Blog

  • पंजाब : टीचर्स ने DC ऑफिस के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : पिछले चार दिनों से कंप्यूटर टीचर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल कर रखी है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंप्यूटर टीचर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष गगनप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार ने 2011 में उन्हें अनुमति दे दी गई है, यह तय हो गया था। लेकिन उसके बाद सरकार ने छठा वेतन आयोग लागू नहीं किया। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते है। लेकिन वो घोषणाएं पूरी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही है।

    पंजाब में जमीनी स्तर से ऊपर का हर व्यक्ति सरकार की नीतियों से नाखुश नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 4 दिनों से डीसी ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अब तक उनके पास नही आया। आगे बोलते हुए कंप्यूटर टीचर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष गगनप्रीत सिंह ने कहा कि वे 5 मार्च को विधानसभा चंडीगढ़ के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। जिसमें पंजाब भर से बड़ी संख्या में कंप्यूटर शिक्षक भाग लेंगे।

    गौरतलब है कि छठे वेतन आयोग को लागू करने को लेकर कंप्यूटर शिक्षक संघ लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और पिछले 4 दिनों से अमृतसर में डीसी ऑफिस के बाहर भी प्रदर्शन कर रहा है। हर दिन कंप्यूटर शिक्षक संघ का एक नया गुट इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहा है। वहीं 5 मार्च को वह विधानसभा चंडीगढ़ के बाहर प्रदर्शन भी करने वाले है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देती है या कंप्यूटर शिक्षक संघ अपनी मांगों को मनवाने के लिए इसी तरह विरोध प्रदर्शन करता रहेगा।

  • पंजाबः 2 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार नशे की घटनाएं बढ़ रही हैं। हालांकि पंजाब पुलिस नशे को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारत-पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से काफी मात्रा में नशा भारत आ रहा है, हालांकि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा ड्रग तस्करों के मंसूबों को नाकाम भी किया जा रहा है। आज एक बार फिर से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पाकिस्तान सरहद से नशा लाकर बेचने वाले तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। 

    इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार ड्रग तस्कर की पहचान जसबीर सिंह उर्फ ​​मल्ल उर्फ ​​मोटा के रूप में हुई है। जसबीर 12वीं पास है और खेती का काम करता है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी राम तीर्थ रोड इलाके में किसी को हेरोइन की खेप देने जा रहा है और पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    शुरुआती जांच के मुताबिक पता चला है कि गिरफ्तार जसबीर सिंह करीब डेढ़ महीने पहले अपने गांव ख्याला कलां में रहने वाले एक ड्रग तस्कर के संपर्क में आया था और उसी के कहने पर उसने हेरोइन की खेप ली थी। इसे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और अमृतसर के अलग-अलग इलाकों में वह सप्लाई करता था। इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करने और ड्रग तस्करों, डीलरों और उनके खरीदारों के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए उनकी टीम द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक कुल कितनी मात्रा में मादक पदार्थ खरीदा है।

  • जालंधरः थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई गुंडागर्दी, चलें दातर ओर तलवारें, एक घायल

    जालंधर, ENS: वेस्ट के अंतर्गत पड़ते बस्ती शेख अड्डा से सामने आया है। जहां दातर, तलवारों के बल पर रंजिशन सैंकड़ो हथियार बंद युवकों द्वारा एक घर पर हमला करते हुए गुंडागर्दी का नंगा नाच होता देखा गया। जिसमें एक युवक के हाथ पर गंभीर चोट भी आई है। मामले की जानकारी देते हुए लक्की थापर ने बताया कि अवतार नगर गली न 4 का रहने वाला शन्टी ईलाके में अक्सर हथियार के बल पर गुंडागर्दी करता हुआ नजर आता हैं। आज भी उनके ईलाके मे रहने वाले युवक से शन्टी का विवाद हो गया।

    जिसे बीच बचाव करते हुए मामला शांत करवा दिया गया, लेकिन शन्टी द्वारा हथियार बंद सैंकड़ो युवकों द्वारा उनकी मोहल्ले मे गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए ईलाके के घरो पर ईंट पत्थरो से हमला किया गया। यही नहीं हमलावारों द्वारा घर के बाहर ख़डी गाड़ियों को भी नुक्सान पहुंचाया गया। हथियारों से लेस हमलावारों ने ईलाके के एक युवक क़ो बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना पांच की पुलिस ने हमले मे घायल हुए युवक क़ो उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वही लक्की थापर ने बताया कि शन्टी ओर अज्जू ने रंजिशन उनकी ईलाके मे हमला करवाया। वहीं हमले को लेकर इलाका निवासियों का पुलिस प्रसाशन के खिलाफ गुस्सा फुट गया। ईलाके में गुंडागर्दी से उकसाए मोहल्ला निवासियों ने आरोपियों पर सख्त से सख्त करवाई कर मामला दर्ज़ करने को लेकर रोष जाहिर किया। 

  • CBI का एक्शन : 20 लाख की रिश्वत मामले में 6 गिरफ्तार

    रिश्वत की रकम सहित 1.1 करोड़ रुपए बरामद

    नई दिल्ली : सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में NHAI के जीएम और डीजीएम और एक निजी कंपनी के 2 निदेशकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने रिश्वत की रकम समेत 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए है। मामला 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित है। जो कि एनएचएआई के 2 अधिकारियों द्वारा ली गई थी। आरोप है कि NHAI के अधिकारियों ने आउटर रिंग रोड परियोजना के लिए रिश्वत के बदले लंबित बिलों के प्रोसेसिंग और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने समेत लंबित मामलों को निपटाने के लिए राशि स्वीकार की थी।

    दोनों आरोपी सरकारी अधिकारी हैं और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में उच्च पदों पर तैनात है। आरोपियों में से एक नागपुर में प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) का जनरल मैनेजर है, उसकी पहचान अरविंद काले के रूप में की गई है। जबकि दूसरा आरोपी एमपी के हरदा में एनएचएआई का डिप्टी जनरल मैनेजर ब्रिजेश कुमार साहू है।

    इसके साथ ही भोपाल स्थित निजी कंपनी के 2 निदेशकों और 2 कर्मचारियों, अनिल बंसल और कुणाल बंसल पर भी रिश्वतखोरी के आरोप है। सीबीआई ने एनएचएआई निजी कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है कि वे लंबित बिलों की प्रोसेसिंग, कम्पलीशन प्रमाण पत्र जारी करने, दिए गए कार्यों की प्रगति के बदले अपने कर्मचारियों के माध्यम से एनएचएआई अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे।

  • पंजाब : नशेड़ियों ने नाबालिग पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियाना : एक तरफ जहां पुलिस लगातार दावा कर रही है कि वह पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के कई हिस्सों में खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है और नशे के सौदागरों को कानून का कोई डर नहीं है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां पीरूबंदा मोहल्ला में नशे के सौदागर लगातार नशीली दवाएं बेच रहे है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर कोई इसकी शिकायत करता है तो नशा विक्रेता उनके साथ मारपीट करते है।

    ऐसी ही एक शिकायत लेकर पीरू बंदा गली नंबर 13 के निवासी पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि हमारे इलाके में खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है और इसकी शिकायत हम कई बार इलाके के विधायक से कर चुके है। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, उल्टे उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। इलाकानिवासियों ने बताया कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर नशेड़ियों ने हमला किया। जिससे उसके सिर में चोट लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पुलिस हम पर समझौते का दबाव बना रही है। जिसके कारण वे पुलिस आयुक्त कार्यालय आये है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे नशेड़ी बेखौफ है। लोगों का मोहल्लों के बीच से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बल्कि नशे के सौदागर और नशे के सौदागर उन्हें धमकी दे रहे है। हालांकि पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन पुलिस ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

  • जालंधरः ट्रक यूनियन के नेता हैप्पी संधू ने किया ऐलान, कल CM मान की कोठी का करेंगे घेराव, देखें Live 

    जालंधर, ENS: ट्रक यूनियन ने एक बार फिर से पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सार नहीं ली जा रही। जिसके चलते उन्होंने ऐलान किया है कि वह कल दोपहर 12 बजे संगरूर में स्थित सीएम भगवंत मान की कोठी का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 साल के अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम मान ने आशु पर करप्शन के निशाने साधे थे। 

    .

    .यूनियन का कहना है कि अब तो वह सरकार चली गई। पंजाब में अब आप पार्टी की सरकार है, उसे भी वह कई बार अपनी मांगों को लेकर गुहार लगा चुके है। यूनियन का कहना है कि वह करीब 2 माह से धरने पर बैठे है। वहीं कई बार उनकी मीटिंगें भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके चलते अब उन्होंने कहा कि कल सीएम मान की कोठी का घेराव का ऐलान किया है। वहीं 7 मार्च को लाडोवाल टोल पर धरना लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस धरने को लेकर लोगों को आने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि वह 7 मार्च को कोई सरकारी काम नहीं करेंगे और टोल को दोनों ओर से जाम किया जाएगा

  • जालंधरः किसानों पर पड़ी बारिश और ओलावृष्टि की मार, फसले हुई खराब, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: किसानों पर हर बार की तरह इस बार फिर से कुदरत की मार पड़ी। दरअसल, पंजाब में दो दिन पहले तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक बार फिर से किसानों की फसले खराब हो गई। ओलावृष्टि से किसानों की गेंहू की फसले बुरी तरह से खराब हो गई। जहां किसानों ने सरकार से गोद्दावरी की मांग की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गुरप्रीत ने बताया कि उसके पास 15 खेत है। कुदरत की मार और जानवरों के कारण उसके 15 खेतों की फसले खराब हो गई। गुरप्रीत ने बताया कि उसके पास गेंहू, सरसों, गन्ना, मक्की सहित अन्य फसले है। जिसमें सारी फसलों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है।

