Blog

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना का विश्व विद्यालय संगीतोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    राजकीय महाविद्यालय ऊना का विश्व विद्यालय संगीतोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर शिमला में आयोजित अन्तर महाविद्यालीय युवा समारोह ग्रुप-2 की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने महाविद्यालय के लिए समूहगान इंडियन में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस समारोह में पूरे प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 56 टीमों ने भाग लिया था। 
    महाविद्यालय टीम का नेतृत्व तथा इस प्रतियोगिता की तैयारी महाविद्यालय संगीत विभाग के डॉ. संजय वर्मा (गायन) तथा डॉ. मोनिका ठाकुर (वादन) के कुशल नेतृत्व में किया गया था। संगीत विभाग के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय  के प्राचार्या डॉ सतीश कुमार बंसल ने संगीत विभाग के प्रोफेसरों तथा सभी प्रतिभागियों को माला पहनाकर बधाई देते हुए सभी का ज़ोरदार तरीके से स्वागत किया तथा आगामी वर्षो में और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
  • ट्रांस्पोर्टर समस्त औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं दस्तावेज़

    ट्रांस्पोर्टर समस्त औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं दस्तावेज़

    ऊना/ सुशील पंडित : आरटीओ राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की मीटिंग 11 सितम्बर को आयोजित बैठक के तहत ट्रांस्पोर्टरों के स्टेज कैरेज बस परमिट का ट्रांसफर, बस परमिट का रिलीज व नवीनीकरण, प्राइवेट सर्विस व्हीकल परमिट,  इलेक्ट्रिक रिक्शा परमिशन आदि की स्वीकृतियां प्रदान की गई है। उन्होंने सभी संबंधित ट्रांस्पोर्टरों से आहवान किया है कि संबंधित समस्त औपचारिकताएं 15 दिनों में पूर्ण करके आरटीओ कार्यालय की शाखा में संपर्क करके अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
  • एसडीएम ने हर घर दस्तक मुहिम के तहत लोगों को किया जागरूक

    एसडीएम ने हर घर दस्तक मुहिम के तहत लोगों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत कुठार कलां और रामपुर में शुक्रवार को नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक मुहिम को शुरू किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत एसडीएम ऊना विश्वा मोहन देव चौहान, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं साथ मिलकर हर घर द्वार पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के स्टीकर चस्पां किया। एसडीएम ने नारी शक्ति से मुलाकात करते हुए इस अभियान में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वह प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे तथा आने वाले समय में हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर, हर गांव में हर जन के साथ इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की जाएगी।


    नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरुक करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से खोखला कर देती है। पंजाब सीमा से सटा होने के चलते ऊना क्षेत्र काफी संवेदनशील है। एक तरफ जहां अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा मोर्चा संभाला गया है, वहीं जिला प्रशासन ने इसकी डिमांड-सप्लाई तोड़ने के लिए इस महा अभियान को धरातल पर उतारने का फैसला लिया है जिसके तहत तमाम लोगों को नशे का दुष्प्रभावों बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को इस अभियान में शामिल किया जा रहा है ताकि वह अपने परिवार को इस बुराई से सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभा सके।

  • महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग मैनेजमेंट क्लब ने करवाई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

    महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग मैनेजमेंट क्लब ने करवाई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब अंतर्गत  भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व मैहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के संयोजक डॉ. रुची शर्मा ने बताया की पढ़ाई के साथ साथ  छात्रों के विकास के लिए अन्य गतिविधियां भी ज़रूरी है  व सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का विकसित करने के लिए इस प्रकार का आयोजन ज़रूरी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल  बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए  और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा  की युवा पीढ़ी को एक नई सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
    इस अवसर पर डॉ. भगवान दास, श्रीमती अनीता, जगमोहन (भाषण प्रतियोगिता) और डॉ. श्वेता, डॉ. पवित्रा व श्रीमती प्रोमिला (पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगता) ने  निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इन गतिविधियों में 86  प्रतिभागियों ने भाग लिया। वाणिजय विभाग के अन्य सदस्य डॉ. गगनदीप, डॉ. अलका  व प्रवीण सैनी भी मौजुद  थे। भाषण प्रतियोगिता में हर्ष  प्रथम,  इशिता द्वितीय व साक्षी  तृतीया, अंकिता और वंशिका  को सांत्वना,पोस्टर  मेकिंग में सुश्री भजन कौर प्रथम, आदिति ठाकुर द्वितीय, संजना तृतीया, हरदीप  देवी और अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। मेहंदी में गुरप्रीत प्रथम, भावना, द्वितीय महक, तृतीया पल्लवी ठाकुर  और कोमल  को सांत्वना पुरस्कार मिला।
  • गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

    गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाहरवीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला ऊना के 71 आपदा मित्रों ने भाग लिया। जिला उपायुक्त ऊना द्वारा इन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया किट भी प्रदान की जाएगी। आपदा मित्र गृह रक्षा विभाग के साथ मिलकर आपातकाल परस्थितियों में प्रशासन की सहायता करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन को समुदाय में धरातल स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। जब कोई आपदा आती है तो किसी भी सरकारी मशीनरी और बाहरी सहायता से पहले प्रभावित समुदाय के स्वयंसेवक आमतौर पर बचाव एवं राहत कार्यों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने हेतु उपलब्ध होते हैं। आपदा प्रतिक्रिया में स्वयंसेवकों की सहायता से जान माल के नुक्सान को कम किया जा सकता है।
  • जालंधरः विवादों में आया VISA HOUSE, मालिक कन्हैया पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV

    जालंधरः विवादों में आया VISA HOUSE, मालिक कन्हैया पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के वीजा हाउस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक वीजा हाउस के मालिक पर दफ्तर में काम करने वाली लड़की ने गंभीर आरोप लगाए है। यह मामला वीजा हाउस के मोगा का है। जहां मालिक पर पुरानी वर्कर के साथ मारपीट के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि लड़की को मारपीट में छुड़वाने आए कर्मियों के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि अमन नामक लड़की वहां से काम छोड़कर कहीं और नौकरी करने के लिए गई।

    जहां नए दफ्तर पर लड़की के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए। कन्हैया सहगल और रशमी सचदेवा पर मारपीट के आरोप लगाए है। उक्त दफ्तर मालिक व लड़की और उसके परिवार द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। कन्हैया पर आरोप लगाए गए है कि पुरानी रंजिश के चलते मालिक द्वारा लड़की के नए दफ्तर में गुंडे ले जाकर मारपीट की गई।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित वीजा हाउस पर जीएसटी विभाग की दबिश के दौरान भी उक्त मालिक चर्चा में आया था। वहीं अब मोगा में वीजा हाउस की ब्रांच में काम छोड़कर किसी ओर दफ्तर में काम करने वाली लड़की ने उक्त मालिक पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लड़की से मारपीट की जा रही है। इस मामले में कन्हैया सहगल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਬਾਲ ਠਾਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਯਾਤਰਾ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਬਾਲ ਠਾਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਯਾਤਰਾ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਟਿਆਲਾ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਬਾਲ ਠਾਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਹਿੰਦੂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਹਿੰਦੂ ਤਖਤ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਵਿਜੇਦਸ਼ਮੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਯਾਤਰਾ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਦਾ ਨਾਮ ਹਰ ਘਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬਜ਼ਾਰਾਂ, ਦੁਕਾਨਾਂ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗਾਂ ‘ਤੇ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ 10000 ਝੰਡੇ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਰੰਗਾਂ ‘ਚ ਰੰਗਿਆ ਨਜ਼ਰ ਆਉਣ ਲੱਗਾ। ਸਮੂਹ ਆਟੋ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਆਟੋ ਰਿਕਸ਼ਿਆਂ ‘ਤੇ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਝੰਡੇ ਲਗਾਕੇ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦਿਖਾਇਆ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਲੋਕ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਝੰਡੇ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ‘ਚ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦਾ ਸਾਰੇ ਭਾਈਚਾਰਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣ ਵਾਲੀ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਹਰਮਨ ਪਿਆਰੀ ਯਾਤਰਾ ਬਣ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਘਬਰਾ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੇ ਪਟਿਆਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾਕੇ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਬੇਹੱਦ ਮੰਦਭਾਗਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਯਾਤਰਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਧਾਰਮਿਕ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦਾ ਰਾਜਨੀਤੀ ਨਾਲ ਕੋਈ ਸਬੰਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸੀ.ਐਮ ਮਾਨ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਇੰਨੇ ਹੀ ਡਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਲਿਖਤੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਹਲਫ਼ਨਾਮਾ ਦੇਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਨ ਕਿ ਉਹ 2024 ਦੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣ ਨਹੀਂ ਲੜਨਗੇ ਪਰ ‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

  • दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर जल्द शुरू होंगी बस सेवाएं

    दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर जल्द शुरू होंगी बस सेवाएं

    धार्मिक स्थलों के विकास में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय वासियों की सुविधाओं व हितों का भी रखा जाएगा ख्याल – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दी। मुकेश अभिनेत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा, माता नैना देवी तथा बाबा बालक नाथ जैसे अनेक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां पर वर्ष भर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हिमाचल प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही तथा इन स्थलों पर बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश के भीतर तथा अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं को भी प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने जाने की बेहतरीन सुविधा मिल सके।


    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चिंतपूर्णी में एक मास्टर प्लान के तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर तथा पर्यटक सुविधा परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए एक विश्व स्तरीय सलाहकार नियुक्त किया गया है ताकि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं तथा क्षेत्रवासियों की भविष्य की जरूरत के मध्य नजर परियोजनाओं को मूर्तरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मध्य नजर फैसले लिए जाएंगे तथा इस दौरान स्थानीय वासियों की सुविधाओं व हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।


    उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा हाल ही के दिनों में शुरू की गई सुगम दर्शन सुविधा को अब और सुगम बना दिया गया है जिसके तहत अब सुगम दर्शन सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक श्रद्धालु घर बैठे ही ूूू-उंजंेीतपबीपदजचनतदप-बवउ  पर जाकर इस सुविधा को बुक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम नवरात्र से सुगम दर्शन सुविधा को ऑनलाइन आरंभ कर दिया गया है जिसके तहत प्रतिदिन 350 लोगों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जा रही है जबकि 150 लोगों को भौतिक बुकिंग के माध्यम से इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार प्रतिदिन केबल 500 लोगों को ही सुगम दर्शन सुविधा के माध्यम से चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन सुविधा के तहत 1100 रूपए की दर से पांच लोगों तक के समूह को लिफ्ट द्वारा दर्शन सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ बाबा माई दास सदन से लिफ्ट तक ई वाहन द्वारा आने व जाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा दिव्यांगों, 65 वर्ष से ऊपर की आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है उनके साथ जाने वाले एक व्यक्ति से केवल 50 रुपए लिए जाते हैं।  


    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब वर्चुअल दर्शन की सुविधा भी आरंभ की गई है। श्रद्धालु लिफ्ट काम्प्लेक्स के पास लगे कियोस्क पर जाकर वर्चुअल रियलिटी हैडसेट के माध्यम से मंदिर के प्रतिदिन के सभी कार्यकलापों को एक 3डी फ़िल्म के माध्यम से देख सकते हैं जिसके लिए 101 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इस 7 मिनट की फ़िल्म में माता की आरती, भोग, कन्या पूजन, हवन इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर वर्चुअल दर्शन की सुविधा देने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला मंदिर है। तीसरे नवरात्रि से शुरू की गई इस सुविधा के आरंभ में वीआरबी बॉक्स के माध्यम से एक समय में दो श्रद्धालुओं को यह सुविधा प्रदान की जा रही है तथा भविष्य में इसकी मांग को देखते हुए इसे बाबा माईदास सदन, यात्री निवास, तथा माधो का टीला इत्यादि अतिरिक्त स्थानों पर भी आरंभ करने पर विचार किया जाएगा है। इस अवसर पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी अजय सिंह तथा अन्य गनमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में सिविल अस्पताल का कर्मी काबू

    पंजाबः 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में सिविल अस्पताल का कर्मी काबू

    फिरोजपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान फिरोजपुर जिले के सिविल अस्पताल ममदोट में फील्ड वर्कर के पद पर तैनात गांव बारके निवासी संजीव सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को गांव मल्लवाल कदीम, जिला फिरोजपुर निवासी जगदीश सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस संबंध में मुख्यमंत्री एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने उसके खिलाफ जारी मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) की डॉक्टरों के विशेष बोर्ड द्वारा दोबारा जांच कराने में उसकी मदद करने के बदले मे 50,000 रुपये लिए थे। चूंकि उक्त आरोपी इस संबंध में लगातार झूठे वादे कर रहा था इसलिए शिकायतकर्ता ने रिश्वत राशि के भुगतान के संबंध में उक्त कर्मचारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, जिसे सबूत के तौर पर सतर्कता ब्यूरो को प्रस्तुत किया गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर द्रेंज वारा आवेदन की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत ली थी। उक्त मामले में रिश्वत लेने का दोषी पाये जाने पर ब्यूरो द्वारा उक्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की फिरोजपुर रेंज में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • कांगड़ा बैंक शाखा बाथू ने वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित

    कांगड़ा बैंक शाखा बाथू ने वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा बाथू द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को बैंक के परिसर में किया गया। जिसमें करीब 35 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में बैंक के सहायक महाप्रबंधक मनोज बरोटिया ने अपनी उपस्थिति  दर्ज करबाई। शाखा प्रबंधक कमलजीत सिंह ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।


    मुख्यतिथि मनोज बरोटिया ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी और स्वयं देयता समूह की महिलायो को 06 लाख का लोन वितरित किया ।इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी की फिल्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, ज्योति, रितु, प्रीति, कुंता, संतोष, सुषमा, निशा, पूनम सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।