Blog

  • घर के अंदर से महिला की चेन झपटकर लुटेरे हुए फरार, वीडियो Viral

    घर के अंदर से महिला की चेन झपटकर लुटेरे हुए फरार, वीडियो Viral

    पंचकूला – सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए इसके बारे में शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए। यहां डांस से लेकर शादी-ब्याह और स्टंट तक के वीडियो भारी संख्या में शेयर किए जाते है। सोशल मीडिया पर लुटेरों का वीडियो वायरल हो रहा है। चेन की झपटमारी से जुड़े कई वीडियो आपने अभी तक देखे होंगे।

    लेकिन इस वीडियो में दिखाई दे रहा नजारा किसी को भी हैरान कर देगा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लुटेरे ने शातिराना ढंग से महिला के गले से चेन छीन लिया और फरार हो गया। महिला एक्टिवा पर सवार होकर घर के अंदर आती है। इसी दौरान एक्टिवा सवार लुटेरों ने उसका पिछा किया।

    जैसे ही महिला गेट के अंदर आई, एक लुटेरा घर के अंदर आया और महिला की चेन झपट कर ले गया, लुटेरे ने हैल्मेट पहना हुआ था। जब महिला ने शोर मचाया, तो घर के अंदर से परिवारिक सदस्य बाहर आया, लेकिन लुटेरे एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए।

  • Punjab News : चीमा चौक के पास ओवरलोड ट्राला पलटा, देखें वीडियो

    Punjab News : चीमा चौक के पास ओवरलोड ट्राला पलटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक के पास बस स्टैंड की तरफ से गलत साइड से आ रहा तूड़ी से ओवरलोड ट्राला पलट गया। ट्राला पलटने से पूरी रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर लोगों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया।

    जानकारी अनुसार ट्राला ओवरलोड था जो डिवाइडर के साथ टकरा गया जिसके बाद वह पलटा है। बचाव यह रहा कि किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। ट्राले में सवार कुछ लोगों को हलकी चोटें पहुंची है। जिनका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं रोड जाम होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • Pickup ने बाइक सवार दंपति सहित बच्चे को कुचला

    Pickup ने बाइक सवार दंपति सहित बच्चे को कुचला

    नई दिल्ली: राजस्थान के जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। जानकारी के अनुसार बाइक पर एक महिला और बच्चा भी सवार था। टक्कर लगने के बाद पिकअप चालक बाइक को करीब 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। यहां बाइक पर सवार हंसराज सैनी, पत्नी संतोष सैनी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार यह घटना जयपुर के शिवदासपुरा रिंग रोड पर शनिवार को हुई। यहां पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर एक बाइक सवार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था। बाइक सवार पिकअप की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद बाइक उछल गई और 20 फीट तक घसीटती रही। जिसके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।

    यह घटना तब हुई जब बाइक सवार कच्चे कट से यू-टर्न ले रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक हवा में उछलकर डिवाइडर से जा टकराई और चकनाचूर हो गई, जबकि दंपति और बच्चा सड़क किनारे जा गिरे। शिवदासपुरा थाना अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रिंग रोड पर कानोता टोल प्लाजा के पास हुआ। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • Punjab : हेरोइन और ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : हेरोइन और ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र सतपाल निवासी गांव दलेचक्क के तौर पर हुई है। इस संबंध में SHO किरणदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि SSP सुहैल कासिम मीर और SP गुरप्रीत सिंह सहोता के निर्देशानुसार बटाला पुलिस हर तरह के अपराध करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

    SHO किरणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गांव दालेचक्क के नजदीक संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 130 ग्राम हेरोइन और 5200 की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी से पूछताछ जारी है, कि वह हेरोइन कहा से लेकर आता है और आगे कहां बेचता है। उन्होंने बताया कि आरोपी संजीव कुमार पर पहले कोई मामला दर्ज नही है। लेकिन संजीव कुमार के बेटे राहुल पर पहला भी मुकद्दमा दर्ज है।

  • Jalandhar News: रैनक बाजार में पुलिस की रेड, कपड़ा व्यापारी को किया गिरफ्तार

    Jalandhar News: रैनक बाजार में पुलिस की रेड, कपड़ा व्यापारी को किया गिरफ्तार

    पंजाब, (जालंधर) 14, सितम्बर, 2024: Jalandhar रैनक बाजार में पुलिस ने रेड करके एक कपड़ा व्यापारी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार कपड़ा व्यापारी का एक बड़े ड्रग रैकेट से कनेक्शन है। वहीं देर रात अमृतसर पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी को 4 किलो हेरोइन के केस में हिरास्त में लिया है।

    यह भी पढ़े: Jalandhar: Kapoor Hospital में Doctor पर लगे लापरवाही के आरोप, देखें वीडियो

    पुलिस ने व्यापारी के करीबी रिश्तेदार को ड्रग केस में पकड़ा था। उसकी पूछताछ के बाद पुलिस ने रेड की है। मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि देर शाम पुलिस बाजार में पहुंची थी और घेराबंदी कर व्यपारी को अपने साथ ले गई। व्यापारी की पैरवी करने वाले लोग सीआईए स्टाफ पहुंचे तो पता चला कि उनकी टीम ने रेड नहीं की है।

    व्यापारी के तार सिटी में सक्रिय बदमाशों के साथ जुड़े हैं। उधर, थाना-4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने कहा कि उनके पास रेड को लेकर कोई सूचना नहीं है।

  • Punjab News: दिनदहाड़े Medical Store के बाहर से साइकिल चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदहाड़े Medical Store के बाहर से साइकिल चोरी, देखें CCTV

