Blog

  • एक घंटे में 2 बार आया Earthquake, सहमे लोग

    एक घंटे में 2 बार आया Earthquake, सहमे लोग

    हरियाणा : फरीदाबाद में गुरुवार को भूकंप आया। यहां एक घंटे के अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसके बाद लोगों घरों से बाहर आए गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के अनुसार इसका केंद्र फरीदाबाद में ही जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा।

    पहली बार भूंकप सुबह 10:54 बजे और दूसरी बार 11:43 बजे आया। रिक्टर स्केल पर दोनों बार भूकंप की तीव्रता 2.4 रही।

  • Jalandhar: सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुई Gurpreet Kaur का निगम चुनाव को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुई Gurpreet Kaur का निगम चुनाव को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री दो दिन के लिए जालंधर दौरे पर है। जहां बीते दिन जालंधर पहुंचे सीएम मान ने लोगों की समस्याए सुनी। वहीं दूसरे दिन सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर वेस्ट हल्के के भार्गव कैंप इलाके में पहुंची। जहां गुरप्रीत कौर भार्गव कैंप में स्थित सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुई। इस दौरान गुरप्रीत कौर ने मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से जीत हासिल करवाने पर लोगों का आभार जताया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जालंधर में आप के वालंटियर सहित लोगों का धन्यावाद करने के लिए आई है। गुरप्रीत कौर ने कहा कि जालंधर के 2 दिन दौरे पर सीएम मान आप लीडरशीप के साथ आज मीटिंग करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

    इसके साथ ही डॉ. गुरप्रीत कौर का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों से जालंधर में स्थित आवास पर उनकी समस्याओं को सुनकर हल करने का वादा किया था। इसी के चलते कल और आज दो दिन के दौरे पर वह लोगों को आ रही परेशानियों को सुन रहे है और उसे हल करते हुए वह लोगों के किया गया अपना वादा पूरा कर रहे हैं। वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर गुरप्रीत कौर ने कहा कि इस चुनाव में भी उनकी पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा और जालंधर में आप पार्टी मेयर बनाएंगी।

  • Swimming Pool में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

    Swimming Pool में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

    हरियाणा : गुरुग्राम के सेक्टर-37D की पॉश सोसाइटी बीपीटीपी पार्क शीरीन में 5 वर्षीय बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। स्विमिंग पूल में तैरने आई सोसाइटी की अन्य महिला ने बच्चे को पूल में पड़ा देखा तो उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्‌ठा किया। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बच्चा पानी में उतरने के कुछ ही पल बाद डूब जाता है। पूल के पास ही टहल रहा लाइफ गार्ड भी उसकी ओर ध्यान नहीं देता। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना के बाद बच्चे के दादा ने लाइफ गार्ड, क्लब मैनेजर, पूल संचालक, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड पर मुकदमा दर्ज करवाया है। गत शाम करीब सवा छह बजे मिवांश अपनी दादी के साथ स्विमिंग पूल में तैरने के लिए गया था। बच्चे के दादा का कहना है कि जब मिवांश की दादी उसके लिए कुछ खाने के लिए लेने ऊपर घर में आई, तभी बच्चा 4 फुट वाले स्विमिंग पूल में चला गया।

     जब वह पानी में उतरा तो कुछ क्षण बाद ही डूब गया। शोर सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और आसपास घूम रहा लाइफ गार्ड भी आया। उसने आनन-फानन बच्चे को पूल से निकाला। लाइफ गार्ड ने पहले बच्चे की छाती दबाकर उसे होश में लाने की कोशिश की। जब बच्चे पर इसका कोई असर नहीं हुआ तो वह बच्चे को अस्पताल ले गया। वहां बच्चे की मौत हो गई। पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

