वहीं पन्नू ने बयान में पंजाब को हिंदुस्तान के कब्जे वाला पंजाब बताते हुए उसे आजाद करने की बात कही है। पन्नू पंजाब के जेन-Z को बहका रहा है और वीडियो में पन्नू पंजाब के जेन-Z को उन्हें एसजेएफ की मुहिम से जुड़ने को कह रहा है। पन्नू ने जेन-Z को भड़काते हुए नेपाल व बांग्लादेश के युवाओं की तर्ज पर सड़क पर आकर प्रशासन की खिलाफत करने को कहा है। पन्नू इस तरह पंजाब व देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। पन्नू ने कहा है कि पंजाब के युवा राज्य को छोड़कर विदेशों में बसना चाहते हैं। आतंकी पन्नू ने कहा कि 2026 में पंजाब को अलग देश बनाया जाना चाहिए, इस पर रेफरेंडम करवाएंगे। इसके लिए वो पंजाब के जेन-Z को टूल के तौर पर प्रयोग करने की फिराक में है।स्कूल-कॉलेजों में राष्ट्रगान को लेकर आतंकी पन्नू ने दी धमकी#SchoolSecurity #NationalAnthem#SecurityAlert #PunjabNews pic.twitter.com/y0y6tcWjHe
— Encounter India (@Encounter_India) January 2, 2026