Blog

  • ड्यूटी के दौरान Sub-Inspector को आया Heart Attack, मौत

    ड्यूटी के दौरान Sub-Inspector को आया Heart Attack, मौत

    नई दिल्ली :  अयोध्या में तैनात सब-इंस्पेक्टर की सुबह दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी(59) निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल ग्राम जनपद हरदोई के तौर पर हुई है। सुरेंद्र नाथ ने 16 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। वे करीब 59 साल के थे। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय रामनाथ त्रिवेदी कोतवाली अयोध्या में नियुक्त थे। पुलिस विभाग में उन्होंने 1983 से अपनी सेवा आरंभ की थी।

    पुलिस चौकी नयाघाट पर लोगों से बात करते समय हार्ट अटैक आया। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना फोन के जरिए उनके परिजनों को दे दी गई है।  कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पत्नी ज्ञानवती त्रिवेदी को घटना की जानकारी दे दी गई है।

  • Arvind Kejriwal को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    Arvind Kejriwal को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्लीः आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान माननीय जज ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। बता दें कि न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर केजरीवाल को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। जहां अब कोर्ट में केजरीवाल की सुनवाई 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

    बता दें कि दिल्ली में 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू हुई थी। जिसके बाद शराब बिक्री के नियम बदल गए। दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी के तहत शराब स्टोर्स को अधिकार था कि ग्राहकों को लुभाने के लिए वे गिफ्ट और डिस्काउंट्स दे सकते हैं। जबकि इससे पहले की आबकारी नीति के तहत शराब के दाम सरकार तय करती थी, जिस कारण दुकानदार इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते थे और एक बोतल के साथ दूसरी फ्री जैसी कोई स्कीम नहीं थी। हालांकि उस समय आधिकारिक तौर पर आबकारी अधिकारियों का कहना था कि दिल्ली में शराब पर सिर्फ 25 फीसदी ही छूट है, जबकि एक के साथ एक फ्री, यानी 50 फीसदी तक की छूट मिल रही थी।

  • Punjab: आधी रात को पटाखे चलाने से इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab: आधी रात को पटाखे चलाने से इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः आधी रात को पटाखे चलना दीनानगर के गांव झबकरा के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। यह गांव बिल्कुल सीमा पर होने के कारण लोगों के मन में डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से देर रात शरारती तत्वों की ओर से पटाखे चलाए जा रहे है। ऐसे में हमारा गांव बार्डर सीमा के पास होने के चलते मन में कई तरह के ख्याल पैदा होते है। ऐसे लगता है कि कोई हमारे ऊपर हमला कर रहा हैं। जिससे पूरे गांव में भय बना रहता है।

    लोगों का कहना है कि अगर किसी के घर कोई खुशी का कार्यक्रम है तो वह पटाखे चलाना चाहता है तो इसके लिए प्रशासन की ओर से एक समय निश्चित किया गया है। उसी समय में पटाखे चलाए जाए, लेकिन आधी रात में लगातार पटाखे चलाने से लोगों में डर का माहौल बना रहता है। जिसको लेकर लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar: Aam Aadmi Clinic में नहीं रूक रही चोरियां, पड़ी रहती है गंदगी, कर्मियों ने लगाए आरोप, देखें Live

    Jalandhar: Aam Aadmi Clinic में नहीं रूक रही चोरियां, पड़ी रहती है गंदगी, कर्मियों ने लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: सोढल रोड़ पर स्थित आम आदमी क्लीनिक में लगातार चोरियां होने के मामले सामने आ रहे है। इस मामले को स्टाफ कर्मियों ने आरोप लगाए है। वहीं स्टाफ कर्मियों का आरोप है कि क्लीनिक में गंदगी भी पड़ी रहती है। चोरियां होने के मामले को लेकर स्टाफ का कहना हैकि वह कई बार पुलिस को शिकायतें दे चुके है। वहीं लगातार हो रही चोरियों को लेकर स्टाफ कर्मियों ने प्रशासन सिक्योरिटी गार्ड रखने की मांग की है। वहीं वहां पर मौजूद इलाका निवासियों ने आरोप लगाए है कि इस क्लीनिक में 2 बार चोरी हो चुकी है।

    जिसमें एसी, इनवटर सहित कई सामान चोरी हो चुके है। वहीं मौजूद व्यक्ति का कहना है कि डॉक्टर से गंदगी को लेकर बात की गई तो उन्हें डॉक्टर ने कहा कि क्लीनिक की दीवार को खुद बनवाया गया है। वहीं क्लीनिक की बैक साइड पर नशेड़ियोें द्वारा नशे करने के आरोप लगाए गए। आरोप है कि चोरी की वारदातों को लेकर अभी तक पुलिस कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि क्लीनिक में लेडी डॉक्टर है, जिसमें हो रही वारदातों को लेकर डर का माहौल है।

  • Punjab : Petrol चोरी करते समय लगी भीषण आग, Bike जलकर राख

    Punjab : Petrol चोरी करते समय लगी भीषण आग, Bike जलकर राख

    बठिंडा : सरकारी अस्पताल में  बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा पार्किंग में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान आग लग गई, जिससे बाइक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। सरकारी अस्पताल में अपनी सास का इलाज करवा रहे बलकरण सिंह निवासी गांव राईआ ने बताया कि देर रात उसने देखा कि एक युवक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक बाइक से पेट्रोल निकाल रहा है।

