कांगड़ा बैंक शाखा बाथू ने वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित

ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा बाथू द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को बैंक के परिसर में किया गया। जिसमें करीब 35 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में बैंक के सहायक महाप्रबंधक मनोज बरोटिया ने अपनी उपस्थिति  दर्ज करबाई। शाखा प्रबंधक कमलजीत सिंह ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।


मुख्यतिथि मनोज बरोटिया ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी और स्वयं देयता समूह की महिलायो को 06 लाख का लोन वितरित किया ।इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी की फिल्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, ज्योति, रितु, प्रीति, कुंता, संतोष, सुषमा, निशा, पूनम सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *