जालंधरः सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, देखे Live

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह आज अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सिविल अस्पताल के एसएमओ से मुलाकात कर अस्पताल के प्रंबधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। हालांकि इस मामले को लेकर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में उन्होंने अचानक दौरा किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिविल अस्पताल के वार्ड में गए, जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल के रेनोवेट के बारे में एसएमओ से बात की। सिविल अस्पताल का दौरान करने के बाद कैबिनेट मंत्री विधायक रमन अरोड़ा के साथ उनके दफ्तर में चले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *