Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਵੱਲੋਂ DC ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਰਾਵ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਵੱਲੋਂ DC ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਰਾਵ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਤਬਾਹੀ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਯੋਗ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਹੈ। ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ‘ਤੇ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਡੀ.ਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਡੀਸੀ ਰਾਹੀਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਵੱਖੋ ਵੱਖਰੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਭੇਜੇ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਛੀਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਅਣਾ ਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਦਾ ਸਪੈਸ਼ਲ ਪੈਕੇਜ ਹੜ ਪੀੜਤ ਏਰੀਆ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕਰੇ।

    ਜਿਸ ਵਿਚ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਮਿ੍ਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ, 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਡਿੱਗੇ ਘਰ, 1.5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਮਰੇ ਹੋਏ ਜਾਨਵਰ, 1 ਲੱਖ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਫ਼ਸਲ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਭਰੀ ਰੇਤ ਦੀ ਖੁਦਾਈ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਜੇ ਤੱਕ ਗਿਰਦੋਰੀਆ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਸਿਰਫ 6800 ਰੁਪਈਆ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਫੋਟੋਆਂ ਹੀ ਖਿਚਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ । ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 200 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਹੀ ਆਪਣਾ ਪੱਲਾ ਝਾੜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ₹10,000 ਕਰੋੜ ਦਾ ਗਰਾਂਟ ਦੇਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਜ ਮੰਗਾਂ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੇ ਪੱਧਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾਣ ਗਿਆ। ਜੋ ਸਰਕਾਰ ਪੱਧਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਸ ਬਾਰੇ ਲਿਖ ਕੇ ਅੱਗੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः विवादों में आई यह पंजाबी फिल्म, FIR दर्ज

    जालंधरः विवादों में आई यह पंजाबी फिल्म, FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: सिनेमा घरों में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘बुहे बारियां’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जालंधर के थाना आदमपुर में कल देर रात एफआईआर 129 के एससी एसटी एक्ट के तहत तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल फिल्म के एक सीन को लेकर रविदास समुदाय के लोगो में रोष पाया जा रहा है। फिल्म में श्री गुरु रविदास महाराज की तस्वीर और रविदास समुदाय की महिला को लेकर दर्शाए एक सीन को लेकर विवाद हुआ पैदा हुआ है, जिसके बाद रविदासीय समाज खफा है। श्री गुरु रविदास टाइगर्स फोर्स के प्रधान जस्सी तल्लन ने पंजाब की 52 जत्थेबंदियों को साथ लेकर जालंधर सहित पूरे पंजाब के सिनेमा घरों में फिल्म बंद करने का ऐलान किया है। 

  • पंजाबः महासभा के प्रदेश उप प्रधान पर तेजधार हथियार से हमला

    पंजाबः महासभा के प्रदेश उप प्रधान पर तेजधार हथियार से हमला

    गुरदासपुर: पनियाड़ रेलवे फाटक के पास 5 नकाबपोशों ने गुर्जर महासभा के प्रदेश उप प्रधान को तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। गुर्जर महासभा के उप प्रधान सुरमुद्दीन ने बताया कि वह रोजाना की तरह पनियाड़ फाटक के पास स्थित अपने घर से मोटरसाइकिल पर दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे। 

    फाटक के पास पहले से ही 5 नकाबपोश खड़े थे, जिन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरियार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि वारदात आपसी रंजिश को लेकर अंजाम दी गई है।

  • लोकसभा चुनाव 2024 से पहले NDA के साथ इस पार्टी ने किया गठबंधन 

    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले NDA के साथ इस पार्टी ने किया गठबंधन 

    नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए का कुनबा और बढ़ गया है। शुक्रवार को JDS (जनता दल सेक्युलर), BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल) में शामिल हो गई। दिल्ली में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद गठबंधन का ऐलान किया गया। शाह और कुमारस्वामी के बीच कर्नाटक में सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जेडीएस और बीजेपी कभी कर्नाटक में साथ थीं, मगर इस बार हुए विधानसभा चुनाव बीजेपी, जेडीएस और कांग्रेस ने अलग-अलग लड़ा। विधानसभा चुनाव में जेडीएस को बड़ा झटका लगा था।

    अब एक बार फिर बीजेपी और जेडीएस कर्नाटक में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि इस गठबंधन के बाद कर्नाटक में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल सकती है। अमित शाह से कुमारस्वामी की मुलाकात के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। नड्डा ने कुमारस्वामी से मीटिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। कुमारस्वामी की पार्टी ने हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी के “न्यू इंडिया, स्ट्रॉन्ग इंडिया” के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।”
     

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह युवा नेता

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह युवा नेता

    चंडीगढ़ः कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अक्षय शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अक्षय शर्मा को पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि शर्मा को 3.96 लाख वोट मिले थे। सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी को किसी पार्टी से जुड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोहित मोहिंदरा को अध्यक्ष पद थोपा गया है। जाखड़ ने कहा कि जिस सोच के साथ कांग्रेस में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी, अब कांग्रेस उस मुद्दे से भटक गई है।

    जाखड़ ने कहा कि 26 सितंबर को अमित शाह अमृतसर साहिब आएंगे और फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट का शिलान्यास करेंगे। जाखड़ ने कहा कि कनाडा दामसला का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की वजह से किसी देश की विदेश नीति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कनाडा के लिए खतरनाक है। जाखड़ ने कहा कि कनाडा के लिए जल्द ही कोई समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि कनाडा ने जिस तरह की फसल उगाई है, उसी तरह फसल काट रहा है। भारत आतंकवादी को उसके घर में घुसकर मारता है, बालाकोट इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार बच्चों और भारत की सुरक्षा के लिए चिंतित है।

