Blog

  • जालंधरः मेन चौंक पर हुए भीषण हादसे में 2 की मौ+त

    जालंधर, ENS: अंबेडकर चौंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात एक्टिवा सवार युवकों की अंबेडरकर चौंक पर ट्रैक्टर ट्राली के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी देर तक भीषण ठंड में गिरे रहे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान आशीष पुत्र स्वर्ण निवासी पुरानी कोटली गांव बंबिया, तरनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी न्यू आदर्श नगर के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि एक्टिवा पर सवार होकर युवक कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी टक्कर ट्रैक्टर ट्राली के साथ हो गई।

    मामले की जानाकारी देते हुए थाना 4 के प्रभारी ने बताया कि उन्हें देर रात घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जहां दोनों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 304, 279, 427 आईपीसी धारा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। 

  • जालंधरः एक्शन में नगर निगम की टीम, 4 दुकानें की सील

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेशों पर एक बार फिर से एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने टीम के साथ मिलकर खुरला किंगरा में दुकानों पर कार्रवाई की। आज सुबह एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने खुरला किंगरा में 4 दुकानों को सील किया है। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि उक्त दुकानों पर पहले भी कार्रवाई की गई थी।

    हालांकि उस दौरान कार्रवाई के बाद दुकान मालिक ने एफिडेविट देकर दुकाने खोल ली थी। उन्होंने कहा कि जबकि उन्हें एफिडेविट देने के बाद उसे रेजिडेंशियल में नहीं बदल गया था। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि जब से एटीपी सुखदेव ने चार्ज संभाला है, लगातार उनके द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। 

  • भीषण हादसाः नहर में कार गिरने से 4 दोस्तों की मौ+त, देखें वीडियो

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे के वक्त कार में दो भाई समेत 5 दोस्त सवार थे। इनमें 4 की मौत हो गई। जबकि एक कार के पीछे का शीशा तोड़कर बाहर आ पाया। करीब 2 घंटे तक कार पानी में पड़ी रही। कार ग्राम प्रधान की थी, 15 दिन पहले ही उसने खरीदी थी। प्रधान के एक बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा कार से बाहर निकल आया। हालांकि, उसकी हालत अभी ठीक नहीं है। उसने बताया कि नदी से बाहर आकर मैं चिल्लाया। वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने आवाज सुनी। फिर पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी।

    बताया जा रहा है कि शेरकोट थाना क्षेत्र के नूरपुर छीबरी गांव के प्रधान रऊफ अहमद ने नई कार खरीदी थी। उनके दो बेटे सिकंदर (20) और महरुफ (28) मंगलवार शाम तीन दोस्तों के साथ (38), अब्दुल रशीद ,राशिद (23) और फैसल (22) के साथ अफजलगढ़ में मेला देखने गए थे। रात को वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। कार सवार पांचों लोग अंदर फंस गए। इनमें से सिकंदर किसी तरह कार का शीशा तोड़कर बाहर आया। हालांकि, वह अपने भाई महरुफ और दोस्तों को नहीं बचा पाया। महरुफ विकलांग था। चारों की मौत हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और रस्सी की मदद से कार को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने पहले जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू का प्रयास किया। लेकिन कार बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद हाइड्रा मंगाया गया। अंधेरा होने के कारण कोई भी नीचे उतरने को तैयार नहीं था। बमुश्किल गांव का एक व्यक्ति हाइड्रा के तारों से लटककर नीचे पहुंचा और कार को कसा। इसके करीब दो घंटे बाद कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर सभी चार दोस्तों के शव मिले। चारों एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार की तेज स्पीड के कारण हादसा हुआ है। हादसा शाम करीब 9 बजे के आसपास हुआ।

  • पंजाबः गणंतत्र दिवस पर तिरंगा फहराने से पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    संगरूरः पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका का हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया है। वहीं आज संगरूर की सेशन कोर्ट अमन अरोड़ा की सजा पर रोक को लेकर सुनवाई हुई। जहां कैबिनेट मंत्री को गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले कोर्ट ने राहत दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने उन्हें 15 साल पुराने पारिवारिक मामले में हुई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में साफ हो गया है कि अब वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में तिरंगा फहरा पाएंगे।

    वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जहां पर उच्च अदालत में सरकार द्वारा संगरूर अदालत के फैसले की सौंपी जाएगी। बता देंकि इससे पहले याचिका दाखिल करते हुए संगरूर निवासी अनिल कुमार तायल ने हाईकोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट 2013 में अपने आदेश में यह स्पष्ट कर चुका है कि यदि कोई अदालत द्वारा किसी जन प्रतिनिधि को दो वर्ष या अधिक के लिए सजा सुनाती है तो जनप्रतिनिधि एक्ट के अनुसार वह अयोग्य माना जाएगा। जिसके चलते संगरूर की अदालत ने मंत्री अमन अरोड़ा को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दोषी मानते हुए 21 दिसंबर, 2023 को दो वर्ष की सजा सुनाई थी।

    याची ने कहा था कि सजा सुनाते ही उन्हें अयोग्य करार दिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। याची ने 26 दिसंबर को इस संबंध में मांगपत्र भी दिया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। 5 जनवरी को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री व विधानसभा को पत्र लिखकर इस बारे में कार्रवाई को कहा था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। 

  • पंजाबः गैस चढ़ने से 2 सगे भाईयों की हुई मौ+त

    श्रीमुक्तसर साहिबः पंजाब में एक ओर ठंड का कहर जारी है। वहीं दूसरी ओर ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अंगीठी के धुंए से लोगों की मौत होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला श्रीमुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां अंगीठी के धुएं की गैस चढ़ने से 2 सगे भाईयों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। इस घटना का उस समय पता चला, जब अल सुबह 4 बजे मृतक की पत्नी सबीना प्रवीण अपने पति और देवर को उठाने के लिए आवाजे लगा रही थी।

    इस दौरान दोनों भाई काफी समय तक जब नहीं उठे तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद मुशताक और 25 वर्षीय इसराइफल के रूप में हुई है। मृतक मोहम्मद मुशताक की तीन बेटियां है। हालांकि इसराइफल अभी कुवांरा था। महिला ने बताया कि दोनों भाई ड्राइक्लीन का काम करते थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः कार से संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व फौजी का मिला श+व, देखें वीडियो

    रोपड़/संदीप शर्माः चंडीगढ़-मनाली कौमी मार्ग से बड़ी खबर सामने आई है। जहां निरंकारी भवन के बाहर खड़ी इंडिगा कार से लाश बरामद हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक शव पूर्व फौजी का है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पूर्व फौजी रोपड़ के जगजीत नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वहीं डीएसपी का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः पुल के पास व्यक्ति की ला+श मिलने से मचा हड़कंप

    अमृतसरः तारा वाले पुल के पास एक व्यक्ति की लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। घटना देर रात की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना मकबूलपुरा के एसएचओ मोहित ने बताया कि उन्हें युवकों ने घटना की सूचना दी थी कि पुल के पास नहर वाली साइड पर व्यक्ति की लाश मिली है। जिसके बार मौके पर जाकर पुलिस उनकी टीम ने लाश को कब्जे में ले लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    पुलिस ने बताया कि शव की हालत काफी खराब है, जिसके चलते शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। एसएचओ के मुताबिक शव काफी पुराना लग रहा है और पानी कम होने के कारण ऊपर आ गया जिसे कब्जे में लिया गया है। शव को सबसे पहले 2 युवाओं ने देखा। उन्होंने उसकी वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस पहुंचीं। 

  • दर्दनाक सड़क हादसाः कंटेनर और कार की टक्कर में जल-आपूर्ति मंत्री की मौ+त

    कोलंबोः श्रीलंका में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना में राज्यमंत्री सनथ निशांत की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि श्रीलंका के जल आपूर्ति राज्य मंत्री सनथ निशांत और एक पुलिस अधिकारी की गुरुवार को कोलंबो-कटुनायके एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार देर रात 2 बजे कंडाना पुलिस डिवीजन में मंत्री का वाहन एक कंटेनर ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान दोनों लोगों की मौत हो गई। 

    कंटेनर वाहन से टकराने के बाद निशांत और उनके सुरक्षा अधिकारी और चालक को ले जा रही जीप सड़क की बाड़ से टकरा गई। इससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रागमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीप कटुनायके से कोलंबो जा रही थी। पुलिस ने कहा कि राज्य मंत्री और पुलिस अधिकारी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। जबकि वाहन चालक का इलाज चल रहा है। डेली मिरर के मुताबिक, कंडाना पुलिस आगे की जांच कर रही है। निशांत एक प्रमुख श्रीलंकाई राजनेता थे, जो 2015 और 2020 में पुट्टलम जिले से संसद के लिए चुने गए थे। वह यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस के सदस्य थे और बाद में श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना में शामिल हो गए थे।

  • भीषण हादसाः फ्लाईओवर पर कई गाड़ियों की टक्कर के बाद लगी आग, 4 की मौ+त, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    चेन्नई: तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा फ्लाईओवर पर हुआ। जहां एक के बाद एक कई गाड़ियां टकराकर गई। इस दौरान गाड़ी को आग लग गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक के बाद एक एक करके कई गाड़ियों की टक्कर हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह हादसा हुआ।

    पुलिस के मुताबिक दर्दनाक घटना धर्मपुरी के थोप्पुर घाट रोड पर घटी। सीसीटीवी में एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आता नजर आ रहा है, जो आगे चल रहे डंपर और दूसरी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारता है। टक्कर लगने के बाद डंपर आगे वाले ट्रक से टकराता है। इसके बाद डंपर नियंत्रण खोते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर जाता है। नीचे गिरने से पहले डंपर एक कार से भी टकराता है।

    हादसे के दौरान सबसे पहले टक्कर मारने वाले ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में ढेर सारा सामान लदा हुआ था। फ्लाईओवर से नीचे गिरने वाले डंपर ने जिस ट्रक के टक्कर मारी थी, उसमें भी आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। दुर्घटना पर धर्मपुरी के DMK सांसद सेंथिल कुमार का बयान भी आया है। हादसे पर दुख जताते हुए सेंथिल कुमार ने कहा कि वह कब से धर्मपुरी के थोप्पुर घाट खंड पर स्वीकृत एलिवेटेड राजमार्ग को जल्द बनाने की मांग कर रहे हैं।

  • जालंधरः गौं से भरे ट्रक से गिरा गौं माता का बच्चा, मौत होने से हिंदू सगंठनों में रोष, देखें Live 

    जालंधर, ENS: गौं माता की तस्करी के मामलों में फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। हाल ही में बीते दिन लुधियाना में गौं माता की टांग इलाके से बरामद होने से हिंदू संगठनों में काफी रोष पाया गया था। वहीं आज ताजा मामला बस्ती बावा खेल से सामने आया है। जहां राजस्थान नंबर के ट्रक में गौं माता को भरकर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा कि थाने के सामने गौं माता से भरे ट्रक में से एक गौं माता का बच्चा गिर गया। इस हादसे के दौरान गौं माता के बच्चे की मौत हो गई। 

    मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा थाने के सामने हुआ है। हादसे के दौरान राजस्थान नंबर का ट्रक घटना स्थल से फरार हो गया। वहीं इस मामले को लेकर हिंदू सगंठन के लोग वहां पर पहुंच गए। इस दौरान हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि गौं माता की तस्करी काफी समय से हो रही है। पहले  भी कई बार राजस्थान नंबर के ट्रकों को जम्मू की ओर जाने वाले ट्रकों को पकड़ा जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद फिर से राजस्थान नंबर के ट्रकों में गौं माता की तस्करी हो रही है। इस घटना के दौरान ट्रक चालक गौं माता के बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत थाने से बाहर आई और मामले की जांच में जुट गई।