Blog

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर लगा धरना, वंदे भारत, आम्रपाली एक्सप्रैस सहित कई ट्रेनें रोकी, जानें मामला 

    लुधियानाः शिरोमणि अकाली दल ( अमृतसर) की तरफ से आज रेलवे ट्रैक पर धरना लगाया गया। जहां वीआईपी ट्रेन वंदे भारत को रोकने के अलावा आम्रपाली एक्सप्रैस  व नई दिल्ली की तरफ जाने वाली अन्य 2 ट्रेनों  को लुधियाना में ही रोक दिया गया। जबकि नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को भी दोराहा से पीछे खन्ना, पायल के पीछे ही रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि  शिरोमणि अकाली दल ( अमृतसर) द्वारा अपनी मांगों को लेकर दोराहा के निकट रेलवे ट्रैक पर धरना लगा कर रोष प्रदर्शन शुरू किया गया । धरने का पता चलते ही रेलवे विभाग की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को रोक दिया गया। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने सोमवार को पूरे पंजाब में 11 से लेकर 3 बजे तक ट्रेनें रोकने का ऐलान किया था।

    दल के महासचिव महिंदरपाल सिंह की ओर से जारी वीडियो में कहा गया था कि दल के अलग-अलग पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व में पार्टी निर्धारित समय पर अलग-अलग जगहों पर धरना देगी। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) कहना कि  झूठे पर्चे के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों पर जेल में हो रहे जुल्म का विरोध किया जाएगा। उनकी मांग है कि अमृतपाल सिंह और उनके साथियों पर दर्ज झूठे केस रद्द कर उन्हें न्याय दिया जाए और उन्हें वापस पंजाब लाया जाए। प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों पर जल्द विचार किया जाना चाहिए और उनके सभी मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए।

  • पंजाबः मेन बाजार में दो दुकानदारों में हुई खूनी झड़प की CCTV फुटेज आई सामने, जमकर चली कुर्सियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के चौड़ा बाजार में देर रात 2 दुकानदारों में खूनी झड़प हो गई। इस हादसे में दोनों पक्षों में कुल 8 लोग घायल हुए है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि ग्रीन रंग की हाफ जैकेट पहने युवक ने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने जमकर लात घूंसे चलाए। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों ओर से जमकर कुर्सियां और पत्थर फेंके गए। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की झड़प में बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों कॉस्मेटिक संचालकों में बाहर से ग्राहकों को आवाजें मारने को लेकर लड़ाई हुई है।

    एक दुकानदार के कारिंदे  ने दूसरे दुकानदार के कारिंदे पर पहले शाम 5 बजे हमला किया था। उस समय मामले राजीनामा से निपट गया। इसके बावजूद रात 9 बजे दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। खूनी झड़प में कुल 8 लोग घायल हुए है। झगड़े में तीन महिलाएं और 5 पुरुष चोटिल हुए है। दोनों पक्षों के द्वारा थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी गई है। जानकारी देते हुए पहले पक्ष की घायल अंजली ने बताया कि उनकी चौड़ा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। रविवार की शाम बाजार में भीड़ होने के चलते उनके दुकान के करिंदे लविश की पड़ोसी दुकानदार के साथ ग्राहक दुकान में बुलाने के लिए आवाज मारने के कारण बहसबाजी हुई। इसके बाद पड़ोसी दुकानदार ने लविश  के साथ मारपीट शुरू कर दी। लविश का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया। लविश जैसे ही थाना में शिकायत देकर वापस दुकान पर लौटा,तो पड़ोसी दुकानदार ने अपने कारिंदे व अन्य साथियों सहित उनकी दुकान पर घुसा।

