Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Bobby Kariyana Store में घुसे चोरों ने तोड़े शटर, देखें वीडियो

Punjab News: Bobby Kariyana Store में घुसे चोरों ने तोड़े शटर, देखें वीडियो

0
Punjab News: Bobby Kariyana Store में घुसे चोरों ने तोड़े शटर, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में लगातार देर रात चोरों द्वारा बंद दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला ताजपुर रोड से सामने आया है। जहां बाइक सवार 3 चोर करियाना स्टोर का शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। वहीं आज सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए आया तो शटर टूटा देखकर हैरान रह गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि बॉबी करियाना स्टोर के नाम से उसकी दुकान है।

जहां देर रात 2 बजे चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुस गए, लेकिन दुकान के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगे होने से पता चला कि तिजौरी तोड़ने की कोशिश की। लेकिन वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। पीड़ित ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। आरोप है कि पीसीआर की टीम को उन्होंने कभी इलाके में ग्शत करते हुए नहीं देखा है। प्रधान शिव चीमा ने कहा कि कुछ दिन पहले सरेआम बाइक सवार को थप्पड़ मारकर युवक से फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। वहीं देर रात चोरों ने दुकान में वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे।

प्रधान ने कहा कि लगातार शहर में बढ़ रही चोरियों से व्यापारियों में डर का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है कि पुराने समय की तरह दोबारा से व्यापारियों को ही मिलकर ठीकरी पहरे लगाने पड़ेगे। घटना की सूचना मिलते पीसीआर के मोहनलाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर जांच करने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here