Blog

  • आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2024

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की शरद पूर्णिमा है। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। गा

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।धार्मिक तथा सामाजिक कामों में भी थोड़ा वक्त बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मौसम की वजह से अपनी दिनचर्या को संयमित रखना अति आवश्यक है।ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपके भविष्य के लिए आज निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करने के लिए आज का समय उत्तम है।

    वृष राशि-आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।आज दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले सोच-विचार करेंगे क्योंकि बिना सोचे-समझे किया गया निर्णय गलत हो सकता हैं। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आज मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे साथ ही मनोरंजन भरा वातावरण बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कामों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज कुछ समय आत्म निरीक्षण में भी बिताएंगे।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप कामों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। आज घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा। तथा परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतेगा।आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। आज आप खुद के कामो को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। दूसरों से उम्मीद रखना आपकी कार्य क्षमता को कम ही करेगा। आपकी मेहनत और उत्तम जीवनशैली के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।


    कर्क राशि-
    आज कारोबार में अचानक आपको फायदा होगा।ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा।आज संतान के करियर से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी।आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।आज आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। अपनी इस कमी को दूर करेंगे और अपने कामों के प्रति समर्पित रहेगे। आज दूसरों की सलाह पर निर्भर रहने की बजाए खुद ही निर्णय लें, इससे आप बेहतरीन तरीके से कामों को अंजाम दे पाएंगे।

    कन्या राशि-आज कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे।आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। आपके बच्चे पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज सामाजिक संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

    तुला राशि-आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको अपने कार्यों में सफलता देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।कहीं घूमने जाने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून मिलेगा । परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे।आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिये पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आप कुछ खास निर्णय लेंगे, जो कि निकट भविष्य में आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगे। आज परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा।

    धनु राशि-आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे।आपकी मेहनत और कोशिश के बढ़िया नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।आज मौजूदा समय उपलब्धियों वाला रहेगा। योजना बनाकर अच्छे से दिनचर्या व्यवस्थित करेंगे साथ ही अपने सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ अच्छा ताल मेल बनाकर रखना आवश्यक है। इससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

    मकर राशि-आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।आज दामपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा।आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें आज पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कामों के प्रति प्रयासरत रहें। आज पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा ।
    कुंभ राशि-आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे।
    आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आज आपके पास कई इम्पोर्टेन्ट काम हैं। इसलिए दोस्तों के साथ व आलस में अपना समय ना गवाएं।आज इगो व ज़िद्दीपन रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपनी क्षमताओं को महसूस करेंगे और सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि-आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी। आज खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखेंगे तो उलझनों से बच जायेंगे।आज दिल की बजाए दिमाग से काम लेगे तो आप बेहतर निर्णय लेने में सफल होंगे।आज कोई धार्मिक आयोजन में आपका योगदान रहेगा।

  • Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के अवसर पर की बड़ी घोषणा

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के अवसर पर की बड़ी घोषणा

    • जालंधर में शोभा यात्रा में की शिरकत, राज्यभर में सफाई कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की योजना का किया ऐलान
    जालंधर, 17 अक्टूबर, 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और उनके आदर्शों पर चलकर प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब के निर्माण का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने जालंधर में आयोजित शोभा यात्रा में भाग लिया और कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज के समाज के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के आदि कवि और प्रथम महाकाव्यकार थे, जिन्होंने अपनी कालजयी रचना ‘रामायण’ के माध्यम से अच्छाई पर बुराई की विजय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रामायण सदियों से नैतिक और अनुशासित जीवन जीने का मार्गदर्शन करती आई है और आज के भौतिकवादी समाज में यह और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समानता, नैतिकता और आदर्श राज्य की अवधारणा पर आधारित हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलें और समाज में भाईचारे, शांति और सद्भावना को बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब को समृद्ध और प्रगतिशील बनाने के लिए हमें इन उच्च आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।

    सफाई कर्मचारियों की सेवाएं होंगी नियमित

    मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा के दौरान घोषणा की कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति बना रही है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो सभी हितधारकों से परामर्श कर एक व्यावहारिक समाधान तैयार करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार समाज के हर तबके के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

    भगवान वाल्मीकि जी की धरोहर का संरक्षण जरूरी

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्र जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर और अतीत को भूल जाते हैं, वे समय के साथ विलुप्त हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि भगवान वाल्मीकि जी ने लव और कुश को पंजाब की धरती पर अपने आश्रम में शिक्षा दी, जो इस राज्य के लिए गर्व की बात है। भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव को भाईचारे, सौहार्द्र और शांति की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि इस शोभा यात्रा में शामिल होना उनके लिए जीवनभर का सौभाग्य है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और दर्शन को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
  • Bhagwan Valmiki Jayanti 2024: कैबिनेट मंत्रियों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर दी शुभकामनाएं