    वह अपने साथ कुछ अज्ञात लोगों को लेकर आया जिन्होंने डंडों और तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में अंजली, उसकी मां रिमी खुराना व जीजा गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्होंने अस्पताल से मेडिकल जांच करवा पुलिस को शिकायत दी। उधर, दूसरे पक्ष के पड़ोसी दुकानदार गीतांशु ने बताया कि उनके पड़ोसी दुकानदार ने अपने साथियों सहित उनपर हमला किया है। घायलों में गितांशु,उसका बड़ा भाई साहिल खुराना,मां सीमा खुराना व दुकान पर काम करने वाला दिलावर व राकेश शामिल है। बता दें सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाते वक्त भी दोनों पक्ष एक दूसरे को धमकियां और गालियां देते रहे। घायलो ने सिविल अस्पताल में से मेडिकल जांच करवा मामले की शिकायत थाना कोतवाली की पुलिस को दी।

  • पंजाबः इस इलाके में NRI का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव परमानंद के पास उसे समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक नौजवान की लाश सड़क किनारे पड़ी देखी। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नौजवान की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि मृतक नौजवान एनआरआई है और कुछ दिन पहले ही अपने गांव वापस आया था। बीती रात एक शादी समारोह से अपनी थार से वापस आ रहा था। जिसकी अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर इस पूरे मामले की जांच शरू कर दी है।

    मृतक नौजवान की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर पुत्र रमेश सिंह निवासी चक्क अमीर जिला पठानकोट के रूप में हुई। जो कि कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से वापिस अपने गांव आया था। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक नौजवान देर रात तरनतारन से अपने साले के साथ शादी समारोह से वापिस आ रहा था। इस दौरान उसने साले को मलकपुर के पास उतार दिया। जिसके बाद मृतक नौजवान को किसी का फोन आया और वह फिर वापिस जिला गुरदासपुर की तरफ आ गया।

    जब परमानंद के पास पहुंचा तो किसी ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इसकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी न जाने किसने इसे गोली मार दी है। फिलहाल उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली करवाई शुरू कर दी है। फिलहाल कत्ल के कारणों का पता नही चल पाया। एसएसपी पठानकोट खुद मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी।

  • पंजाब : ट्राली और कार की टक्कर, 2 की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोगा : अमृतसर रोड पर सुबह एक भयानक हादसा हो गया। कार सवार तरनतारन जिले के खालड़ा कस्बे से लुधियाना की तरफ जा रही थी। गांव निवासी ने बताया कि एक कार सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रॉली से टकरा गई।  जिस कारण 2 कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव वासी के मुताबिक यह हादसा सुबह 4-5 बजे के करीब हुआ है।

    वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव वासी ने बताया की सड़क पर एक ट्राली जो की लकड़ी से भरी हुई थी और खड़ी थी उसमें कार टकरा गई और यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया की यह चारो जिला तरनतारन के खालड़ा से लुधियाना की ओर जा रहे थे।

    यह साहनेवाल किसी स्टील की फैक्ट्री में काम करते है। इनकी कार की लकड़ियों से भरी खड़ी ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 गंभीर जख्मी हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बाकी जांच की जा रही है।

  • पंजाब : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    संगरूर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक महिला की पहचान कोमल के रूप में हुई है। कुछ महीनों पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला के परिजनों ने ससुराल परिवार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पर्चा दर्ज कराया है। पुलिस स्टेशन धर्मगढ़ ​​​​​​मामले की जांच कर रहा है।

    थाना प्रभारी अमृत सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेंद्र कुमार निवासी संगरूर के बयान के आधार पर गुरकीरत सिंह, बिक्रमजीत सिंह और मनजीत कौर निवासी जखेपाल के पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पर्चा दर्ज किया है।

    शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बेटी कोमल की शादी कुछ समय पहले हुई थी। आरोपी उसे हमेशा दहेज लाने के लिए तंग करते थे और मारपीट भी करते थे। कई बार वह उसे घर में इस्तेमाल होने का सामान दे देते थे। लेकिन आरोपियों से तंग परेशान करते रहते थे।

    कोमल के ससुराल के किसी पड़ोसी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सब उसके पति गुरकीरत सिंह, उसके भाई बिक्रमजीत सिंह और उसकी सांस मनजीत कौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पर्चा दर्ज किया है। 