  • Punjab: निहंग सिंह संगठनों ने किया Police Station का घेराव, देखें वीडियो

    Punjab: निहंग सिंह संगठनों ने किया Police Station का घेराव, देखें वीडियो

    अमृतसरः निहंग सिंह संगठनों और वाल्मीकी समाज के नेताओं द्वारा वेरका पुलिस स्टेशन का घेराव किय गया है । उनका कहना है कि एक दुकानदार के द्वारा उनके गुरसिख आटो चालक का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे गुरसिख ऑटो चालकों से पैसे के लेन-देन को लेकर एक दुकानदार ने दाढ़ी और दुमाला को हाथ डालकर उनका अपमान किया है। जिसके आधार पर हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करने आए हैं।

    निहंग सिंह संगठनों के साथ आए वाल्मीकी समाज के नेता करण वेरका ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक गुरसिख ऑटो चालक ने अपने ऑटो में बैटरी बदलाई थी, जिसके पैसों के लेन देन के चलते दुकानदार ने उनसे धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी और उसने ऑटो ड्राइवर की दाढ़ी पर हाथ डाला ओर उसे बेइज्जत किया, जिसके बाद हमने वेरका थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । जिसके चलते मजबूरन हमें आज थाने का घेराव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे गुरसिख ऑटो चालक को न्याय नहीं मिला तो आने वाले समय में हम पुलिस प्रशासन के खिलाफ और जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

    वहीं, वेरका थाने के पुलिस अधिकारी तरसेम सिंह ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी कि पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है, इस झगड़े में दुकानदार काफी घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आज निहंग सिंह संगठनों के वाल्मीकि समाज के नेता यहां एकत्र हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सज़ा जरूर दी जाएगी।

  • Punjab: पंखा लगाते समय आया करंट, महिला की मौत

    Punjab: पंखा लगाते समय आया करंट, महिला की मौत

    अबोहरः करंट लगने से एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने घर में पंखा लगा रही थी। अचानक तार में करंट आ गया। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान आंचल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कलरखेड़ा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पन्नीवाला गांव निवासी आंचल पत्नी राकेश कमार की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

    परिजनों ने बताया कि करंट लगने संबंधी सूचना उन्हें रात को मिली थी। पता चला कि आंचल घर में ही पंखा लगा रही थी। इसी दौरान अचानक तार में अचानक करंट आ गया जिससे महिला घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • इस बीमारी का बड़ा खतराः सेहत विभाग ने जारी की Advisory

    इस बीमारी का बड़ा खतराः सेहत विभाग ने जारी की Advisory

    चंडीगढ़ः मानसून सीजन में नमी बढ़ने के कारण चंडीगढ़ में स्वाइन स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। वहीं स्वाइन फ्लू के संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं हेल्थ विभाग की ओर से इसकी रोकथाम को लेकर भी घर- घर जाकर चेकिंग की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं सेहत विभाग के अधिकारी का कहना है कि मानसून सीजन की शुरूआत से पहले ही विभाग ने टीम बना ली थी, जो फील्ड में काम कर रही है।

    करीब 120 स्वास्थ्य कर्मी इसमें लगे हैं। ऐसे में लोगों से स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर बहुत आवश्यक होने पर जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि मौसमी इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) एक वायरल बीमारी है और यह अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन अगर लक्षण कम नहीं होते हैं, तो निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर रिपोर्ट करनी चाहिए। लोगों को बताया गया है कि संक्रमण के दौरान डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई हो तो घर पर रहें। यात्रा न करें या काम या स्कूल न जाएं।

    अपने घर के भीतर अन्य सदस्यों से कम से कम संपर्क करें। लक्षणों के शुरू होने के सात दिनों तक या जब तक आप 24 घंटे तक लक्षण-मुक्त न हो जाएं, जो भी अधिक हो, दूसरों के साथ निकट संपर्क से बचें। वहीं कुछ पुरानी बीमारियों (मधुमेह, उच्च रक्तचाप, वायुमार्ग की बीमारी और हृदय रोग आदि) वाले लोग, 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वयस्क, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारी का अधिक खतरा हो सकता है।

  • Punjab: भारत-पाक सीमा के पास खेत से मिला ड्रोन, पुलिस ने कब्जे में लिया, देखें वीडियो