    Bhagwan Valmiki Jayanti 2024: कैबिनेट मंत्रियों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर दी शुभकामनाएं

    • भगत, हरभजन ETO, डॉ. रवजोत और धालीवाल ने जालंधर में शोभा यात्रा में की शिरकत, कहा, भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज के समय में बेहद प्रासंगिक
    जालंधर, 17 अक्टूबर, 2024: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ETO और बागवानी एवं स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत ने मंगलवार को लोगों से भगवान वाल्मीकि जी के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज के दौर में बेहद प्रासंगिक है। दोनों मंत्री जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए और जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी आदि कवि थे, जिन्होंने अपनी कालजयी रचना ‘रामायण’ के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। मंत्रियों ने कहा कि सदियों से रामायण लोगों को नैतिकता और अनुशासन का मार्ग दिखाती आई है और आधुनिक समाज में भी यह अत्यंत प्रासंगिक है। भगत और हरभजन सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए युवाओं को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।
    Bhagwan Valmiki Celebration, Jalandhar, Punjab
    Bhagwan Valmiki Celebration, Jalandhar, Punjab
    उन्होंने विभिन्न संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल भगवान वाल्मीकि जी के दर्शन का प्रचार-प्रसार होता है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए नैतिक मार्गदर्शन का जरिया भी बनते हैं। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और विभिन्न मंचों का दौरा कर प्रतिभागियों से मुलाकात की। एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने भी शोभा यात्रा में भाग लिया। दोनों मंत्रियों का कई संगठनों ने स्वागत किया, और उन्होंने जालंधर के विभिन्न मंचों पर पहुंचकर आयोजन की प्रशंसा की। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल, विधायक रमन अरोड़ा, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, मंडल आयुक्त प्रदीप कुमार सबरवाल, उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा, और अन्य प्रमुख हस्तियां जैसे दिनेश ढल, पवन कुमार टीन्नू और दीपक बाली शामिल थे।
  • Punjab News: Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, मोके पर भरे सैंपल, देखें वीडियो

    Punjab News: Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, मोके पर भरे सैंपल, देखें वीडियो

    बटालाः त्योहारों के सीज़न को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग हरकत में आया है। फेस्टिवल सीज़न के चलते फ़ूड सेफ्टी विभाग आम जनता की सेहत का ध्यान रखने के लिए सड़को पर बिक रहे खाने के सामान की चैकिंग कर रहा है। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों द्वारा खाने के सामाम के सैंपल भी लिए गए हैं। जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग भारत सरकार की तरफ़ से विभाग को दी गई टेस्टिंग वैन की ज़रिये खाने पीने वाली दुकानों पर पहुंचकर खाने के सामान की मोके पर जाँच की जा रही है। अधिकारी ने बताया की आज वह टेस्टिंग वैन लेकर बटाला की समाधि रोड पर लगी खाने-पीने की रेहड़ियों की चेकिंग करने पहुंचे, जिसके चलते विभाग की तरफ से रेहड़ियों पर इस्तेमाल होने वाली सॉसेज के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें कुछ सोसिस के सैंपल तो पास जरूर हुए हैं, लेकिन कुछ सोसिस के सैंपल पूरी तरह फेल हो गए हैं। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि फेल हुए सैंपलों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी, ताकि उनपर बनती कार्रवाई की जा सके।

    Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, देखें वीडियो

  • Punjab News: कार सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कैलाश नगर रोड से मामला सामने आया है। जहां पर एक बुर्जुग दंपती पर कार सवार व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला किया। बताया जा रहा है कि दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कार सवार व्यक्ति पर भी बुर्जुग दंपती के परिजनों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा खूनी झड़प हुई। गाड़ी चालक का नाम विक्की जेड बताया जा रहा है जो घायल हुआ है। दूसरे पक्ष के बुर्जुग दंपती नरिंदरपाल सिंह और मनप्रीत कौर भी घायल हुए है। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

