Blog

  • पंजाब : पिटबुल का आतंक, व्यक्ति को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ लोगों ने पिटबुल पाल रखे हैं। लगता है कि ऐसे लोगों को प्रशासन का खौफ नहीं है। इनकी गलती के कारण पिटबुल कुत्ते लोगों को नोच रहे हैं। ऐसा ही मामला हरचोवाल कस्बे के पास बहादुरपुर राजोआ गांव से सामने आया है। जहां पड़ोसियों द्वारा पाले गए पिटबुल ने 85 वर्षीय व्यक्ति को निशाना बनाया।  बुजुर्ग के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार जिस कुत्ते ने बुजुर्ग को घायल किया वह पिटबुल नस्ल का था और कुत्ते ने बुजुर्ग को इतनी बुरी तरह काटा कि बुजुर्ग को सीएचसी हरचोवाल से सिविल अस्पताल गुरदासपुर रेफर करना पड़ा।

    परिवार ने कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर बुजुर्ग को छुड़ाया और उनकी जान तो बचा ली। लेकिन कुत्ते ने उनके चेहरे, गर्दन, हाथ और पैर पर गहरे घाव कर दिए।बुजुर्ग छल्ला राम के भतीजे रमन कुमार ने बताया कि उसके चाचा जो उनके साथ उनके घर में रहते हैं, दोपहर को रोटी खाने के लिए अपनी दुकान से घर आ रहे थे। जब वह घर के पास पहुंचे। पड़ोसियों द्वारा पाले गए पिटबुल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रमन कुमार ने बताया कि इस खतरनाक कुत्ते को पड़ोसी ने खुला छोड़ रखा है।

    जबकि यह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। कुत्ता बुजुर्ग छल्ला राम को बुरी तरह से नोच रहा था। जब उन्होंने बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह और उनकी भाभी शावन्या मौके पर पहुंचे और देखा कि कुत्ते ने उनके चाचा को बुरी तरह से पकड़ रखा है, तो उन्होंने कुत्ते को डंडों से मारा।  उन्होंने उसे वहां से भगाया, लेकिन तब तक कुत्ते ने उसके चाचा को बुरी तरह घायल कर दिया था।

  • जालंधरः नगर निगम का एक्शन, Aggarwal Dhaba की बिल्डिंग सील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध निर्माण बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस की तहत बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सुबह-सुबह कूल रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मशहूर अग्रवाल ढाबे की निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग पर सील लगा दी है। मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे बिल्डिंग ब्रांच के ATP सुखदेव विशिष्ट ने कहा कि बिल्डिंग का कुछ भाग सील किया गया है। इस भाग का ढाबे के मालिकों ने न तो नक्शा पास करवाया था और न ही सीएलयू फीस भरी हुई थी।

    इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन फिर भी कंस्ट्रक्शन का काम नहीं रोका जिस पर कार्रवाई की गई है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने 2016 में दो और 2021 में एक यानी कुल तीन पोर्शन का कमर्शियल नक्शा पास करवाया था। लेकिन कुछ हिस्सा ऐसा है जिसका न तो सीएलयू हुआ न ही फीस जमा हुई है। लेकिन अब सभी हिस्से क्लब हो चुके हैं। ATP सुखदेव विशिष्ठ ने कहा कि 12 फरवरी को भी इन्हें नोटिस देकर काम रुकवाया गया था। रविवार को 1500 स्कवेयर फुट का लेंटर तीसरी मंजिल पर डाल लिया था । जिसकी शिकायत निगम को मिली थी। जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक पोर्शन सील कर दिया है।

  • पंजाबः माथा टेककर घर जा रहे नौजवान का तेज रफ्तार कार ने कुचला सिर, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    अमृतसरः तरनतारन रोड़ से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार चालक ने पहले तो नौजवान को टक्कर मारकर 20 गज दूरी पर फेंका, उसके बाद उसके सिर से गाड़ी के दोनों टायर निकालकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक को कितनी बेरहमी से टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए न्यू जवाहर नगर का रहने वाले जसविंदर सिंह ने बताया कि काले रंग की गाड़ी में सवार युवक ने बिना ब्रेक लगाए युवक के सिर के ऊपर से दोनों टायर निकाल दिए।
    जिसे अमनदीप अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि वह रोजाना शहिदा साहिब में सेवा करते है। उन्होंने कहा कि घायल नौजवान शाहिदा साहिब गुरुद्वारा की देखबाल कर रात के समय एक बजे घर जाता है। लेकिन देर रात वह 10 से 15 मिनट लेेट हो गया। इस दौरान वह घर जा रहा था कि तेज रफ्तार कार चालक ने उसका सिर बुरी तरह से कुचल दिया। उन्होंन कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि उसे सिर की हड्डियां टूट गई है, नौजवान की हालत गंभीर बनी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
  • DJ पर नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