    इस दौरान गुरप्रीत ने कहा कि एक ओर तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू सहित अन्य फसले खराब हो गई। वहीं सूअरों के कारण मक्की की फसल उसकी खराब हो गई। गुरप्रीत ने कहा कि गेंहू एक खेत की औसतन 25 क्विंटल गेंहू उसे आनी थी, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि के कारण 14 क्विंटल तक गेंहू रह गई। गुरप्रीत ने कहा कि पिछले साल उसकी फसले खराब हो गई थी। इस दौरान उससे जब पूछा गया कि सरकार की ओर से उसे कितना मुआवजा मिला। तो उसने कहा कि उसे कुछ नहीं मिला। गुरप्रीत ने कहा कि पिछले साल भी पटवारी, कानूनगो सहित कई अधिकारी आए, फसलों की गिद्दावरी की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राहत केवल बड़े जमीनदारों को मिली। मीडिल क्लास के लोगों को कुदरत की मार का कोई सहारा नहीं मिला।

  • जालंधरः इस मॉल की पार्किंग से एक्टिवा लेकर चोर हुआ फरार

    जालंधर, ENS: थाना बारादरी के अंतर्गत आते VASAL MALL के बाहर पार्किंग से चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गया और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिठा बाजार के रहने वाले कमल जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी काम के लिए शनिवार दोपहर वासल माल में एक्टिवा स्कूटरी पर सवार होकर आया था और वह स्कूटरी को माल के बाहर बनी पार्किंग में लगाकर अंदर चला गया और जब बाहर आया तो उसकी स्कूटी नहीं थी।

    पीठ ने बताया कि उसने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसे पता चला कि उसकी स्कूटी चोरी हो गई है, जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दी। थाना बारादरी के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : ब्लैकिया-टू की स्टारकास्ट पहुंची गुरु नगरी, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाबी फिल्म ब्लैकिया टू की स्टार कास्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गुरुनगरी अमृतसर पहुंची। इस मौके पर फिल्म स्टार कास्ट ने गुरु नगरी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और सरबत के भले के लिए अरदास की और इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया।

    इस मौके पर अभिनेता देव खुर्द और जपजी खैरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी फिल्म है। यह परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है। यह पाकिस्तान के विभाजन के समय की फिल्म है। जब पाकिस्तान के विभाजन के बाद लोग भारत आते हैं और ब्लैकिये बन जाते है। ये सभी दृश्य उस फिल्म में दिखाए गए है।

    आप सभी को अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखने जरूर आना चाहिए और खासकर अपनी मातृभाषा पंजाबी को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी गुरु घर आएं चढ़दी कला करीदी है। इसीलिए हमारी फिल्म का प्रमोशन था, जिसके आधार पर हम चढ़दी कला के लिए प्रार्थना करने आए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने जरूर आएं।

  • विदेशी राइडर महिला से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

    दुमकाः झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की ब्राजिल की राइडल महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्पेनिश महिला अपने पति के साथ भारत घूमने के लिए आई हुई है। वहीं, चंपई सोरेन सरकार के मंत्री का दावा है कि दोषियों पर सख्स से सख्त कार्रवाई होगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला टूरिस्ट से सामुहिक दुष्कर्म के 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। साथ ही महिला और उसके पति को भी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। यहां 164 के तहत सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित महिला और उसके पति का बयान दर्ज किया गया है।

    दरअसल, दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक मार्च की रात 7 अपराधकर्मियों ने स्पेन की महिला टूरिस्ट से गैंगरेप किया था। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 4 अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। सभी आरोपी शादीशुदा हैं। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि एसआईटी की दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम अनुसंधान एवं दूसरी टीम गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जल्द सफल होगी। अनुसंधान के दौरान विदेशी दंपति से लूटी गई घड़ी, चांदी के विदेशी सिक्के एवं बांग्लादेश का डॉलर घटनास्थल से बरामद हुए हैं।

    उल्लेखनीय है कि पीड़ित दम्पति बाइक से विश्व भ्रमण पर निकले हैं। महिला के पास ब्राजील और स्पेन की दोहरी नागरिकता है जबकि पुरुष स्पेनिश है। दोनों स्पेन के पासपोर्ट पर भारत आए हैं। बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रहे थे। शुक्रवार की शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्रि विश्राम करने लगे। इसी बीच 7 बदमाशों ने टेंट में घुसकर पति को बांध दिया और महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दंपति के साथ मारपीट की और विदेशी मुद्रा लूट लिया। शुक्रवार की देर रात गश्त पर निकली हंसडीहा थाना पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे देखा और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।