Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੱਪ ਦੇ ਡੰਗਣ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੱਪ ਦੇ ਡੰਗਣ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਦਸੂਹਾ/ਸੋਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪਿੰਡ ਜੂਗਿਆਲ ਦੀ ਇੱਕ ਨੇਪਾਲ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਸੁੱਤੇ ਪਏ ਨੂੰ ਡੰਗ ਮਾਰ ਲਿਆ । ਇਹ ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਨਾਮ ਮਾਇਆ ਥਾਪਾ ਹੈ। ਇਹ ਨੇਪਾਲ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਹੈ, ਜੋ ਹਾਜੀਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੁਗਿਆਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਸੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਜਦੋ ਉਹ ਸੋ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਉਹ ਰਾਤ ਨੂੰ ਉੱਠੀ ਤੇ ਬਾਥਰੂਮ ਗਈ, ਤੇ ਵਾਪਿਸ ਆ ਕੇ ਆਪਣੇ ਬੱਡ ਤੇ ਲੇਟਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇੱਕ ਜਹਰੀਲਾ ਸੱਪ ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਕੋਮਨ ਕਰੇਟ ਹੈ। ਉਹ ਉਸ ਦੇ ਮੰਜੇ ਤੇ ਚੜ ਜਾਂਦਾ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਿੱਠ ਤੇ ਡੰਗ ਮਾਰ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਦੱਸਦੀ ਹੈ ਕੀ ਉਸ ਦੇ ਸੱਪ ਨੇ ਡੰਗ ਮਾਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਖੇ ਲੇ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਪਰ ਉੱਥੇ ਉਸ ਦੀ ਹਾਲਤ ਨਾਜੂਕ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਡਾਕਟਰ ਉਸ ਨੂੰ ਦੂਜੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਖੇ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿਤਾ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾਂਦੇ ਹੋਏ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕੀ ਉਹ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਹੈ। ਉਹਨਾ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕੀ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦੇਖ ਰੇਖ ਰੱਖਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।ਕਿਉ ਕੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਇਹ ਸੱਪ ਘਰਾ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਲੁੱਕ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, देखे Live

    जालंधरः सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, देखे Live

    जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह आज अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सिविल अस्पताल के एसएमओ से मुलाकात कर अस्पताल के प्रंबधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। हालांकि इस मामले को लेकर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में उन्होंने अचानक दौरा किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिविल अस्पताल के वार्ड में गए, जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल के रेनोवेट के बारे में एसएमओ से बात की। सिविल अस्पताल का दौरान करने के बाद कैबिनेट मंत्री विधायक रमन अरोड़ा के साथ उनके दफ्तर में चले गए।

  • जालंधर से बड़ी खबरः हमलावारों ने मां-बेटी का किया गोलियां मारकर कत्ल

    जालंधर से बड़ी खबरः हमलावारों ने मां-बेटी का किया गोलियां मारकर कत्ल

    जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देहात थाना पतारा के अंतर्गत आते भुजोवाल गांव के पास अमर नगर में आज सुबह घर पर बैठी मां और उसकी बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर पुलिस पार्टी सहित मौके पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए थे।

    इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उसकी पत्नी के शरीर को आग लगाकर जला दिया। उन्होंने बताया कि यह हमला अमेरिका में रहने वाले उनके दामाद ने करवाया है और इस संबंध में पतारा थाने की पुलिस को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण आज हमलावर ने उनके घर पर हमला कर दिया। मेरी पत्नी और बेटी पर हमला कर उन्हें मार डाला गया।

  • जालंधर : CM मान के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    जालंधर : CM मान के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के 50वें जन्मदिन के मौके पर राज्य भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जालंधर के विरसा विहार में जिला प्रशासन और पंजाब सरकार की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने शिरकत की और मुख्यमंत्री के काम की सराहना की। वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन पर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

    उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारके मान साहिब, “रब्ब तुहानु चढ़दी कला च रखे। तुसी हमेशी खुश ते सेहतमंद रहो.. आबाद रहो, जिंदबाद रहो।” पंजाब आपके दिल में बसता है और आप पंजाबियों के दिलों में..। पंजाब और पंजाबियत की और सेवा करने की परमात्मा आपको समर्थता बख्शें।

  • पंजाब :  ट्रक और टिप्पर की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत

    पंजाब : ट्रक और टिप्पर की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत

    गढ़शंकर : सड़क पर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बनते है। ऐसा कोई दिन नहीं जब सड़क दुर्घटना नहीं घटती हो। तेज रफ्तार वाहन हर रोज किसी न किसी की मौत की वजह बनते है। ऐसा ही मामला गढ़शंकर से सामने आया है। जहां मंगलवार सुबह करीब 2 बजे गढ़शंकर नवांशहर रोड पर गांव दीनोवाल खुर्द के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार अवतार सिंह (45) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी सुभाना जिला लुधियाना टिप्पर नंबर पीबी 10जी जेड 7284 लेकर गढ़शंकर वाले साइड से नवांशहर जा रहा था। रात करीब 2 बजे सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • फगवाड़ाः Shatabdi Express के नीचे आई 2 बच्चों सहित महिला, मची अफरा-तफरी 