    हरियाणा : एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद होने के बाद एक शख्स की हत्या कर दी गई मृतक का नाम रामपाल उर्फ काला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रामपाल गांव में होने वाले किसी भी शादी में डांस करता था इसी दौरान एक शादी में विवाद हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई

    वहीं मृतक रामपाल के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को निर्माणाधीन मकान में फेंक दियापुलिस के मुताबिक अमृतपुर कला में बीती रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर रामपाल और जिस परिवार में शादी थी, उसके सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक मृतक रामपाल के परिजनों ने आरोप लगाया कि मामूली झगड़े के बाद उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर नुकीले हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत की जांच में जुट गई है विवाद के कुछ ही देर बाद रामपाल का शव एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद किया गया 

  • पंजाबः 2 कॉस्मेटिक संचालकों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः चौड़ा बाजार में बीते रात 2 दुकानदारों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों कॉस्मेटिक संचालकों में बाहर से ग्राहकों को आवाजें मारने को लेकर लड़ाई हुई है। एक दुकानदार के कारिंदे  ने दूसरे दुकानदार के कारिंदे पर पहले शाम 5 बजे हमला किया था। उस समय मामले राजीनामा से निपट गया। इसके बावजूद रात 9 बजे दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। खूनी झड़प में कुल 8 लोग घायल हुए है। झगड़े में तीन महिलाएं और 5 पुरुष चोटिल हुए है। दोनों पक्षों के द्वारा थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी गई है। 

    जानकारी देते हुए पहले पक्ष की घायल अंजली ने बताया कि उनकी चौड़ा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। रविवार की शाम बाजार में भीड़ होने के चलते उनके दुकान के करिंदे लविश की पड़ोसी दुकानदार के साथ ग्राहक दुकान में बुलाने के लिए आवाज मारने के कारण बहसबाजी हुई। इसके बाद पड़ोसी दुकानदार ने लविश  के साथ मारपीट शुरू कर दी। लविश का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया। लविश जैसे ही थाना में शिकायत देकर वापस दुकान पर लौटा,तो पड़ोसी दुकानदार ने अपने कारिंदे व अन्य साथियों सहित उनकी दुकान पर घुसा। वह अपने साथ कुछ अज्ञात लोगों को लेकर आया जिन्होंने डंडों और तेजधार हथियारों से हमला किया। 

    हमले में अंजली, उसकी मां रिमी खुराना व जीजा गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्होंने अस्पताल से मेडिकल जांच करवा पुलिस को शिकायत दी। उधर, दूसरे पक्ष के पड़ोसी दुकानदार गीतांशु ने बताया कि उनके पड़ोसी दुकानदार ने अपने साथियों सहित उनपर हमला किया है। घायलों में गितांशु,उसका बड़ा भाई साहिल खुराना,मां सीमा खुराना व दुकान पर काम करने वाला दिलावर व राकेश शामिल है। बता दें सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाते वक्त भी दोनों पक्ष एक दूसरे को धमकियां और गालियां देते रहे। घायलो ने सिविल अस्पताल में से मेडिकल जांच करवा मामले की शिकायत थाना कोतवाली की पुलिस को दी।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौ+त, लोग वीडियो बनाने में व्यस्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते जीवन नगर में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि बरसात के पानी के कारण युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्लिप कर गई। इस हादसे में बाइक सवार के सिर पर चोट आने से उसका काफी खून बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय संजू निवासी गुरदेव नगर के रूप में हुई है। मिली जा रहा है कि हादसे में युवक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन लोग मदद करने की बजाये उसकी वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।

    जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक संजू पेशे से पेंट का काम करता था। इस दौरान वह जीवन नगर की गली नंबर 12 के नजदीक बारिश का पानी गली में फैला हुआ था। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। संजू के सिर पर कोई पत्थर लगा जिसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।

    बरसात के पानी में ही उसका खून बहता रहा। हादसा इतना भयंकर था कि सड़क पर गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि सड़क गिरते ही संजू के मुंह व सिर से फव्वारें की तरह खून बहने लगा। उसके मुंह व सिर से फव्वारें की तरह खून बहने लगा। उसके मुंह व सिर से निकला। आसपास के लोग भी वहां इकट्‌ठे हो गए। कुछ लोग युवक के इस हादसे में इस तरह गिरकर गंभीर घायल होने पर अफसोस जताते रहे और कुछ मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में भी घायल की मदद के लिए पुलिस का इंतजार करने की बातें साफ सुनाई दे रही है। 

  • इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 12 घायल

    नई दिल्लीः अमेरिका के मिसिसिपी के वेस्ट पॉइंट के एक क्लब में ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने  आया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए है। यह जानकारी  समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से दी है।

  • पंजाबः लूटपाट के मामले में 6 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

    कपूरथलाः युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को चाकू की नोक पर एक व्यापारी को लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में फगवाड़ा के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को खुद इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को माहेरू गांव के लॉगेट इलाके से गिरफ्तार किया गया।

    सतनामपुरा पुलिस थाने के प्रभारी गौरव धीर ने आगे कहा कि आरोपी वर्तमान में महेरू और चहेरू गांवों में निजी पेइंग गेस्ट आवास में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्थान के हनुमानगढ़ के एक निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में माहेरू में व्यवसाय चला रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी की रात एक ढाबे से लौट रहा था, तभी चाहवाला चौक के पास एक महिला ने उसे रुकने का इशारा किया और मदद की गुहार लगाई।

    उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, “वह मुझे एक तरफ ले गईं जहां पांच अन्य महिलाएं खड़ी थीं।” उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि , मुझे दीवार पर धकेलते हुए, मदद मांगने वाली महिला ने अपने पर्स से चाकू निकाल लिया और सभी ने मुझे धमकी दी कि मेरी जेब में जो कुछ भी है, उन्हें सौंप दे।” व्यापारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को आगे बताया कि विदेशी नागरिकों ने मुझे धमकी भी दी कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वे यह कहते हुए शोर मचा देंगे कि मैंने उनके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है।

  • जालंधरः बस स्टैंड पर हमलावारों ने दुकान चालक सहित 2 पर किया हमला 

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास देर रात खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत करीब 5 हमलावरों ने पान की दुकान चलाने वाले दो भाइयों सहित तीन पर हमला कर दिया। जख्मियों को देर रात इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी देर रात थाना डिवीजन नंबर-6 की चौकी बस स्टैंड की पुलिस को दी गई। बस स्टैंड के पांच नंबर गेट के बाहर पान की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार देर रात तक अपनी दुकान पर मौजूद था।

    इस दौरान ऑटो चलाने वाला एक व्यक्ति उनके पास आया, जिसने आते ही बदतमीजी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए विनोद के भाई और उनके बेटे पर भी आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। आरोपी पड़ोसी के ढाबे से तवा उठाकर ले आए और सिर पर वार करने शुरू कर दिए। विनोद ने कहा कि हमला करने वालों में एक आरोपी का नाम रोहित है। पीड़ित विनोद ने कहा कि वह अक्सर अपनी दुकान देर रात तक खोलकर रखता था, क्योंकि देर रात तक उसके पास ग्राहक आते हैं।

    रविवार को आरोपी ग्राहक बनकर ही उनकी दुकान पर आया था। पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने आते ही पहले सिगरेट मांगी। तब तक सब कुछ सही था, लेकिन कुछ देर में ही उसने बदतमीजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा आया और अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। विनोद ने कहा कि वारदात के वक्त वह दुकान पर अकेला था। जब हमले की सूचना भाई को मिली तो वह अपने बेटे के साथ दुकान पर पहुंच गया। जहां उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आज सीसीटीवी के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ अगली कार्रवाई करेगी।

  • आज का राशिफल, 4 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 4 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज सीताष्टमी है। आज शाम 4 बजकर 5 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर सूर्य पू.भा. नक्षत्र में गोचर करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिए टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लोग कम्प्यूटर से जुड़े कार्यों के लिए न अत्यंतमहत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से च्छा ऑर्डर ल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है। वमेट के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिए किसी अनुभवी की राय लें। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।

    सिंह राशि-

    आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें। किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाईयां समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

    कन्या राशि- 

    आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिए गए फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी।

    तुला राशि-

    आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं, इससे आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। कॉलेज में किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। आप आगे की पढ़ाई के लिए पूरी मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। चीजों में तालमेल बना रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नवविवाहित किसी ट्रिप का प्लान बनाएंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको सफलता भी मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि-

    आज मेहनत से किए हुए काम पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, करियर में आपको सफलता मिलेगी।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा रहेगा। आपको काम के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नए कोर्स की ज्वॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।

    मीन राशि-

    आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। काम के प्रति सोच-विचार में दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।