    जाखड़ ने कहा कि भाजपा गृह मंत्रालय से तालमेल करके उन परिवारों से तालमेल स्थापित करेगी ताकि परिवारों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नियमित तौर पर हेल्प लाइन शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र कनाडा को 60 हजार करोड़ रुपये फीस के तौर पर देते हैं। आने वाले दिनों में कनाडा खासकर ट्रूडो को समझ आ जाएगा। राजा वाड़िंग के बयान पर टिप्पणी करते हुए जाखड़ ने कहा कि भारत जी20 का मेजबान था। इसीलिए भारत ने सभ्यता का ध्यान रखा है।

  • इस इलाके के शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    इस इलाके के शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    मुंबई: मुंबई के उपनगरीय ओशिवारा इलाके में शुक्रवार को हीरा-पन्ना शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। पुलिस ने पूरे मॉल को खाली करा लिया है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक आज आंधेरी पश्चिम, मुंबई में स्थित ‘हीरा पन्ना बिजनेस मॉल’ में लगभग 2:30 बजे एक आग लग गई। इस मॉल में लगभग 500 कार्यालय और दुकानें हैं, जिसमें आग तेजी से फैल गई।

    सूचना प्राप्त होते ही, ओशिवारा पुलिस और अग्निशमन टीमें तुरंत ‘हीरा पन्ना मॉल‘ के परिसर में पहुंच गई हैं ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके और बुझाया जा सके। मिली जानकारी के मुताबिक आग का कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग का कहा जा रहा है। हालांकि आग लगने के मामले में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

  • पंजाब : भारत और कैनेडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर स्टूडेंट परेशान, देखें वीडियो

    पंजाब : भारत और कैनेडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर स्टूडेंट परेशान, देखें वीडियो

    मोगा : कुछ दिनों से सोशल मीडिया, न्यूज़ पेपरों, टीवी चैनलों पर एक ही मुद्दा चल रहा है। कैनेडा और भारत का, जहां पर दोनों देशों द्वारा नई-नई एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन एडवाइजरी को देखते हुए पंजाब के स्टूडेट्स जो स्टडी वीजा लेकर जाना चाहते है, उनकी चिंता बढ़ रही है। वही स्टूडेंट का कहना है की बहुत से बच्चों ने भारी फीसें भरकर अपनी कैनेडा जाने की फ़ाइल लगाई हुई है। 

    उन्होंने उधर से इधर भारत में भी आना है और एडवाइजरी के कारण वह परेशान है कि आगे आने वाले दिनों में उनको वीजा मिलेंगा भी या नहीं। आज हमारी टीम ने उन बच्चों के साथ बातचीत की। जिन्होंने कैनेडा जाने के लिए अपनी स्टडी वीजा के लिए फ़ाइल लगाईं है। उनके चेहरे काफी मुरझाए हुए है। वही हमने वीजा एक्सपर्ट के साथ भी बात की तो उन्होंने कहा कि अगर भारत से कैनेडा जाने वाले लोगों पर इसका असर पड़ता है, तो उससे ज्यादा कैनेडा में रह रहे लोगों पर भी होगा। क्योंकि कैनेडा की एक्नोमी पर भी बहुत बड़ा असर होगा। कैनेडा में 45 प्रतिशत स्टूडेंट का हिस्सा भारत का है।

  • जालंधरः सीएम मान ने पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में जवानों के साथ डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    जालंधरः सीएम मान ने पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में जवानों के साथ डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज के पीएपी ग्राउंड में पहुंचे जहां उन्होंने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम मान जवानों के साथ भंगड़ा डालते नजर आए। वहीं सीएम मान के साथ महिला कांस्टेबल और पुलिस जवान भी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। दरअसल, यहां पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम पीएपी कैडिट के साथ खुशी सांझा करते हुए पंजाबी गाने पर भंगड़ा डालते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में नए ज्वाइन हुए कास्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थी लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते है। पहली बार 2999 कांसेटबलों की परेड हुई है, जिसमें 1098 महिला पुलिस 1901 लड़के शामिल है। नौजवानों ने मिल्ट्री लेवल की पासिंग आउट परेड की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्तियों का दौर लगातार जारी है। अभी सिर्फ शुरुआत हुई है हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। हर साल भर्तियां होंगी, 4 साल तक का नोटिफिकेशन सीधा दे दिया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई-जून में पेपर, जुलाई-अगस्त में रिजल्ट, अक्तूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ पंजब फिर नंबर 1 राज्य बनेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे में रखे जाएंगे। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਿਤੀ ਕਿ ਜੋ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੜ ਆਏ ਸੀ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਫ਼ਸਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋਈ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਰੰਤ ਮੁਆਵਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਅੱਜ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਤਰਫ਼ੋਂ 600 ਦੇ ਕਰੀਬ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤਰਫੋਂ ਧਰਨਾ ਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨਿਆਂ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਤਰਫ਼ੋਂ ਤਿੱਖਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਸਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਦੋਨੋ ਸਰਕਾਰਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ।

  • पंजाबः 2 किरायेदारों में हुई झड़प, महिलाएं घायल, देखें वीडियो 

    पंजाबः 2 किरायेदारों में हुई झड़प, महिलाएं घायल, देखें वीडियो 

     लुधियानाः सलेम टाबरी नानक नगर में 2 किरायेदारों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहसबाजी हुई, उसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान 2 महिलाओं को झड़प में हल्की चोट लगी है। जिनके ईलाज के लिए दोनों पक्ष की घायल महिलाएं सरकारी अस्पताल में पहुंची। बता देंकि किराएदारों की आपस में झगड़ा करते हुए की वीडियो भी वायरल हुई है।