Blog

  • Punjab : युवक ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : युवक ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। चोर और लूटेरे बेखौफ होकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां थाना इस्लामाबाद इलाके में पेपर उठाने वाले युवक ने घर के बाहर रखे सामान को लेकर फरार हो गया। 

    सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कागज उठाने वाला युवक घर के बाहर रखे क्रेट को उठाकर भाग गया। बताया जा रहा है कि करेट में कैटरिंग का सामान था और इसे परिवार के सदस्यों ने बाहर ले जाने के लिए रखा हुआ था। इतनी देर में कागज उठाने वाला युवक वह सामान उठाकर रफूचक्कर हो गया।

  • पंजाबः नहर में नहाने गया बच्चा डूबा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर में नहाने गया बच्चा डूबा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः गर्मी से बचने के लिए बच्चे इन दिनों नहरों में नहाते हुए अकसर देखें जाते हैं, लेकिन कई बार नहर में नहाना बच्चों की जान के लिए खतरा भी बन जाता है। एसा ही एक मामला अमृतसर के तारावाला पुल स्थित नहर से सामने आया है। 

    यहां  कुछ बच्चे गर्मी से बचने के लिए नहर में नहा रहे थे, इसी दौरान अचानक एक बच्चा जिसका नाम समीर बताया जा रहा है,वह मकबूलपुरा अमृतसर का निवासी है, की अचानक नहर मं डूबने से मौत हो गई। नहर में डूब रहे बच्चे को वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह छटपटाते हुए आगे बढ़ गया।

  • Stock Market पहली बार आया रिकॉर्ड उछाल, 77 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स

    Stock Market पहली बार आया रिकॉर्ड उछाल, 77 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है और नई सरकार के गठन के बाद बाजार को शानदार बूस्ट मिला है। सेंसेक्स पहली बार 77,000 के पार निकल गया है और निफ्टी 23400 का लेवल पार कर ऐतिहासिक शिखर पर जा पहुंचा है। बैंक निफ्टी ने बाजार खुलते ही 50,000 का लेवल पार कर लिया था और अपने ऑलटाइम हाई 51,133.20 से थोड़ा ही दूर जाकर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी ने ओपनिंग होते ही 50,252.95 का ऊपरी स्तर छू लिया है।

    जानिए बाजार का नया रिकॉर्ड हाई लेवल

    बीएसई का सेंसेक्स आज बाजार खुलते ही 77,079.04 के ऑलटाइम हाई पर चला गया है। वहीं 23,411.90 के स्तर पर जाकर निफ्टी ने पहली बार 23400 का लेवल पार कर लिया है।

    कैसी रही बाजार की ओपनिंग

    आज बाजार की शुरुआत ऑलटाइम हाई पर हुई और सेंसेक्स 242.05 अंकों या 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 76,935 पर था जो कि इसका नया रिकॉर्ड हाई है। वहीं एनएसई का निफ्टी 29 अंक या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 23,319.15 पर खुला था।

    सेंसेक्स के शेयरों का हाल

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं और 16 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। पावरग्रिड के शेयर में 3.33 फीसदी की उछाल है और एक्सिस बैंक 1.63 फीसदी चढ़ा है। अल्ट्राटेक सीमेंट 1.50 फीसदी ऊपर है और नेस्ले में 0.66 फीसदी की मजबूती बनी हुई है। एसबीआई 0.63 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है। गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 2.23 फीसदी, इंफोसिस 1.70 फीसदी, विप्रो 1.65 फीसदी, एचसीएल टेक 1.35 फीसदी, टाइटन 1.11 फीसदी और टीसीएस 1 फीसदी की बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं।

    BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

    BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 425.39 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और अमेरिकी डॉलर में देखें तो ये बाजार पूंजीकरण 5.10 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है।

    प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल

    बीएसई का सेंसेक्स आज मार्केट प्री-ओपनिंग में 319.08 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 77012.44 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इस तरह पहली बार सेंसेक्स ने 77 हजारी होने का गौरव हासिल कर लिया है। एनएसई का निफ्टी 41.65 अंक या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 23331.80 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