    जानकारी देते हुए सिमरनजीत कौर ने बताया कि वह परिवार के साथ मेला देखने जा रहे थे। मेले से वापस आ ही रहे थे। तभी कार चालक ने एक्टिवा को जबरदस्त टक्कर मार दी। इतने में दुकान पर बैठे नरिंद्रपाल सिंह ने कार चालक विक्की जेड को सिर्फ नुकसान की भरपाई करने को बोला। गुस्से में आए विक्की जेड ने गाड़ी से दात निकाल कर उन पर हमला कर दिया। पत्नी मनप्रीत उन्हें बचाने गई तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    बता दें कि विक्की जेड पर नरिंद्रपाल सिंह के बेटे और उसके कुछ दोस्तों ने हमला कर दिया। जिस कारण वह विक्की जेड भी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंच थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करेगी।

  • ठंड से बचने के लिए अपनाएं ये 7 असरदार उपाय

    ठंड से बचने के लिए अपनाएं ये 7 असरदार उपाय

    Health Tips: सर्दियों का मौसम आ गया है और ठंडी हवाओं के साथ सर्दी, जुकाम और बुखार का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने शरीर को गर्म रखें और इम्यूनिटी मजबूत बनाएं। अगर आप इस ठंड में फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इन 7 आसान और असरदार उपायों को जरूर अपनाएं।

    1. गर्म पानी का सेवन करें

    सर्दियों में हर्बल चाय, सूप और गर्म पानी पीना शरीर को अंदर से गर्म रखता है। दिन में 2-3 बार अदरक, तुलसी और शहद से बनी चाय पिएं, जो इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है।

    2. ऊनी कपड़े और लेयरिंग करें

    ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका है लेयरिंग यानी एक के ऊपर एक कपड़े पहनना। ऊनी मोजे, स्कार्फ, दस्ताने और कान ढकने के लिए टोपी जरूर पहनें। शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए थर्मल इनरवियर भी कारगर होता है।

    3. पर्याप्त धूप लें

    सर्दियों में शरीर को विटामिन D की जरूरत होती है, जो धूप से मिलता है। रोजाना 15-20 मिनट धूप में बैठने से शरीर गर्म और स्वस्थ रहता है।

    4. तेल मालिश करें

    सरसों या तिल के तेल से रोजाना मालिश करने से खून का प्रवाह बेहतर होता है और शरीर गर्म रहता है। मालिश से मांसपेशियों को आराम भी मिलता है और ठंड से बचाव होता है।

    5. नियमित व्यायाम करें

    सर्दियों में शरीर को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है। योग, वॉकिंग या हल्के वर्कआउट से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

    6. संतुलित आहार लें

    ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रोटीन, सूखे मेवे और मौसमी फल का सेवन करें। भोजन में हल्दी और अदरक का उपयोग करें, जो शरीर को गर्मी प्रदान करता है।

    7. पर्याप्त नींद लें

    सर्दियों में नींद की कमी से शरीर कमजोर हो सकता है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और आप ठंड से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं।

    निष्कर्ष:

    सर्दियों में सेहतमंद रहना मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है थोड़ी सावधानी और सही आदतों की। इन आसान उपायों को अपनाकर आप न केवल ठंड से बच सकते हैं बल्कि स्वस्थ और ऊर्जावान भी रह सकते हैं। तो इस बार ठंड का आनंद लें बिना बीमार पड़े!
  • 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कम पड़ जाएगी सैलरी

    10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कम पड़ जाएगी सैलरी

    नई दिल्लीः अगर आप भी करवाचौथ पर पत्नी को सोना का उपहार देता चाहते हैं तो आपको जेब कुछ ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी। त्योहारी सीजन के बीच सोने की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोना की वायदा कीमतों में तेजी आई है। 16 अक्टूबर को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 380 रुपए की तेजी के साथ 76,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो बुधवार 16 अक्टूबर को सोना 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 380 रुपए यानी 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जानकारी के मुताबिक कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,676.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।

    राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। मंगलवार को पिछले सत्र में सोना 78,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी भी 1,000 रुपए उछलकर 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि मंगलवार को यह 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    24 कैरेट वाले सोने की कीमत 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मजबूत मांग के चलते दिल्ली में सोने की कीमत में तेजी बनी हुई है। वहीं शेयर बाजारों में गिरावट से भी सोने में तेजी को बल मिला क्योंकि निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।

  • Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को फिर दी निहंग मान सिंह ने चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को फिर दी निहंग मान सिंह ने चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple ने अपनी जान का खतरा बताते हुए बीते दिन हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वही आज बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने एक बार फिर से वीडियो जारी कर Kulhad Pizza Couple को चेतावनी दी है। मानसिंह ने कहा कि उन्होंने से अरोड़ा को 18 अक्टूबर तक का समय दिया है, ऐसे में अगर वह बैठकर बात कर लेता है तो ठीक है। उन्होंने कहा कि 18 तारीख के बाद अगर थाना प्रभारी सहज अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता तो उनकी ओर से सहज अरोड़ा को लेकर तैयारी पूरी की हुई है।