    Punjab: भारत-पाक सीमा के पास खेत से मिला ड्रोन, पुलिस ने कब्जे में लिया, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कलानौर थाने के अंतर्गत भारत-पाक सीमा के पास गांव अगवान में खेत से पुलिस ने आज सुबह 9 बजे एक ड्रोन बरामद किया है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिस खेत से ड्रोन बरामद हुआ है, उस खेत में फसल बोई हुई थी और पानी भरा था। काले रंग का ड्रोन खेत में जमा पानी में पड़ा मिला था।

    जिस संबंधी जानकारी किसान सुखविंदर सिंह ने दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जानकारी अनुसार जिस खेत से ड्रोन बरामद हुआ है उसका मालिक गांव का ही किसान बलदेव सिंह है और उसने अपना खेत आगे गांव के ही एक अन्य किसान सुखविंदर सिंह को ठेके पर दे रखा है। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना कलानौर को दी गई।

  • ड्यूटी के दौरान Sub-Inspector को आया Heart Attack, मौत

    ड्यूटी के दौरान Sub-Inspector को आया Heart Attack, मौत

    नई दिल्ली :  अयोध्या में तैनात सब-इंस्पेक्टर की सुबह दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी(59) निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल ग्राम जनपद हरदोई के तौर पर हुई है। सुरेंद्र नाथ ने 16 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। वे करीब 59 साल के थे। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय रामनाथ त्रिवेदी कोतवाली अयोध्या में नियुक्त थे। पुलिस विभाग में उन्होंने 1983 से अपनी सेवा आरंभ की थी।

    पुलिस चौकी नयाघाट पर लोगों से बात करते समय हार्ट अटैक आया। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना फोन के जरिए उनके परिजनों को दे दी गई है।  कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पत्नी ज्ञानवती त्रिवेदी को घटना की जानकारी दे दी गई है।

  • Arvind Kejriwal को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    Arvind Kejriwal को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्लीः आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान माननीय जज ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। बता दें कि न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर केजरीवाल को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। जहां अब कोर्ट में केजरीवाल की सुनवाई 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

    बता दें कि दिल्ली में 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू हुई थी। जिसके बाद शराब बिक्री के नियम बदल गए। दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी के तहत शराब स्टोर्स को अधिकार था कि ग्राहकों को लुभाने के लिए वे गिफ्ट और डिस्काउंट्स दे सकते हैं। जबकि इससे पहले की आबकारी नीति के तहत शराब के दाम सरकार तय करती थी, जिस कारण दुकानदार इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते थे और एक बोतल के साथ दूसरी फ्री जैसी कोई स्कीम नहीं थी। हालांकि उस समय आधिकारिक तौर पर आबकारी अधिकारियों का कहना था कि दिल्ली में शराब पर सिर्फ 25 फीसदी ही छूट है, जबकि एक के साथ एक फ्री, यानी 50 फीसदी तक की छूट मिल रही थी।

  • Punjab: आधी रात को पटाखे चलाने से इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab: आधी रात को पटाखे चलाने से इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः आधी रात को पटाखे चलना दीनानगर के गांव झबकरा के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। यह गांव बिल्कुल सीमा पर होने के कारण लोगों के मन में डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से देर रात शरारती तत्वों की ओर से पटाखे चलाए जा रहे है। ऐसे में हमारा गांव बार्डर सीमा के पास होने के चलते मन में कई तरह के ख्याल पैदा होते है। ऐसे लगता है कि कोई हमारे ऊपर हमला कर रहा हैं। जिससे पूरे गांव में भय बना रहता है।

    लोगों का कहना है कि अगर किसी के घर कोई खुशी का कार्यक्रम है तो वह पटाखे चलाना चाहता है तो इसके लिए प्रशासन की ओर से एक समय निश्चित किया गया है। उसी समय में पटाखे चलाए जाए, लेकिन आधी रात में लगातार पटाखे चलाने से लोगों में डर का माहौल बना रहता है। जिसको लेकर लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।