  • पंजाब : किसानों के लिए आफत बनकर आई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    अमृतसर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण बड़े पैमाने पर किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अगर बात करें अमृतसर की तो बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हो गई है। बेमौसम बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गांव दगई में किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

    इस संबंध में किसानों ने बर्बाद हुई फसल का दुखड़ा सुनाया और कहा कि बेमौसम बारिश के कारण अक्सर किसानों की फसलों को काफी नुकसान होता है, उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। किसानों ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके उन्हें जो मुआवज़ा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से अपील भी कर रहे हैं कि पहले आपके कागजों में मुआवज़ा बनता है वो भी दिलवाया जाए।

  • पंजाबः विधानसभा में भारी हंगामा, सदन के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, कार्यवाही स्थगित, देखें वीडियो

    CM मान ने स्पीकर को ताला-चाबी किया गिफ्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के बजट सेशन का आज (4 मार्च) दूसरा दिन है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण पर बहस होनी है। जैसे ही CM भगवंत मान बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने स्पीकर कुलतार संधवा को ताला-चाबी का लिफाफा गिफ्ट कर दिया। CM मान ने कहा कि मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष भाग जाएगा। इसको लेकर विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में इस बात पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। सीएम और बाजवा में जमकर जुबानी जंग हुई। करीब आधे घंटे तक बहस होती रही। उसके बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

    इससे पहले 1 मार्च को सत्र के पहले दिन कांग्रेसी विधायकों ने गवर्नर को बजट भाषण नहीं पढ़ने दिया। इस वजह से गवर्नर ने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़कर खत्म कर दिया था। कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर पहले दिन जमकर हंगामा किया था। जिस वजह से महज 13 मिनट में ही विधानसभा की कार्रवाई खत्म कर दी गई। स्पीकर कुलतार संधवां ने विधानसभा की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए मुल्तवी कर दिया है।

    सीएम भगवंत सिंह मान ने प्रताप सिंह बाजवा को कहा पंजाब में 13-0 के हालात बनेंगे। जिस तरह से आप बात करते हो, वह आपके अंदर का अहंकार बोल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की 70 फीसदी कांग्रेस भाजपा में जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके पास सारे नेताओं की फाइलें है। सीएम ने कहा कि मई महीने में लोग ताला लगाएंगे। इससे पहले 2022 में ताला लगाया था। ये ताला अंदर से लग रहा है, बाहर से नहीं। लोगों ने आपको इसलिए नहीं भेजा कि मुर्दाबाद करते हुए बाहर चले जाएं।

  • जालंधरः Verka दूध की सप्लाई बंद होनें पर लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें

    जालंधर, ENS: एक बार फिर से वेरका दूध पीने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, वेरका मिल्क प्लांट में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि दूध की सप्लाई भी बंद हो सकती है। बता देंकि वह इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे है कि वह दूध की सप्लाई बंद करने का ऐलान कर सकते है। अगर ऐसा हुआ तो लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

    यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि प्लांट में आउटसोर्सिंग भर्ती बंद की जाए। उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट में लंबे समय से काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। प्रधान का कहना है कि उन्हें हर बार सिर्फ झूठा वायदा कर धरना समाप्त करवा लिया जाता है। मगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही। अगर इस बार मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे राज्य की दूध सप्लाई बाधित होगी।

    अनिल कुमार ने कहा कि हम ऐसा कदम उठाना नहीं चाहते, मगर अधिकारियों द्वारा उन्हें अपने मांगों को लेकर मजबूर किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वेरका मिल्क प्लांट में तैनात अफसर जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एक-दो दिन में समस्या का हल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मियों की मांगे जल्द पूरी की जाएगी। जिसके बाद दोबारा सारा काम सामान्य स्थिति से चलना शुरू हो जाएगा।