    पंजाब, (बठिंडा) 14, सितम्बर, 2024: शहर में चौर सरेआम बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहै हैं। चोर लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। ताज़ा मामला बठिंडा के पावर हाउस रोड़ से सामने आया है, जहां पर दिनदहाड़े चोर मैडिकल स्टोर के बाहर खड़ी साइकिल को लेकर फरार हो गया है।

    यह भी पढ़े: Jalandhar: Kapoor Hospital में Doctor पर लगे लापरवाही के आरोप, देखें वीडियो

    मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के पावर हाउस रोड पर एक मैडिकल स्टोर के मुलाज़म की साइकिल चोरी कर चोर फरार हो गया। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर कितनी चालाकी से मैडिक्स स्टोर के बाहर खड़ी साइकिल चुकारक ले जाता है।

  • Punjab News: Bridge पर हुआ भयानक सड़क हादसा, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Bridge पर हुआ भयानक सड़क हादसा, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब, (लुधियाना) 14, सितम्बर, 2024: शहर के घंटाघर के नजदीक बने पुल पर आज सुबह एक भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक युवक के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। यह भी पढ़े: Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर 9 mm के 15 राउंड के साथ NRI गिरफ्तार
    मिली जानकारी के मुताबिक नौजवान सुबह अपने काम से घर जा रहा था तभी जगराओं पुल नजदीक एलीवेटिड पुल पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात कार सवार ने दक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया ओर कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इस घटा की सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस कर्मचारियों ने घायल युवक को एम्बूलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा दिया ओर मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए पहचान करवाने को शव गृह में रखवा दिया है। मृतक युवक के सिर और चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिस कारण उसकी मौत हुई है। यह हादसा इतना भयानक था कि नौजवान की बाइक घटना स्थल से 200 मीटर दूर जाकर गिरी।
  • Jalandhar News: Kapoor Hospital में डॉक्टर पर लापरवाही और मारपीट के आरोप – पूरी घटना की जानकारी

    Jalandhar News: Kapoor Hospital में डॉक्टर पर लापरवाही और मारपीट के आरोप – पूरी घटना की जानकारी

    पंजाब, 14, सितम्बर, 2024: जालंधर के कपूर अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही और मारपीट के आरोपों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज किया गया और जब उन्होंने डॉक्टर से शिकायत की, तो अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ हाथापाई की। पीड़ित ने यह भी दावा किया कि डॉक्टर ने उन पर ईंट से हमला किया।
    • जालंधर के कपूर अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही और मारपीट के आरोप लगे हैं।
    • पीड़ित परिवार का कहना है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती और अस्पताल स्टाफ ने मारपीट की।
    इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात की जा रही है। वहीं, कपूर अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि अस्पताल के स्टाफ ने किसी के साथ मारपीट नहीं की। उनके मुताबिक, मरीज के परिजनों ने आक्सीजन सिलेंडर से स्टाफ पर हमला किया और स्टाफ ने केवल बचाव में उन्हें बाहर धक्का दिया। यह मामला अब प्रशासनिक और कानूनी जांच का सामना कर रहा है। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए बयान और जांच के परिणाम के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
  • Tech News: इन Phones पर अब नहीं चलेगा Netflix: देखें लिस्ट

    Tech News: इन Phones पर अब नहीं चलेगा Netflix: देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः गैजेट्स की दिग्गज कंपनी Apple ने अपने नए IOS 18 अपडेट को अगले हफ्ते रिलीज़ करने का एलान किया है। यह अपडेट किन फोन को सपोर्ट करेंगे, इसकी लिस्ट भी आ गई है। लेकिन इस बीच Netflix के शौकिनों के लिए एक बुरी खबर है जो लाखों यूज़र्स को निराश कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार नेटफ्लिक्स अब कई आईफोन में काम करना बंद कर देगा है।
    • Netflix के शौकिनों के लिए एक बुरी खबर
    • नेटफ्लिक्स अब iOS 16 और iPadOS 16 पर काम नहीं करेगा। iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X और पहले जनरेशन के iPad Pro सहित कई डिवाइसेज़ प्रभावित होंगे। जानें पूरी लिस्ट और इसका असर।
    मिली जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि वह iOS 16 और iPadOS 16 को सपोर्ट करना बंद कर देगा। वहीं ऐप iOS 17 या उसके बाद के वर्जन को चलाने के लिए Netflix ऐप को अपडेट कर देगा। यानी कि ये बदलाव खास तौर पर उन डिवाइस को प्रभावित करेगा जिन्हें iOS 17 में अपडेट नहीं किया जा सकता है। इस लिस्ट में iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, Apple के पहले जनरेशन का iPad Pro और iPad 5 टैबलेट शामिल है।

  • महंगाई का झटकाः सरकार ने तेल की कीमतों पर बढ़ाई कस्टम ड्यूटी

    महंगाई का झटकाः सरकार ने तेल की कीमतों पर बढ़ाई कस्टम ड्यूटी

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने क्रूड और रिफाइंड खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क को बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी को एक बड़ा झटका दिया है। इसके साथ ही प्याज निर्यात पर ड्यूटी को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है।

    यह भी पढ़े: Punjab News: पंजाब में कोरियर कर्मी से लुटेरे गोल्ड छीनकर फरार, देखें वीडियो

    मिली जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन के द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि शुल्क में कटौती शनिवार, 14 सितंबर से प्रभावी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी गई है।

    यह भी पढ़े: Political Sad News: कांग्रेस विधायक का हुआ निधन, प्रदेश में शोक की लहर

    रिफाइंड पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32.5 प्रतिशत कर दी गई है। इन कच्चे तेलों पर प्रभावी शुल्क 5.5 से बढ़कर 27.5 प्रतिशत और रिफाइंड तेलों पर 13.75 से बढ़कर 35.75 प्रतिशत हो जाएगा।