    मान सिंह ने कहा कि अगर वह बैठकर बात कर ले तो ज्यादा बढ़िया है। उन्होंने कहा कि सहज अरोड़ा के साथ जो मीटिंग होगी वह बंद कमरे में नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा यह मीटिंग प्रशासन और मीडिया के सामने की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में उन्होंने सीख जाते बंदियों सहित अन्य लोगों से हुल्लड़ बाजी ना करने की अपील की है।

    सहज अरोड़ा से पगड़ी लेने के मामले को लेकर मानसिक ने कहा कि उन्हें यह अधिकार कलगीधर पातशाह दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी की पगड़ी उतार कर खुश नहीं है और ना ही भी किसी की पगड़ियां उतारना चाहते हैं। मान सिंह का कहना है कि उनका मकसद यह है कि अगर किसी ने गंदगी ही फैलानी है तो वह पगड़ी पहनने का अधिकार नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग भी सखी का मजाक बना रहे हैं समय आने पर सभी से इस मसले पर बात की जाएगी।

    मान सिंह ने कहा कि सहज अरोड़ा की ओर से उन्हें कई लोगों के फोन भी आए हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपना-अपना जोर लगता ही है। मान सिंह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा होता तो वह इधर-उधर हाथ पैर तो मरता ही है। ऐसे में उन्होंने भी अपना जोर लगा कर देख लिया है। मान सिंह ने कहा कि उन पर प्रेशर डालने के लिए जितने ज्यादा उन्हें फोन होने आएंगे उनके कदम उतने ज्यादा आगे बढ़ते जाएंगे। उन्होंने कहा कि अकेला मानसिंह ही नहीं पूरा अकाली दल‌ पंथ अब जाग चुका है। उन्होंने कहा कि वह वादे के मुताबिक 18 अक्टूबर को दोबारा सहज अरोड़ा की दुकान पर आएंगे।

  • बैंक प्रबंधक सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    बैंक प्रबंधक सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    जाली दस्तावेज के आधार पर उन के नाम पर लिया लाखों का लोन 

    ऊना/ सुशील पंडित: जाली दस्तावेज लगा कर उपभोक्ता के खाते से लाखों रुपए का लोन लेने के आरोप में पूर्व बैंक प्रबंधक व पांच अन्य लोगों पर थाना सदर ऊना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में राहुल खोसला पुत्र सतीश खोसला निवासी लुधियाना पंजाव ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि अविनाश अरोडा पुत्र मनमोहन सिंह निवासी माता नगर, पंजाव, जसवंत अरोडा पुत्र मनमोहन सिंह निवासी लुधियाना, रोहित अरोडा c/o अविनाश अरोडा लुधियाना, श्रीमति उर्वशी पुर्व प्रबंधक सेंन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया व श्रीमति भानु किरण पत्नी राहुल खोसला निवासी लुधियाना ने जनवरी 2015 में इसके जाली हस्ताक्षर करके तथा जाली दस्तावेजों की सहायता से इसकी खरीद की गई कार पर सेंन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 4,60,000 का लोन लेकर उसका दुरुपयोग किया I

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 420,465,466,467,468,471,506,120वी के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह, देखें वीडियो

    Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह, देखें वीडियो

    अमृतसरः तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मामले की जानकारी उन्होंने खुद वीडियो जारी करके दी है। इस्तीफे का कारण उन्होंने विरसा सिंह वल्टोहा की निम्नस्तरीय बयानबाजी को बताया है। उन्होंने कहा कि वल्टोहा ने मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए और मेरे बारे में बीजेपी और आरएसएस के दलाल जैसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यहां तक ​​कि मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा है। उन्होंन कहा कि उन्हें गलत संदेश भिजवाए जा रहे है और घटिया राजनीति की जा रही, इस बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने किसी का दिल दुखाया है तो वह कौम से माफी मांगते है। हरप्रीत सिंह ने कहा कि संस्था उनसे जब चाहेत सेवा करवाए, लेकिन वह पद से इस्तीफा दे रहे है।

    हरप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी संस्था श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी इस मामले में चुप है। उन्होंने कहा कि वह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इस्तीफा सौंप दे रहे है। जत्थेदार के रूप में सेवा करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का उन्होंने धन्यवाद किया। वहीं हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से सुरक्षा हटाने की अपील की है।