  • वाह रे पंजाब पुलिस, 18 वर्षीय युवक के सिर पर डंडे से किया हमला, वीडियो वायरल 

    गुरु हरसहाय: फरीदकोट रोड स्थित पारस सिनेमा के सामने बीती रात एक शादी चल रही थी, जहां दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो मामला शांत करवा दिया। लेकिन उसके बाद युवक पुलिस पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 18 वर्षीय युवक ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने उसके सिर पर डंडे से हमला किया। इस घटना में युवक के सिर से खून बहने लगा।

    मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इस घटना का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो में बच्चा रोते हुए कह रहा है कि देखो, पुलिस न्याय देती है, लेकिन पुलिस की बर्बरता इस हद तक बढ़ गई है कि बिना सोचे-समझे और जांच किए युवक के सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक को सिविल अस्पताल गुरु हरसहाय में भर्ती कराया गया, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण युवक को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस मौके पर जब राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले घायल युवक से बात की गई तो उसने बताया कि रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम था। बाहर गेट पर खड़े होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    इंतजार करने के बाद थोड़ी देर में पुलिस प्रमुख गुरजंट सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ ड्यूटी ऑफिसर, सहायक पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह और हवलदार भी थे, जिन्होंने कुछ भी नहीं सुना और खड़े होने पर मेरे सिर पर डंडे से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक रोते हुए अपनी कहानी बता रहा है। जब मौके पर मौजूद पुलिस प्रमुख गुरजंट सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना मिली और वे मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं । लेकिन दूसरी ओर, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस प्रमुख अपने हाथ में डंडा लिए हुए हैं और खाकी रौब दिखा रहे हैं। वह वहां मौजूद वीडियो बनाने वालों से उन्हें थाने ले जाने के लिए कह रहा है। इससे बड़ी पुलिस की गुंडागर्दी क्या हो सकती है? 

  • पंजाब भाजपा अध्यक्ष पर फूटा किसानों का घुसा, की ये मांग

    चंडीगढ़ः हरियाणा-पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले 13 फरवरी से किसान बैठे हुए है। बीते दिन उन्होंने 6 मार्च को दिल्ली कूच और 10 मार्च को ट्रेनें रोकने का ऐलान किया था। 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक किसान रेलवे ट्रैक जाम करेंगे।  वहीं किसान पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बयान पर भड़क गए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सुनील जाखड़ ने बयान तो दिए है, लेकिन कई ऐसी बातें भी हैं, जिन पर वे एक शब्द नहीं बोले। पंजाब से दिल्ली तक के रास्ते क्यों बंद किए, वे एक शब्द नहीं बोले।

    70 हजार अर्ध-सैनिक बल क्यों लगाया, उस पर भी जाखड़ एक शब्द नहीं बोले। पंजाब में आकर किसानों पर हमला किया गया, 500 किसान जख्मी व शुभकरण सिंह को मारा गया, उस पर जाखड़ ने एक भी शब्द नहीं कहा। अब पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमान संभाली है कि वे आगे आकर बोलेंगे। पंधेर ने कहा कि सुनील जाखड़ की आत्मा अगर जाग रही है तो वह इस्तीफा देकर आएं। अगर किसान पूरे देश की मांग उठा रहे हैं तो ये कौन सा गुनाह है। जाखड़ को किसानों के हक में आना चाहिए।

    पंधेर ने कहा कि क्या हमारा हक नहीं कि हम देश की राजधानी में जाकर प्रदर्शन कर सकें। सुनील जाखड़ कहते हैं कि वे नौजवानों को भड़का रहे हैं और किसानों का चरित्र खराब कर रहे हैं। क्या एमएसपी लीगल गारंटी कानून लेना, गारंटी खरीद कानून, C2+50% मांगना गलत है। जाखड़ का सुझाव- किसानों को मांग करनी चाहिए कि सरकार अपने स्तर पर फसली बीमा योजना शुरू करनी चाहिए। लेकिन जाखड़ को पता ही नहीं, ये मुख्य मांगों में एक मांग है। इनको इसकी जानकारी भी नहीं है।