  • India से Pakistan को मिली हार के बाद जमकर ट्रोल हुए Shoaib Akhtar

    India से Pakistan को मिली हार के बाद जमकर ट्रोल हुए Shoaib Akhtar

    नई दिल्लीः भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तानी टीम को करारी हार दी। शुरू में भारत द्वारा दिए गए 119 रनों के लक्ष्यों के कारण ऐसा अनुमान लगने लगा था कि शायद पाकिस्तान न बाजी मार ले, लेकिन भारतीय गेंदबाजो ने अपना जलवा दिखाया तो पूरी पाकिस्तान टीम ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान से टी20 मैच में 120 रन तक नहीं बन पाए और भारत के आगे करारी हार देखनी पड़ी। टीम के बुरे पर्फॉर्मेंस से उनसे कई चाहने वालों का दिल टूटा, जिसका असर सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिला। अब कोई उन्हें गाली देता दिख रहा है तो कोई भारतीय टीम की तारीफ करता मिल रहा है।

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारत की बल्लेबाजी देखने के बाद अपने X अकॉउंट पर पोस्ट किया था जिसमें भारत का मजाक उड़ाते हुए कहा गया था- “हाँ क्या कहते हैं, टोटल कितना होगा इंडिया का।” उनके इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जवाब देना तब शुरू किया जब भारत ने पाकिस्तान को 119 के टारगेट के पास भी नहीं पहुँचने दिया और पहले ही सबको ऑल आउट कर दिया। शोएब अख्तर के इस पोस्ट के कारण जहाँ लोग उनकी फजीहत कर रहे हैं। वहीं एक पाकिस्तानी समर्थक के चर्चे भी खबरो में है।

    बता दें कि एक ओर जहाँ पाकिस्तान समर्थक मैच के बाद सदमे में है। वहीं मैच से पहले उन्हें भारत का मजाक उड़ाते हुए देखा जा रहा था। जैसे शोएब अख्तर ने ट्वीट किए थे वैसे ही अन्य भी ट्वीट कर रहे थे। वहीं मैच देखने गए पाकिस्तान समर्थक भी बिलकुल पक्का थे कि उनकी टीम जीतेगी, लेकिन विपरीत स्थितियों में भी भारतीय फैन्स ने उम्मीद नहीं छोड़ी। वो ऑन कैमरा कह रहे थे कि अभी बहुत रन बचे हैं, भारत हरा देगा। आखिर में हुआ भी यही। भारत के समर्थकों को जश्न मनाने का मौका मिला।

    वहीं पाकिस्तान फैंस ने एक बार फिर अपने समर्थकों को गाली देनी शुरू कर दी। X के एक स्पेस में एक पाकिस्तानी आजम खान को कॉकरोच कहता सुनाई पड़ा। ये भी कहा गया कि आजम खान लगातार चार साल से लेग स्पिनर से आउट हो रहा है। रिजवान को लेकर भी कहा जा रहा है कि उसने बुमराह के आने से पहले ही बहुत सारी गेंद बर्बाद कर दी थी। पाकिस्तानी समर्थक कहता सुनाई पड़ता है- “इनके कानो में, नाको में, मुँह में मिस्वाक डालकर वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए।”

    बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए एक पाकिस्तानी समर्थक ने 3000 डॉलर में अपना एक ट्रैक्टर बेच दिया था। उसने जब अपनी आखों के सामने भारत की होती जीत देखी तो वो भी सन्न खड़ा रह गया। उसे विश्वास नहीं था कि उसकी पाकिस्तान टीम हार गई है और उनके लगाए पैसे डूब गए हैं।

    समाचार एजेंसी से बात करते हुए उसने कहा, “मैं 3000 डॉलर की टिकट खरीदने के लिए अपना ट्रैक्टर बेच दिया था। जब हमने भारत का स्कोर देखा तो हमें नहीं लगा था कि हम हारने वाले है। हमें लगा कि हम तो ये स्कोर आसानी से अचीव कर लेंगे। खेल हमारे हाथ में था लेकिन बाबर आजम आउट हुआ तो लोगों का दिल टूट गया। मैं भारतीय समर्थको को मुबारकबाद देता हूँ।”

  • भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान पर ही रोने लगा यह खिलाड़ी, देखें वीडियो

    भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान पर ही रोने लगा यह खिलाड़ी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः T-20 वर्ल्ड कप में  पहले ही ओवर में विराट कोहली को आउट करने वाला खिलाड़ी मैंच के अंत में रो पड़ा। पाकिस्तान के नसीम शाह ने रविवार को कोहली ही नहीं, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के विकेट भी झटके, जब बैटिंग आई तो 4 ओवर में 10 रन ठोक दिए। लेकिन इस सबके बावजूद जब मैच खत्म हुआ तो यह खिलाड़ी की आखों में  आंसु थे।

    टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 19 ओवर में 119 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके।120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन आखिरी ओवरों में लड़खड़ा गई. आखिरकार जब 20वां ओवर शुरू हुआ तो उसे जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। अर्शदीप सिंह ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को आउट कर दिया। इसके बाद नसीम शाह क्रीज पर आए। नसीम शाह ने पहली ही गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद जब वे दोबारा क्रीज पर आए तो लगातार दो चौके जड़ दिए। हालांकि, नसीम शाह के ये प्रयास पाकिस्तान के काम नहीं आए। नसीम शाह के लगातार दो चौकों के बावजूद पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी। लक्ष्य असंभव हो चला था और नसीम अपनी टीम को नहीं जिता पाए। 

  • Punjab : लोकसभा में हारकर भी मंत्री बने Ravneet Bittu, देखें वीडियो

    Punjab : लोकसभा में हारकर भी मंत्री बने Ravneet Bittu, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव के तुरंत पहले सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाले एकमात्र नेता रवनीत सिंह बिट्टू  मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद के सदस्य बने हैं। हालांकि रवनीत लोकसभा चुनाव में लुधियाना से खुद सीट हार गए थे। रविवार को राष्ट्रपति भवन में रवनीत ने मंत्री पद की शपथ ली। रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा जतिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले वो नेता हैं जिन्होंने मोदी 3.0 में मंत्रिपरिषद की शपथ ली है। हालांकि ये दोनों नेता लोकसभा चुनाव के काफी पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और केंद्र सरकार में मंत्री बने थे। 

    इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी छोड़कर 2020 में भाजपा में शामिल हुए राज भूषण चौधरी ने भी रविवार को राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मार्च में दिल्ली जाकर भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने कहा था एक बार लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। जिनकी 1995 में एक आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थी। 
    2024 में रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने 20 हजार 942 वोटों से हरा दिया। अब बिट्टू को 6 महीने के अंदर ही संसद का सदस्य बनना होगा। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को पंजाब में खाता भी नहीं खोल सकी और यहां सभी सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। शायद यही कारण है कि पंजाब में अपना प्रतिनिधि रखने के लिए भाजपा ने बिट्टू को मंत्रिपरिषद की शपथ दिलाई है। बिट्टू लुधियाना और आनंदपुर साहिब से दो बार लोकसभा सीट जीत चुके हैं।

  • श्रद्धालुओं ने सुनाई आतंकी हमले की आंखोंदेखी, सेना की वर्दी में आए हमलावार करते रहे 20 मिनट तक फायरिंग, देखें वीडियो

    श्रद्धालुओं ने सुनाई आतंकी हमले की आंखोंदेखी, सेना की वर्दी में आए हमलावार करते रहे 20 मिनट तक फायरिंग, देखें वीडियो

    रियासी: शिव खोड़ा मंदिर से लौट रहे थे, अचानक आर्मी यूनिफॉर्म पहले 4 से 5 लोग बस के सामने आ गए। उन्होंने काले रंग की टोपी पहनी थी। मुंह लाल रंग के मफलर से ढके थे। सामने आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट वे ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे। ड्राइवर को सबसे पहले गोली लगी थी। ड्राइवर के घायल होने से बस का बैलेंस बिगड़ा और बस 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।

    महिलाएं और बच्चे चिल्लाते रहे, लेकिन बस नीचे लुढ़कती रही। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग भी दौड़े आए, लेकिन तब तक आतंकी गोलियां चलाते हुए जंगल के अंदर घुस गए थे। बस एक जगह पर जाकर रुक गई। लोगों और पुलिस वालों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया, लेकिन कई लोगों को गोलियां लग चुकी थीं। गनीमत रही कि बस में धमाका नहीं हुई, वरना सभी लोग मारे जाते। यह आपबीती उत्तर प्रदेश के रहने वाले संतोष कुमार ने सुनाई, जो गोली लगने से घायल हुए।

    संतोष ने बताया कि वह ड्राइवर की बगल में बैठा था। उसने आतंकियों को आंखों से देखा, लेकिन मुंह कवर होने के कारण वह उन्हें पहचान नहीं सकता। ड्राइवर को टारगेट करके उन्होंने गोली मारी। वह सीट के नीचे घुस गया था। सभी लोग सीटों के नीचे घुस गए थे। जब बस खाई में गिरी, तब भी आतंकी गोलियां बरसाते रहे। अचानक फायरिंग बंद हो गई और लोग बसों से निकलकर पत्थरों पर गिर गए। घायल होते हुए भी बच्चों को संभाला। इतने में लोग और पुलिस वाले आ गए।

    उन्होंने सभी को बस से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रियासी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर सभी को कटरा के नारायण अस्पताल और जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। सेना की टुकड़ियां भी मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी हमला सोच समझकर किया गया, क्योंकि एक CCTV फुटेज में बस के पीछे एक जीप जाती दिखी।

    बता दें कि रियासी में श्रद्धालओं से भरी बस पर आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी गई। इलाके में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। बस मे सवार यात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से थे। रियासी की SSP मोहिता शर्मा ने बताया कि आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। 7 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मरने वाले 2 मृतक बलरामपुर के रहने वाले हैं। इनके नाम रूबी और अनुराग वर्मा हैं। घायलों में शामिल 9 लोग अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के हैं। 6 बलरामपुर के रहने वाले हैं। 2 नोएडा के, 2 गोरखपुर के, 2 वाराणसी के, 3 मेरठ के रहने वाले हैं। एक बैरनपुर का निवासी हैं।

  • श्रद्धालुओं से भरी बस-डंपर की भीषण टक्कर, 3 की मौ’त

    श्रद्धालुओं से भरी बस-डंपर की भीषण टक्कर, 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 35 श्रद्धालुओं से भरी बस की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल हो गए। श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर बिहार जा रहे थे। घटना की सूचना पर यूपीडा की बचाव दल टीम 4 एम्बुलेंस के साथ मौके पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • Jalandhar: इंसानियत शर्मसार ! मुंह बोले चाचा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

    Jalandhar: इंसानियत शर्मसार ! मुंह बोले चाचा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

    जालंधर, ENS: कालिया कालोनी में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी ने नाबालिग से दुष्कर्म कर दिया। घटना की शिकायत पीड़ित के पिता ने थाना 1 की पुलिस को दे दी है। जिसमें पीड़ित के पिता स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि पड़ोसी उसके साथ वाले क्वार्टर में रहता है और मुंह बोला चाचा है। पीड़ित ने कहा कि वह काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान मुंह बोला चाचा घर में आया और उसने उसकी दिव्यांग बेटी को घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया।

    पीड़िता के पिता ने कहा कि मानसिक रूप से परेशान 14 वर्षीय बच्ची घर अकेली थी। जब वह वापस लौटा तो उसने स्वर्णजीत सिंह को अपने क्वार्टर से बाहर भागते देखा। जब वह अंदर गए तो देखा कि उनकी बेटी की हालत बहुत खराब थी और वह रो रही थी। पीड़िता के पिता के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab : 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जिले में देर रात 6 दुकानों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते एक एक करके 6 दुकानों को आग लग गई। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि एक दुकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। 

    जिसके बाद एक दुकान में लगी आग ने अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं वहां पर मौजूद व्यक्ति ने बिजली विभाग से अपील की है कि हनुमान चौक से लेकर बग्गा चौक तक कितनी बार तार जोड़ कर लगाई जा चुकी है और कितनी बार अपने खर्चों पर तार को मंगवाया है। व्यक्ति का आरोप है कि बिजली विभाग ना तो तारों को बदलते हैं और ना ही जोड़ आपको पक्का इंतजाम करते हैं। व्यक्ति का कहना है कि व्यापारी वर्ग का पहले ही मंदी की मार से बुरा हाल है।