Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में माहौल हुआ तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Punjab News: इस इलाके में माहौल हुआ तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात

0
Punjab News: इस इलाके में माहौल हुआ तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात

लुधियानाः नगर निगम चुनाव के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। दरअसल, चुनावों से पहले नगर निगम की टीम द्वारा इलाकों में कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है। इसी के तहत आज राहों रोड स्थित एक कालोनी का रास्ता खोलने के लिए नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

हालांकि यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई राहों रोड स्थित जैन कालोनी, भाग्य होम्स में से टिब्बा रोड, ताजपुर रोड की तरफ हाई टेंशन तारों के नीचे से होकर गुजर रहे रास्ते को खोलने के नाम पर की गई है, जिसके लिए चारों जोनों की बिल्डिंग ब्रांच के स्टाफ के साथ भारी पुलिस फोर्स की मदद ली गई। इस कार्रवाई का इलाके के लोगों द्वारा विरोध किया गया, जिन्होंने नगर निगम की गाड़ियों का घेराव करने के अलावा मेन राहों रोड पर धरना लगाकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस समय हलके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here