Home Punjab>Ludhiana Punjab News: फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग के 7 गाड़ियां, देखें वीडियो

Punjab News: फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग के 7 गाड़ियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग के 7 गाड़ियां, देखें वीडियो

लुधियाना : बाजड़ा रोड पर स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में जैकेट की फाइबर बनाने का काम होता है। घटना के दौरान फैक्ट्री में 5 से 6 मजदूर मौजूद थे। आग इतनी भीषण थी कि आग लगने से भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आज शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है वहीं घटना की सूचना मिलते दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अब तक दमकल विभाग की 7 गाड़ियां आग बुझाने में लग चुकी है। लेकिन अभी भी आग फैक्ट्री में लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने है पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी राहगीर ने एसपी को घटना की सूचना दी थी जिसके बाद में मौके पर पहुंचे तो देखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर लोगों को हटाकर दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here