    इसी दौरान युवक ने लाइटर जला दिया। जिस कारण पेट्रोल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरी बाइक ने आग पकड़ ली। जिसके बाद  लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना  पुलिस को भी दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान चोर द्वारा उसके मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकलते समय आग लग गई, जिससे उसकी मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई।

    उसके द्वारा पुलिस से चोर को पकड़ कर मोटरसाइकिल के हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की गई है।  मोटरसाइकिल मालिक रमन निवासी गांव रुपाणा ने बताया कि उसकी बहन  सरकारी अस्पताल में दाखिल है। देर रात वह खाना लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • आपकी सभी बातें सुन सकता है Google, जानें रोकने का तरीका

    आपकी सभी बातें सुन सकता है Google, जानें रोकने का तरीका

    नई दिल्ली: क्या आपको पता है कि Google आपकी बातें सुन सकता है। दरअसल, गूगल यूजर्स को काफी सारे फीचर्स ऑफर करता है। इनमें से कई फीचर्स तो सामने दिखते हैं. लेकिन, काफी सारे एसे फीचर हिडन होते हैं। ऐसे ही कुछ फीचर्स डेटा और प्राइवेसी से जुड़े हुए हैं। एक तरह से इसे ऐसे भी कहा गूगल आपकी बातें सुनता है।

    काफी सारे लोगों को ये मालूम भी नहीं होता कि गूगल, असिस्टेंट और बाकी ऐप्स के साथ आपकी बातचीत को रिकॉर्ड करता है। सबसे खतरनाक बात ये है कि अगर कोई साइबर अपराधी आपके Google खाते या स्मार्ट डिवाइस को हैक कर लेता है, तो वह आपके स्टोर किए गए ऑडियो और वॉयस डेटा को भी एक्सेस कर सकता है।

    अच्छी बात ये है कि गूगल इसे डेटा एंड प्राइवेसी के अंदर कंट्रोल करने के लिए आप्शन भी देता है। इससे आप वॉयस एंड ऑडियो एक्टिविटी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट में सेटिंग्स ऐप ओपन करें फिर Google पर जाएं.

    सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट में सेटिंग्स ऐप ओपन करें फिर Google पर जाएं ओर इसके बाद Manage your Google account पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Data & privacy पर जाएं। इसके बाद History settings के अंदर Web & App Activity पर टैप करें। फिर Include voice and audio activity बॉक्स को अनचेक कर दें। इससे आप गूगल द्वारा सुने जाने वाली बातों को बंद कर सकते हैं।

  • Punjab: 50 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab: 50 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के 50 अफसरों का तबादले किए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी व कर्मी कई साल से एक ही जगह पर तैनात थे, जिसके चलते उनके तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

     

  • Bus और Truck की भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 87 घायल

    Bus और Truck की भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 87 घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक टूरिस्ट बस, बालू के ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 87 लोग घायल हो गए। जबकि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दें कि बस में 150 लोग यात्रा कर रहे थे।

    ये घटना थाना नगला खगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पिलर-59 के पास हुआ। बता दें कि बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। ड्राइवर को अचानक नींद आने से बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इती भीषण थी कि बस चालक समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 87 लोग घायल हो गए।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया।

  • जब किसी ने नहीं सुनी तो महिला पार्षद ने खुद ही भर दिए सड़कों के गड्ढे

    जब किसी ने नहीं सुनी तो महिला पार्षद ने खुद ही भर दिए सड़कों के गड्ढे

    मध्य प्रदेशः एमपी के बैतूल शहर की सड़कें इन दिनों सुर्खियों में है। जहां बारिश से सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी है, वहीं नगर पालिका प्रशासन भी इन सड़कों को बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। जिससे लोगों को बारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अपने वार्ड की खराब हालत देख महिला पार्षद से रहा नहीं गया। उन्होंने अधिकारियों से वार्ड को ठीक करने की अपील की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला पार्षद ने खुद फावड़ा उठाकर वार्ड की सड़कों को ठीक करना शुरू कर दिया है।

    दरअसल, ये पूरा मामला बैतूल के जाकिर हुसैन वार्ड का है। इस वार्ड की सड़कें बुरी तरह से उखड़ चुकी है। गड्ढों में पानी भरने से इससे स्कूली बच्चों और वार्डवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद नंदिनी तिवारी का कहना है कि भाजपा के पार्षदों की हर मांग झटपट मान ली जाती है, जबकि, कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बारिश की शुरूआत से पहले ही जाकिर हुसैन वार्ड को ठीक करने की मांग की थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसलिए फैसला किया कि यह काम खुद करेंगे। तसल्ली इस बात की है कि काम अपने हाथ से हो रहा है और अब गड्ढों में मिट्टी भरने से वार्डवासियों को ज्यादा समस्या नहीं होगी।

  • Electric Shock लगने से मां-बेटी की मौ’त

    Electric Shock लगने से मां-बेटी की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सवाई माधोपुर के कई एरिया में बरसात का दौर जारी है। बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण कोटा के रामगंज मंडी में एक मकान पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। मकान में करंट फैलने से मां-बेटी की मौत हो गई। देवली गांव (रामगंज मंडी) के लोगों ने बताया कि मकान में करंट फैलने से महिला और बेटी ज्योति (21) की मौत हो गई।

    मकान में दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा है। मकान के पास ही बिजली पोल लगा हुआ है। इसी के कारण करंट फैला था। परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार इस पोल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जानकारी के अनुसार मां-बेटी के शव को गुरुवार सुबह मकान की सीढ़ियों पर मिले।