Blog

  • पंजाबः 91 पुलिस अधिकारियों के बाद 183 DSP और ACP के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः 91 पुलिस अधिकारियों के बाद 183 DSP और ACP के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    8 रिटायर किए जाने वाले अफसरों की लिस्ट भी की जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले ताबड़तोड़ पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए है। दरअसल, कुछ देर पहले ही 91 पुलिस अधिकारियों के तबादलें हुए थे। उसके कुछ देर बाद ही 183 DSP और ACP रैंक के अधिकारियों के तबादलें हो गए है। जब कि इसके अलावा 8 रिटायर किए जाने वाले अफसरों की लिस्ट भी जारी की। देखें लिस्ट

  • बंगाणाः नाबालिगा घर से गायब, थाने में पहुंचा पिता

    बंगाणाः नाबालिगा घर से गायब, थाने में पहुंचा पिता

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा तहसील के मढाण गांव की एक नाबालिग लड़की अपने मित्र संग घर से भाग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पिता राकेश कुमार पुत्र वतन सिंह ने बंगाणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी मंगलवार को कंप्यूटर क्लास लगवाने के लिए ऊना गई थी लेकिन अभी तक वह वापस नहीं आई है। पिता को  शक है कि उसकी बेटी को रोपड़ का रहने वाला रजनीश कुमार पुत्र गुरनाम सिंह अपने साथ बहला फुसला कर कहीं ले गया है। हालांकि पिता ने यह भी कहा है कि उसकी बेटी के साथ उक्त आरोपी शादी कर सकता है। परिवार और पुलिस को अभी तक उसका कोई सुराग मिल नहीं पाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण और शादी के लिए विवश करने व बहला फुसलाकर नाबालिग को ले जाने के आरोप में गैर जमानती धारा 366-ए के तहत मामला दर्ज कर लड़की की तालाश शुरू कर दी है।
  • जनकौरः चाबी नहीं दी तो चौकीदार को चार ने पीटा

    जनकौरः चाबी नहीं दी तो चौकीदार को चार ने पीटा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित जनकौर गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना सदर थाने में दी शिकायत में उक्त चौकीदार गौरव शर्मा पुत्र राम पाल, निवासी भडोलियां कलां का दावा है कि बुधवार रात्रि लगभग 8:30 बजे वह जनकौर की ईंट फैक्ट्री में चौकीदारी कर रहा था कि तभी बेकू पुत्र देस राज, निवासी सुनेहरा, तहसील एवं जिला ऊना 3 अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां आ गया तथा फैक्ट्री कार्यालय की चाबी मांगने लगा। जब गौरव ने कहा कि उसे चाबी की कोई जानकारी नहीं है तो उन चारों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। गौरव को कई चोटें भी आई हैं। ऊना सदर थाने में चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिका धीमान को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया

    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा कनिका धीमान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया, जिसे केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा 5000 नकद इनाम तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में ज्ञान की वृद्धि होती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रही छात्रा तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी।
  • पंजाब : भाना सिद्धू को कोर्ट से मिली राहत, देखें वीडियो

    लुधियाना: भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले भाना सिद्धू को पुलिस में गिरफ्तार किया था। वही गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले माननीय अदालत ने भाना सिद्धू को 50 हजार रुपए जुर्माना लगाकर जमानत दे दी है। मामले की जानकारी वकील ऋषपाल सिंह मंड ने दी है। बता दें कि लुधियाना में ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू पर महिला ट्रैवल एजेंट ने धरना उठाने के बदले 10 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 2 दिन पहले अदालत ने भाना को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

    वहीं वकील रछपाल सिंह मंड ने कहा कि भाना पर झूठा मामला थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने दर्ज किया है। ट्रैवल एजेंट महिला गुरप्रीत कौर पर पहले भी लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर कई मामले अलग-अलग शहरों में दर्ज हैं। भाना ने इस महिला से किसी तरह की पैसों की मांग नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन्स है कि यदि किसी मामले में 7 साल से कम की सजा है तो उसकी जमानत थाने में दी जाए। भाना को तो नोटिस तक नहीं भेजा गया। वकील मंड ने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है, सच्चाई की जीत होगी।

    करीब 5 महीने पुराने इस केस में महिला ने फोन रिकार्डिंग पुलिस को पेश की। इसके बाद पुलिस ने भाना सिद्धू के खिलाफ धारा 384 IPC में FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद भाना के समर्थकों ने भी थाना के बाहर काफी रोष जाहिर किया था। शिकायतकर्ता महिला गुरप्रीत कौर सेक्टर-32A की रहने वाली है। उसका इमिग्रेशन का दफ्तर इश्मीत चौक थाना मॉडल टाउन के नजदीक बना है। लोगों को विदेश भेजने का वह काम करती है।

  • पंजाबः कार में चोर मोबाइल शॉप से नगदी और फोन लेकर हुए फरार

    लुधियानाः बहादुर के रोड पर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात 3 बजे मारुति कार सवार होकर आए 4 बदमाशों ने सिद्धू गैजेट्स मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार संदीप सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके देर रात घर चला गया था। उन्होंने कहा कि आज सुबह उसे PCR की टीम ने फोन कर घटना की सूचना दी।

    संदीप के मुताबिक दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि 4 चोर मारुति कार में आए। बदमाशों ने दुकान में सभी दराज खोल नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। एक चोर ने दुकान के बाहर रेकी की और तीन चोरों ने दुकान का शटर सब्बल से उखाड़ा। दुकान में दाखिल हो गल्ले से करीब 10 हजार रुपए और कई मोबाइल चुराए। संदीप ने कहा कि वह इस मामले संबंधी थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत देगा।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, कल ये रास्ते रहेंगे बंद

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहर में ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। दरअसल, लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए रुट डायवर्ट किया है। इस दौरान जारी रुट प्लान के तहत टी प्वाइंट नकोदर चौंक से मिलकबार चौंक तक हैवी व्हीकलों की एंट्री बंद कर दी गई है।

    नकोदर चौंक से गुरु नानक मिशन चौंक, टी प्वाइंट एपीजे कॉलेज से चुनमुन चौंक, मसंद चौंक से मिलकबार चौंक, गीता मंदिर से ट्रैफिक सिंग्लन लाइट और चुनमुन मॉल तक आवाजाही बंद रहेंगी। वहीं मोड़ प्रतापपुरा नकोदर रोड़ से सिटी इस्टीच्यूट अर्बन स्टेट कूल रोड़ तक रुट डायवर्ट किए गए है। पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे से 2 बजे तक जालंधर बस स्टैंड की ओर आने वाले हैवी व्हीकल करतारपुर की ओर से आने वाले रास्तों का इस्तेमाल करेंगे। 

  • जालंधरः 19 वर्षीय युवक के हत्या के मामले में यूपी से आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स के पास कुछ दिन पहले 19 वर्षीय अंकुर नामक युवक की हत्या की गई थी। इस मामले में जालंधर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र देव राज वर्मा निवासी 54 सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों लेदर कॉम्प्लेक्स के पास अंकुर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

    पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अन्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपियों को गांव इदनापुर थाना फखरपुर, जिला बहराइच उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया एक बाइक उनकी टीम ने पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि दूसरा बाइक भी उनकी टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। 

  • जालंधरः स्टेशन पर पटरी से ट्रेन उतरने से मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर अचानक ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दौरान कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पटरियों में दरार आने की वजह से ट्रेन पटरी से उतरी है।

    हालांकि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और मुरम्मत कार्य शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस घटना के दौरान अमृतसर रूट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों के आने-जाने में देरी हुई है। वहीं पटरी में दरार की वजह से यात्रियों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  • फगवाड़ाः 2 नाइजीरियन को पुलिस ने किया काबू 

    कपूरथलाः फगवाड़ा में बिना वीजा घूम रहे दो नाइजीरियन को थाना सतनामपुरा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी महेड़ू की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों से पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट जवाब व दस्तावेज पेश नहीं कर सके। थाना सतनामपुरा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि चौकी महेड़ू के प्रभारी एसआई रणजीत सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई चरणजीत सिंह व कांस्टेबल तरनजोत सिंह के साथ लॉ गेट के पास विशेष नाकाबंदी की थी। इस दौरान दो विदेशी नागरिक महेड़ू वाली साइड से पैदल आते दिखाई पड़े। उन्हें रोका गया। दोनों ने अपने नाम सेलिहू इलियासू युसूफ और जेमिइ रिपोको एबुचे बताया। दोनों नाइजीरिया के रहने वाले हैं।

    मगर मौजूदा समय में कपूर कौशल पीजी ग्रीन वैली महेड़ू में रहते हैं। एसएचओ के अनुसार दोनों को पंजाबी भाषा का ज्ञान न होने पर पुलिस ने रोहित निवासी मोहल्ला बाबा गद्दिया फगवाड़ा हाल निवासी केयर टेकर विक्टोरिया पीजी महेड़ू को बुलाकर बतौर ट्रांसलेटर सेवाएं लीं और उनके माध्यम से दोनों को दस्तावेज पेश करने को कहा।युसूफ ने अपना पासपोर्ट पेश किया जोकि 2026 तक वैध था लेकिन वह अपना भारतीय वीजा और संबंधित दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा।

    जेमिइ का पासपोर्ट 16 अगस्त 2024 तक वैध है जबकि उसका वीजा 22 मार्च 2022 को खत्म हो चुका था। जब उससे पूछा गया कि उसने वीजा खत्म होने पर नया वीजा अप्लाई किया है तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एसएचओ के अनुसार इस पर दोनों को गिरफ्तार करके फगवाड़ा में वीजा खत्म होने के बाद गैर-कानूनी ढंग से भारत में रहकर 14 फॉरेन एक्ट-1946 का उल्लंघन किया है। एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों अब विद्यार्थी नहीं हैं। पढ़ाई मुकम्मल कर चुके हैं फिर भी लुक-छिपकर अपने दोस्तों के साथ रह रहे थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया।