्यों इतनी खास होती है आज की रात, क्या हैं इस पर्व की मान्यताएं

    Sharad Purnima: आखिर क्यों इतनी खास होती है आज की रात, क्या हैं इस पर्व की मान्यताएं

    नई दिल्लीः हिंदू धर्म पूर्णिमा और तीज, त्योहारों का विशेष महत्व होता है जिसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणों में अमृत का संचार होता है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस पर्व को साधक अधिक उत्साह के साथ मनाते हैं। साथ ही शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक विष्णु जी की उपासना करते हैं।

    धार्मिक मत है कि ऐसा करने से जातक को जीवन में शुभ फल मिलता है। साथ ही सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कार्यों में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है। इस दिन देवी महालक्ष्मी, चंद्रदेव और भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने का भी विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 05 मिनट पर होगा।

    लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर शरद पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और क्या होता है इसका महत्वा। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह। हिंदू धर्म में मान्यता है कि हर गुण किसी न किसी कला से जुड़ा होता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली शरद पूर्णिमा का धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत महत्व है, क्योंकि पूरे वर्ष में केवल इसी दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से निपुण होता है और इससे निकलने वाली किरणें इस रात्रि में अमृत बरसाती हैं। अमृत बरसने के कारण ही शरद पूर्णिमा की रात्रि को दूध की खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है।

    इस संबंध में माना जाता है कि इस रात खीर में चंद्रमा की किरणें पड़ने से यह अमृत समान गुणकारी और सेहत के लिए फायदेमंद हो जाती हैं। इस खीर को खाने से कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा की रात में प्रभु श्रीकृष्ण ने दिव्य प्रेम का अदभूत नृत्य किया था। उस समय प्रभु की बांसुरी के धुन पर गोपियां वृंदावन को छोड़कर जंगल चली गईं थी। वहां वे सभी श्रीकृष्ण के साथ नृत्य करती रहीं। शरद पूर्णिमा को कोजागरा पूर्णिमा कहा जाता है। इस अवसर पर कुछ जगहों पर उपवास रखने की भी परंपरा है। इस अवसर पर रखे जाने वाले व्रत को कोजागरा व्रत और कौमुदी व्रत भी कहा जाता है।

  • ऊना जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान

    ऊना जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान

    राजस्व से जुड़े दुरुस्ती के सभी लंबित मामलों का 31 अक्तूबर तक होगा शतप्रतिशत निपटारा – एडीसी


    ऊनासुशील पंडित:
    ऊना जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इसमें सभी लंबित राजस्व दुरुस्ती मामलों का 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के तहसीलदारों और कानूनगो के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा हो सके।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुपालन में शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिमला में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार ऊना जिले में यह मुहिम आरंभ की गई है।

    बता दें, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को जिले में लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा और निपटारे की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में ऊना जिले में कुल 103 मामले लंबित हैं, जिनमें राजस्व प्रविष्टियों की दुरुस्ती की आवश्यकता है। इन सभी मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा।

    गुर्जर ने जिले के सभी तहसीलदारों और कानूनगो से लक्ष्य केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान ऊना जिले के नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस विशेष अभियान के माध्यम से ऊना जिले में लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र समाधान होगा, जिससे जनता को त्वरित राहत मिलेगी और राजस्व प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।

  • 65 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में संपन्न

    65 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में संपन्न

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र युगांश ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
     
    ऊना/सुशील पंडित: शिक्षा विभाग के द्वारा एक  दिवसीय लड़कों  की 65 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता 13 अक्टूबर,2024को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में संपन्न हुई ,जिसमें राज्य भर से विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें  वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र युगांश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । रेसलिंग प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं के छात्र युगांश कुमार ने 79 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। जिला स्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमांदरी में 13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक संपन्न हुए। लड़कों की अंडर- 14 रिले रेस प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा के सक्षम सिंह, सातवीं कक्षा के तरनवीर सिंह, सातवीं कक्षा के अभिनव, पांचवी कक्षा के आरव चौधरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया ।100 मीटर रेस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के सक्षम सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया । 200 मीटर रेस प्रतियोगिता में तथा लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में सक्षम सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है,उन्होंने स्कूल के शारीरिक शिक्षकों का धन्यवाद किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • Punjab News: IAS अफसरों सहित 6 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS अफसरों सहित 6 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें हो रहे है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक 2 IAS अधिकारियों सहित 6 अधिकारियों के तबादले किए गए। देखें लिस्ट

  • Truck और Car में भीषण टक्कर में 3 की मौत

    Truck और Car में भीषण टक्कर में 3 की मौत

    अलवरः अलवर के लक्ष्मणगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर देर रात आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ऐसे में मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

    नोगावा थाना क्षेत्र के रसगन व बुर्जा के समीप ये हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक कार दिल्ली से दौसा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में हादसा हो गया। जिसमें सीकर जिले के तीन लोगों की मौत हुई है। जिनकी पहचान अनीश, विकास व धीरज के नाम के रूप में हुई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

  • Punjab News: पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान पूर्व सरपंच की हुई मौत

    Punjab News: पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान पूर्व सरपंच की हुई मौत

    कलानौरः विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के ब्लाक कलानौर के अधीन आते गांव हकीमपुर में मंगलवार को पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए उंगली पर निशान लगाते ही हृदय गति रुकने से पूर्व सरपंच रजिंदर सिंह की मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के बेटे हरमन सिंह और साहिब सिंह ने बताया कि उनका पिता बेगोवाल में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ियों में पिछले कई दिनों से पाठ करने के लिए गए हुए थे।

    बीते दिन पंचायती चुनाव के दौरान गांव में मतदान के लिए आए हुए थे। इसके बाद जब उनका पिता पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने के लिए अपनी उंगली पर निशान चिन्ह लगाया तो उनकी हृदय गति रुक गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनके पिता की मौत हो गई। पूर्व सरपंच की ओर से बेगोवाल से मतदान के लिए आने और उंगली पर निशान लगाने के बावजूद भी मतदान करना नसीब न होने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के मुंह से बस एक ही बात निकल रही है कि मौत इस तरह भी आती है।

    पंजाब में बीते मंगलवार को पंचायतों के चुनावों के चुनाव कराए गए थे। पंजाब की 13,237 में से 9,705 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को चुनाव हुआ था। पंजाब पंचायत चुनाव के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आई। चुनाव के दिन पंजाब के तीन जिलों में गोलीबारी हुई जिसमें 11 लोग घायल हो गए। पंजाब में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ।