Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने 4 लोगों को रौंदा, देखें वीडियों

Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने 4 लोगों को रौंदा, देखें वीडियों

0
Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने 4 लोगों को रौंदा, देखें वीडियों
लुधियानाः जिले के चंडीगढ़ रोड पर वर्तमान पार्क के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की मुरम्मत कर रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों की पहचान जसवंत सिंह (37), नाथू (32), सिरा (30) निवासी गंगसर जेतो और सुरजीत सिंह (43) निवासी मुंडिया कलां के रूप में हुई है। सभी को राहगीरों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली वीरवार को ही खराब हो गई थी और सड़क किनारे खड़ी थी। शुक्रवार रात चारों व्यक्ति उसे ठीक करने में जुटे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार टिप्पर ने आकर टक्कर मार दी। हादसे में सिरा को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं, उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। वहीं जसवंत सिंह के सिर और पैर पर गंभीर चोटें हैं। बाकी दो घायल भी अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद चालक टिप्पर समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here