Blog

  • उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

    उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

    बोले…सरकार आलू आधारित आर्थिकी के लिए बनाएगी मजबूत व्यवस्था

    पूबोवाल में वन महोत्सव में की शिरकत, रोपी हरियाली

    ऊनासुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हिमाचल में सेब आधारित आर्थिकी को सफलता मिली है, उसी तरह ऊना में आलू आधारित आर्थिकी के लिए भी संभावनाएं हैं।

    शनिवार को ऊना जिले के हरोली के पूबोवाल गांव में आयोजित 75वें वन महोत्सव के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना के किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं और यहां आलू की बंपर पैदावार होती है। सरकार मजबूत व्यवस्था बना कर आलू आधारित आर्थिकी तंत्र विकसित करने का काम करेगी।
    उन्होंने हरोली के बीत क्षेत्र में किसानों के खेतों की संपूर्ण बाड़बंदी की दिशा में भी निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

    तालाबों को समतल बनाने की नहीं मिलेगी अनुमति
    उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन को किसी को भी तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में तालाबों की रिर्चाजिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

    पूबोवाल साइट के लिए बने मास्टर प्लान
    2 करोड़ होगा तालाब का सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर लगेगा भव्य फाउंटेन

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 करोड़ रुपये खर्च करके पूबोवाल तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। तालाब के पानी की साफ सफाई और गांव की जल निकासी का शोधन करके पानी तालाब में डालने की व्यवस्था के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे एक ऐसे मनोरम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लोगों के लिए सैर करने, मनोरंजन और बच्चों के लिए खेल के इंतजाम हों। यहां चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर एक भव्य फाउंटेन भी लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पूबोवाल तालाब के साथ के क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए।

    बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ की सिंचाई योजना
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये ये बीत क्षेत्र में सिंचाई योजना-2 बनाने का काम किया जा रहा है। इससे पहले बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-1 के जरिए सिंचाई सुविधा के स्तरोन्नयन का काम किया गया है। दूसरी योजना बनने से यहां हर खेत को पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब बीत क्षेत्र में पत्थरीली जमीन होने के कारण सब्जियों की पैदावार न के बराबर थी। लेकिन अब बेहतर सिंचाई सुविधा के चलते यहां किसान हर तरह की सब्जियों की खेती कर लाभान्वित हो रहे हैं।

    हरोली में खुलेगा बस डिपो
    सड़कों-पुलों के निर्माण-विस्तार पर खर्चे जा रहे 70 करोड़

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हरोली में बस डिपो खोला जाएगा। इसके अलावा हरोली में नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा में विभिन्न सड़कों के सुधार और विस्तार कार्य तथा पुलों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और इससे लोगों को सीधा लाभ होगा।

    इनमें पंडोगा बैरियर से पंजावर तक की 9 किलोमीटर सड़क के सुधार और विस्तार कार्य पर 11.10 करोड़ रुपये, पंजावर-बाथड़ी रोड़ पर भदसाली से बढेड़ा सड़क के कार्य पर 12.25 करोड़, पंजावर-बाथड़ी से सलोह-बढेड़ा के साढे 8 किलोमीटर रोड़ पर 9.46 करोड़, हरोली से पालकवाह तक की 5 किलो सड़क पर 6.50 करोड़, नंगल खुर्द-चांदपुर की साढ़े 5 किलोमीटर लंबी सड़क पर 6.05 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके अलावा चांदपुर खड्ड पर करीब 4.87 करोड़ और हरोली खड्ड पर 5.75 करोड़ रुपये से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए नाबार्ड में 2 सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें लिंक रोड़ श्री गिड़गिड़ासाहब से टाहलीसाहब और लिंक रोड़ मेन रोड़ से बाबा भरथरी मंदिर तथा किन्नू मुहल्ला पंजुआणा-बालीवाल सड़क पर 4 करोड रुपये और लिंक रोड़ गोंदपुर बैहली से बाथी गुरपलाह पर 11.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

    प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं लोग
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे नाम की प्लेटें लगवाने में विश्वास नहीं रखते। लोग प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं। हरोलीवासी गवाह हैं कि जो विकास के काम यहां हुए हैं वे एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं पर चाहे कोई भी नाम लगा दे, लेकिन जनता सच्चाई जानती है। हरोली-रामपुर के बीच बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर बीजेपी ने भी अपनी नाम की प्लेट लगाई है, लेकिन जब भी इस पुल की चर्चा होगी, लोग उन्हें ही याद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पुल के लिए 52 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, हमने किफायती और शानदार काम करते हुए 32 करोड़ रुपये में पुल बना दिया, सरकार कोे 20 करोड़ की बचत कराई।

    हरोली अस्पताल में और उन्नत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ करने का काम किया गया है। हरोली अस्पताल को 50 से 100 बिस्तर का करने के साथ ही वहां 12 डॉक्टर तैनात किए गए हैं । अस्पताल में जल्द ही 6 और डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।

    बच्चों के जन्म पर लगाएं पौधा
    उपमुख्यमंत्री ने बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के साथ वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। इस मौके डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों और गणमान्य जनों ने भी पौधे रोपे।

    उपमुख्यमंत्री ने लोगों से पौधारोपण को अपने जीवन से जोड़ने की अपील की। बच्चे के जन्म पर पौधा लगाएं, जब वे स्कूल में दाखिल हों तब भी उनके नाम पर पौधा लगाएं। इससे पौधों के साथ जुड़ाव और प्रकृति से अपनापन होगा।

    इस मौके उपायुक्त जतिन लाल ने अपने संबोधन में लोगों से पौधारोपण की अहमियत समझने तथा अपना दायित्व पहचानने की अपील की। उन्होंने इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने और सभी से इसमें भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर कंजर्वेटर फॉरेस्ट निशांत मंढोत्रा ने कहा कि वन महोत्सव हमें वनों और प्रकृति से जुड़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में पौधारोपण मुहिम में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को स्कूलों, स्वयं सहायता समूह और पंचायतों के माध्यम से 1 लाख 5 हजार पौधे वितरित किए गए हैं।

    डीएफओ सुशील राणा ने पौधारोपण मुहिम के तहत ऊना जिले में किए प्रयासों की जानकारी दी।
    कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डेरा बाबा श्रीचंद के बाबा संतोष दास बिट्टू ने भी वन महोत्सव के अवसर पर अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी पर बल दिया।

    ये रहे उपस्थित
    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कांग्रेस के लीगल सेल के चेयरमैन वीरेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म चंद चौधरी, हरोली कांग्रेस के एससी सेल के अध्यक्ष यशपाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Phagwara News: अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मैगजीन सहित बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara News: अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मैगजीन सहित बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। काबू किये गये बदमाश से अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा रोंद कारतूस समेत मैगजीन बरामद की गई है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना रावलपिंडी में 4 अगस्त को आर्म एक्ट के तहत एक FIR न. 46 दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपी प्रभजोत सिंह निवासी रामपुर रावलपिंडी को दो पिस्तौल सहित काबू किया था।

    आरोपी से पूछताछ के बाद कुलभूषण सोनी निवासी लाविया मोहल्ला को भी नामजद किया गया था। कुलभूषण फरार था। आरोपी के खिलाफ थाना रावलपिंडी में मामला भी दर्ज है। आरोपी कुलभूषण सोनी की गिरफ्तारी के लिए DSP जसप्रीत सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बिसमन सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी कुलभूषण सोनी को काबू कर लिया है।

    एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन नई कार्यकारिणी का गठन

    महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन नई कार्यकारिणी का गठन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी सदस्यों का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर के अध्यक्षता में किया गया। नई कार्यकारिणी गठन में सर्वसम्मति से प्रधान सुभाष शास्त्री को, उप प्रधान रमन कुमार को,  सचिव डॉ. सिंह कुलदीप को, संयुक्त सचिव प्रवीण शर्मा को, मुख्य सलाहकार सुरम सिंह को, कोषाध्यक्ष अजय कुमार को , सहयोजित सदस्य, सुमना देवी , श्याम लाल, पेरेंट्स सदस्य गुलजारी लाल , विजय कुमार को , लीगल सलाहकार जोगिंदर देव आर्य, शिक्षण स्टाफ के सदस्य, किरण कुमारी, नन्द लाल, डॉ विनोद कुमार को बनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर  ने इस कार्यकारिणी गठन में आने वाले सभी अभिभावकों का स्वागत एवं धन्यवाद किया और उन्होंने नवनिर्वाचित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

    नव निर्वाचित पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय के उत्थान के लिए हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे और महाविद्यालय को एक ऊंची बुलंदियों तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा हिंदी विभाग और एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागअध्यक्ष कुलदीप सिंह  और एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न तरह के प्रतियोगिता किए गए जिसमें भाषण प्रतियोगिता,  कविता उच्चारण, निबंध लेखन,  नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैदेही शर्मा और द्वितीय स्थान तनु ठाकुर ने प्राप्त किया। कविता उच्चारण में प्रथम स्थान लता ठाकुर ने और द्वितीय स्थान अकांक्षा शर्मा  ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहचल कौर और द्वितीय सोनू देवी ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ,अंशिका कौंडल ने और द्वितीय स्थान  शिखा शर्मा ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, हेम पुष्पा ने द्वितीय स्थान , रीना देवी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि  भारतीय संस्कृति और भाषा के समृद्ध इतिहास को मनाने के लिए हर वर्ष 14 सितंबर को ‘हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे बढ़ावा देना है। हिन्दी न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में बोली जाती है, बल्कि इसे विश्व के अनेक देशों में भी अपनाया गया है. वर्तमान समय में, डिजिटल युग के साथ-साथ हिन्दी का प्रचलन भी बढ़ा है। इस अवसर पर हिंदी विभागअध्यक्ष कुलदीप सिंह , एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी ऑफिसर डॉ विनोद कुमार, प्रोफेसर नंद लाल और डॉ. किरण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
  • अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ ने साहित्य कला मंच, नालागढ़ के सहयोग से हिंदी दिवस के अवसर पर एक अंतर-विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन चन्दर शेखर अवस्थी, अवस्थी ग्रुप, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी, हरिराम धीमान, सचिव, साहित्य कला मंच नालागढ़ प्रधानाचार्य,अवस्थी लॉ कॉलेज डॉ भूपेंद्र कुमार जोधटा, प्रधानाचार्य, अवस्थी वेटरनरी इंस्टिट्यूट, प्रधानाचार्य, अवस्थी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और प्रधानाचार्य, अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, डॉ. प्रताप मोहन सदस्य, साहित्य कला मंच नालागढ़, प्रमोद हर्ष मीडिया सलाहकर, साहित्य कला मंच नालागढ़ व् अन्य अतिथि उपस्थित रहे |

    प्रधानाचार्य,अवस्थी लॉ कॉलेज डॉ भूपेंद्र कुमार जोधटा ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी भाषा हमारी पहचान है और इस प्रकार के कार्यक्रम हिंदी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम हैं।”

    प्रतियोगिता में अवस्थी समूह के विभिन्न विभागों के कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख थे: दिव्या, आंचल ठाकुर, दिपांशी, शिवानी, वंदना,निहारिका, आंचल, राजकुमार, अंशिता, प्रिया, रजनी, वर्षा, कशिश, नेहा, शैली, बबली |

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: दिव्या, ( विधि विभाग ), द्वितीय स्थान: दिपांशी (नर्सिंग विभाग) और तृतीय स्थान: आंचल (नर्सिंग विभाग   )

    प्रतिभागियों ने तीन विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए; नई पीढ़ी और हिंदी भाषा का भविष्य, हिंदी भाषा का तकनीकी युग में विकास और हिंदी का फिल्म और मीडिया पर प्रभाव |

    प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. रणजोध सिंह, उपाध्यक्ष, नालागढ़ साहित्य कला मंच और सुमति सिंघल, कोषाध्यक्ष, नालागढ़ साहित्य कला मंच शामिल थे, जिन्होंने प्रतिभागियों के भाषणों का मूल्यांकन विभिन्न मापदंडों पर किया, जिसमें मौलिकता, प्रस्तुति, भाषा का प्रवाह, और श्रोताओं से जुड़ाव शामिल थे।

    इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “हिंदी भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तकनीकी युग में भी हिंदी की प्रासंगिकता बनी रहे, इसके लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम बने।”

    मुख्य अतिथि व् निर्णायक मंडल ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया और इस प्रकार के आयोजनों को भाषा के विकास के लिए आवश्यक बताया।

    हरिराम धीमान, सचिव,साहित्य कला मंच,  ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • नियमों की अवेहलना करने पर काटे 438 चालान

    नियमों की अवेहलना करने पर काटे 438 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 438 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 69,300/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 900/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना सदर ऊना, बंगाणा व मैहतपुर के मुलाजिमों द्वारा 02 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 12,450/- रुपये वसूल किए गए हैं।

  • मैहतपुर: घर के गेट पर छोड़ा धमकी भरा पत्र, मांगी फिरौती

    मैहतपुर: घर के गेट पर छोड़ा धमकी भरा पत्र, मांगी फिरौती

    ऊना/सुशील पंडित: थाना मैहतपुर के अंतर्गत एक घर के गेट पर धमकी भरा पत्र छोड़ कर फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में शमा रानी पत्नि अनुराग वशिष्ठ निवासी गांव लोअर देहलां ने अपनी शिकायत में बताया कि तिथि 12 सितंबर 24 को इसके घर के गेट के पास एक पत्र पड़ा हुआ मिला। जिसमें परिवार को जान से मारने की धमकी व फिरौती की मांग की गई है I

    इस संबंध में पुलिस ने धारा 308(2), 351(2) भा0न0स0 के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • अम्व: घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी, मामला दर्ज 

    अम्व: घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी, मामला दर्ज 

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत गांव काशीपुर के एक घर से करीब पांच लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है।

    पुलिस थाना अम्व में सतीश कुमार (41)पुत्र देसराज गांव काशीपुर डा मुवारिकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10/11 सितंबर 24 की मध्यरात्रि को इसके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा करीब पांच लाख रुपए कीमत के सोने तथा चांदी के जेवरात चुरा लिए गए।जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 305, 331(4) BNS के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • वंगाणा:ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सवार घायल

    वंगाणा:ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना वंगाणा के अंतर्गत आते थाना कलां में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिस से कार सवार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में जीवन कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांव सरेडी डा0 वाहल तह0 गलोड जिला हमीरपुर ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि बीती रात को यह अपनी कार संख्या (एचपी 21 वी-0839) में अपने पिता के साथ अपने घर जा रहा था जैसे ही यह थाना कलां से थोडा आगे पहुंचे तो बंगाणा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक संख्या (एचपी 65 ए-0250) ने गल्त दिशा में आकर कार में टक्कर मार दी जिस से कार में बैठे इन के पिता जी को चोटें आईं हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 125(1) भा0न0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: कुख्यात गैंगस्टरों की गिरफ़्तारी पर SSP Khakh ने किए खुलासे, देखे Live

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने एक कुख्यात गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य A केटेगरी के अपराधियों से जुड़े हैं, जो हिंसक अपराध की साजिश रचते हैं।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए SSP Harkamalpreet Singh khakh ने बताया कि