    फगवाड़ाः Shatabdi Express के नीचे आई 2 बच्चों सहित महिला, मची अफरा-तफरी 

    फगवाड़ा: कपूरथला जिले के फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे 2 बच्चों सहित महिला आ गई। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों सहित महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर मिले तीनों मृतकों के शवों के चिथड़े उड़ गए है और रेलवे पुलिस की टीम द्वारा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हुए शवों को रेलवे ट्रैक से एकत्रित किया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जांच कर रहे फगवाड़ा रेलवे पुलिस के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर गुरभेज सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रवीण कुमारी (36) पत्नी रवि कुमार वासी गांव भार सिंह पुरा पुलिस थाना फिल्लौर, उसकी पुत्री समनप्रीत (10 ) और पुत्र नवनीत कुमार (5) के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मृतका प्रवीण कुमारी, समनप्रीत और नवनीत कुमार के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। यह पूछे जाने पर कि मृतकों ने अंततः फगवाड़ा में शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या क्यों की है? श्री सिंह ने कहा कि रेलवे पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक घटनास्थल के करीब पुलिस को मृतकों द्वारा आत्महत्या करने से पहले किसी भी प्रकार का लिखा गया सुसाइड नोट इत्यादि बरामद नहीं हुआ है।

    हालांकि पुलिस को रेलवे ट्रैक के करीब तीनों मृतकों के आधार कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका प्रवीण कुमारी का पति विदेश में है। हालांकि पुलिस इस तथ्य की भी अभी जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से संपंर्क किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक फगवाड़ा में भारी चर्चा का विषय बने हुए उक्त मामले को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है जबकि मृतकों द्वारा इतना खौफनाक कदम क्यों लिया गया और एक मां ने अपने दो बच्चों सहित आत्महत्या क्यों की है इसके कारणों का आधिकारिक तौर पर कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः हनुमान जी की पाल्कियों के पंडाल में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः हनुमान जी की पाल्कियों के पंडाल में लगी आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः खजाना गेट के पास बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, नवरात्रों में तैयार होने वाली हनुमान जी की पाल्कियो के पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण डेरा महंतो की लापरवाही बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि डेरा महंत अपनी हनुमान पालकी सेना लेकर लोगों के घरों में फेरा डालने गए और डेरे में स्थापित हनुमान जी की अखंड ज्योति को हनुमान जी की मूर्ति समेत वही छोड़ गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने वहां पर अपना कोई सेवादार भी नहीं बिठाया हुआ था। राहगीरों ने जब डेरे में लगी आग को देखा तो तुरंत सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड को सूचित किया, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने और राहगीरों ने मिल कर आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

  • पंजाबः Stock Exchange के दफ्तर में ईडी की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः Stock Exchange के दफ्तर में ईडी की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पॉश फिरोज गांधी मार्केट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह-सुबह स्टॉक एक्सचेंज में ईडी द्वारा छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी के अफसरों द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के सभी फ्लोर पर दस्तक दी गई।

    जिसके बाद दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि फिरोज गांधी मार्केट में स्थित लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज का दफ्तर स्थित है। जहां पर ईडी द्वारा दबिश देने से मार्किट के अन्य कारोबारियों में सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक ईडी के अधिकारियों द्वारा इस छापेमारी को लेकर मीडिया से कोई बात नहीं की गई। ईडी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

  • पंजाब: आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    पंजाब: आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीते 24 घंटों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत में बारिश के होने की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग अनुसार मंगलवार को बिजली चमकेगी और तेज हवा चलने के संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के बाद रात के पारे में गिरावट आती है। पूरी संभावना है कि मंगलवार से रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस का तापमान बलोवाल का रहा। उधर रात के पारे में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। 

    मौसम विभाग ने संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, जालंधर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि यहां तेज मूसलाधार बारिश होगी, इसके साथ ही हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि अन्य पूरे पंजाब में आज छुटपुट बारिश होती रहेगी। सुबह भी पंजाब के माझा सहित कई जिलों में हलकी बारिश हुई है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तीन दिन से चल रही बारिश ने तापमान में काफी अधिक बदलाव ला दिया है। बीते दिन से न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का है। वहीं गुरदासपुर में बीते 24 घंटों में 35.2MM, पठानकोट में 20MM, एसबीएस नगर में 11.5, लुधियाना में 6.1, अमृतसर में 5MM और जालंधर में 8MM बारिश दर्ज की गई है।

  • जालंधरः ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पलटा वाहन

    जालंधरः ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पलटा वाहन

    जालंधर, ENS: मलसियां-नकोदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह ईंटों से भरी ट्रॉली की ट्रक से टक्कर होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रॉली पलट गई। हादसे की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह ने बताया कि वह अर्जुन ट्रैक्टर के पीछे ईंटों की ट्रॉली लेकर जलालाबाद से जालंधर जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे जब वह मलसियां-नकोदर नेशनल हाईवे पर स्थित नर्सरी के पास पहुंचा तो ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

    इस हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई। जिसके बाद अचानक ट्रैक्टर का पिछला बड़ा टायर फट गया। इस हादसे के कारण ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इसी बीच ट्रक ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी टक्कर मारी। हादसे में वह ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरा। दुर्घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बच गई।