Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दूध लेने आए व्यक्ति का साईकिल हुआ चोरी, लोगों ने काबू कर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

Punjab News: दूध लेने आए व्यक्ति का साईकिल हुआ चोरी, लोगों ने काबू कर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

0
Punjab News: दूध लेने आए व्यक्ति का साईकिल हुआ चोरी, लोगों ने काबू कर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में आए दिन हो रही लूटपाट के मामलों को लेकर अब लोगों ने खुद ही लुटेरों को काबू करना शुरू कर दिया है। दरअसल, आज कैलाश नगर में दूध लेने गए व्यक्ति का ताला लगा साइकिल करने के मामले में चोरी कर लिया। शोर मचाने पर चोर को लोगों ने काबू कर लिया और उसे खंभे से बांध कर लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। करीब आधा घंटे से ज्यादा हाईवोल्टेज ड्रामा बीच सड़क पर चला।

पुलिस के सुपुर्द चोर करने की बजाए लोग खुद ही फैसला आन द स्पाट करने लगे। सरेआम चोर को खंभे से बांध कुछ लोगों ने उसके पैरों पर डंडे मारे। इलाके के कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई। मामले जानकारी देते हुए हेमराज ने कहा कि वड़ैच मार्केट में दूध की दुकान पर आया था। जैसे ही दूध लेने वह दुकान के अंदर गया तो बाहर से चोर साईकिल चोरी करके ले गया।

पीड़ित ने कहा कि जब वह दुकान के बाहर आया तो देखा व्यक्ति उसका साइकिल चुराकर ले गया और कुछ दूरी पर खड़े युवकों ने चोर की इस हरकत को देखा। इस दौरान भाग रहे चोर का लोगों ने पीछा करके उसे काबू कर लिया। पूछताछ के बाद चोर ने कहा कि वह इलाके में पहली बार चोरी करने आया है। वह मेहरबान एरिया का रहने वाला है। हेमराज मुताबिक उक्त चोर को पकड़वाने के लिए पुलिस को फोन किया।

पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने उसकी जूतों, चप्पल, डंडों और थप्पड़ों से जमकर धुनाई की। इलाके के लोगों ने कहा कि पहले भी इलाके में कई वाहन चोरी हो चुके है। पुलिस का पीसीआर दस्ता यहां गश्त नहीं करता इस कारण आए दिन चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। बता दें पुलिस के आने पर चोर से मारपीट करने वाले युवक भाग गए। पुलिस कर्मचारियों ने उसे बंधे खंभे से खोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here