Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Tailor की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दुकान में फंदे से लटका मिला शव, देखें वीडियो

Punjab News: Tailor की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दुकान में फंदे से लटका मिला शव, देखें वीडियो

0
Punjab News: Tailor की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दुकान में फंदे से लटका मिला शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके में एक टेलर द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छत से लटके शव को नीचे उतरवाकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।

जानकारी मुताबिक, इम्हाज अली की दुकान का नाम लीजा मेन है। रोजाना की तरह ही वह बीती दिन काम पर आया था। पूरा दिन काम करने के बाद अचानक देर रात दुकान बंद करने से करीब 2 घंटे पहले उसका शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना स्थल पर चैकिंग की। पुलिस को अभी तक किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इम्हाज का मोबाइल चैक कर अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। उसके परिवार को सूचित किया गया है।

थाना हैबोवाल के ASI जिंदर लाल मामले की जांच कर रहे है। इम्हाज के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here