Blog

  • Punjab : 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जिले में देर रात 6 दुकानों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते एक एक करके 6 दुकानों को आग लग गई। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि एक दुकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। 

    जिसके बाद एक दुकान में लगी आग ने अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं वहां पर मौजूद व्यक्ति ने बिजली विभाग से अपील की है कि हनुमान चौक से लेकर बग्गा चौक तक कितनी बार तार जोड़ कर लगाई जा चुकी है और कितनी बार अपने खर्चों पर तार को मंगवाया है। व्यक्ति का आरोप है कि बिजली विभाग ना तो तारों को बदलते हैं और ना ही जोड़ आपको पक्का इंतजाम करते हैं। व्यक्ति का कहना है कि व्यापारी वर्ग का पहले ही मंदी की मार से बुरा हाल है।

  • 5 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से 2 की मौत

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र तट पर अनुकूल परिस्थितियों के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य समय से दो दिन पहले रविवार को मुंबई पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि यह आमतौर पर 11 जून तक आ जाता है, लेकिन पिछले साल अरब सागर के ऊपर ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के कारण यह 24 जून को आया था। 

    मुंबई में बारिश शुरू हो चुकी है और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। यातायात में रुकावट के अलावा कई घरों में भी पानी भर गया है। वहीं, एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। विक्रोली के पार्कसाइट इलाके में 5 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। 

    मृतकों की पहचान 38 वर्षीय नागेश रामचंद्र रेड्डी और 10 वर्षीय रोहित रेड्डी के तौर पर हुई है। टाटा पावर हाउस के पास कैलाश बिजनेस पार्क में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत की आयरन बीम और स्लैब गिर गया। वहीं बीम का कुछ हिस्सा लटक रहा है, जो बेहद खतरनाक है। दमकल की टीम ने इमारत से लटक रहे हिस्से को अलग किया और 2 लोगों को निजी वाहन से राजवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

  • Ludhiana : चाकू से गोदकर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट

    Ludhiana : चाकू से गोदकर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट

    लुधियाना : देर रात दुगरी इलाके में खून से लथपथ मां-बेटे का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मृतकों की पहचान पुष्पा(55) और प्रदीप (20) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी रखवा दिया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेटी के मंगेतर ने ही चाकू से हमला कर मां-बेटे की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं की। पुलिस इस डबल मर्डर का जल्द राज खोलेगी।

    जानकारी मुताबिक पुष्पा अपने बेटे और बेटी के साथ फुटपाथ के नीचे रहती थी। वहीं वह सामान और खिलौने बेचने का काम करती थी। कुछ महीने पहले उसने अपनी बेटी की मंगनी आरोपी के साथ की थी। मंगनी के कुछ समय बाद ही अमरदीप का पुष्पा और प्रदीप के साथ विवाद हो गया।

    सूत्रों मुताबिक वो रिश्ता तोड़ना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपस में कई झड़प भी हो चुकी है। इसी रंजिश के कारण अमरदीप ने हत्याकांड को अंजाम दिया। पता चला है कि शोर-शराबा सुन आस-पास के लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने देर रात ही आरोपी को पकड़ पुलिस हवाले कर दिया।

  • आज का राशिफल, 10  जून 2024

    आज का राशिफल, 10 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 49 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 41 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा फोकस कार्यों पर रहे। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। इस राशि के छात्र अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और कोई नई उपलब्धि भी हासिल करेंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए।

    2. वृष राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। दिनचर्या को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी सुखद समय बीतेगा। आज कार्यस्थल पर कार्य भार बढ़ेगा। आज कहीं रुका हुआ पैसा आने से रिलेक्स फिल होगा।

    3. मिथुन राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज किसी वजह से आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको आज फाइल या पेपर वर्क पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगार साबित होगी।

    4. कर्क राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मुलाकात होगी। इस राशि के छात्रों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा। ऑफिस में आपको सहकर्मियों से मदद भी मिलेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    5. सिंह राशि-आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यो का मान-सम्मान बनाए रखेंगे तो सभी के चेहरे पर आपको खुशी देखने को मिलेगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट का भी ख्याल रखेंगे तो आपको भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी। आज आप बच्चों के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। हालांकि समय अनुसार काम बनते जाएंगे। आज परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर प्रसन्न होंगे।

    6. कन्या राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय बीतेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आज आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को फिर से जगायेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचे। आज दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

     तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से समाधान निकालेंगे। आज ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। आज व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आज अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।

    8. वृश्चिक राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज दिन की शुरुआत बेहतरीन रहने वाली है। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज लवमेट के रिश्ते में उचित सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

    9 धनु राशि-आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आज आपकी कई तरह की गतिविधियो में व्यस्तता रहेगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को और अधिक मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको खुशी मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

    10. मकर राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी। अच्छे लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। आज किसी रुके हुये कार्य को पूरा करने का प्लान बनाने में सफल होंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर के योग बन रहे हैं । आज कार्यस्थल पर गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की जरूरत है। आज मेहनत के मुताबिक आपको लाभ मिलता रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं।

    11. कुंभ राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। प्रॉपर्टी लेने से संबंधित योजना बनायेंगे। आज आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। आज आपके दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

    12. मीन राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचे। धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तो जल्द ही सब ठीक भी होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन लोगों के लिए खुशखबरी आने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। ऑफिस में आपको बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • Jammu and Kashmir: रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, तीन की मौत, कई दर्जनों लोग थे सवार

    Jammu and Kashmir: रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, तीन की मौत, कई दर्जनों लोग थे सवार

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। जिससे गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिव खोड़ी से लौट रही बस को निशाना बनाया है। इस बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आतंकियों ने इस बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बस ड्राइवर के भी लगी। बस ड्राइवर को गोली लगने के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।  बस शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा की तरफ लौट रही थी। हादसा पौनी और रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के निकट पेश आया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के अतिरिक्त बल पहुंच गई है।  जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिय़ा गया है।

  • Ludhiana: सतलुज में डूबे 4 बच्चे, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

    Ludhiana: सतलुज में डूबे 4 बच्चे, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

    लुधियाना: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लुधियाना में सतलुज दरिया में नहाने गये 6 दोस्त में से चार पानी में डूब गये। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि डूबते किशोरों को बचाने की उनके दोस्तों ने काफी कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।

    घटना बारे दो दोस्तों ने घर आकर किशोरों की डूबने की सूचना परिजनों को दी। जिसके के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल थाना सलेम टाबरी की पुलिस किशोरों की सर्च करवा रही है। पुलिस गोताखोरों की भी मदद ले रही है। डूबने वाले अभी दो किशोरी की पहचान हुई समीर खान और शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसएचओ जगजीप सिंह जाखड़ ने कहा कि अभी सर्च जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

  • बारिश ने IND vs PAK Match का मजा किया किरकिरा, फैंस हुए मायूस

    बारिश ने IND vs PAK Match का मजा किया किरकिरा, फैंस हुए मायूस

    नई दिल्लीः T-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच ग्रुप-ए के तहत न्यूयॉर्क में हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉस जीत गए थे लेकिन उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने पहले ओवर में शाहीन आफरीदी की गेंद पर छक्का जड़ा और ओवर में 8 रन बनाए। फिर आई तेज बारिश के कारण मैच रोक दिया गया।

    बता दें कि weather के मुताबिक न्यूयॉर्क में आज बारिश की 42% संभावना है। यदि बारिश से मैच धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। बता दें कि ग्रुप मैचों के लिए ICC ने रिजर्व डे या अतिरिक्त समय का प्रावधान नहीं किया है।

    यह दोनों ही टीमों भारत और पाकिस्तान का इस वर्ल्ड कप में दूसरा मुकाबला है। इससे पहले पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में अमेरिकी जैसी नई टीम ने करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है। जबकि दूसरी ओर भारत ने अपना पहला मैच जीता है।

    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। यह इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच था, जिसे उसने 46 गेंद बाकी रहते जीत लिया था। अब कप्तान रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भी उसी मैच विनिंग टीम को उतारा है।

  • कर्नल तरसेम जसवाल ने सलोह के कैंसर पीड़ित के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

    कर्नल तरसेम जसवाल ने सलोह के कैंसर पीड़ित के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

    ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्र के गांव सलोह के सेवानिवृत कर्नल तरसेम जसवाल ने सलोह गांव के कैंसर पीड़ित  रामपाल के परिजनो  को 15 हजार की आर्थिक सहायता दी है । पीड़ित का उपचार पीजीआई में चल रहा है । इस मौके पर बढ़ेडा कृषि सोसाइटी के सदस्य देसराज राणा  बी डी सी सदस्य राजेश पुरी  समेत अन्य उपस्थित रहे । समाजसेवी कर्नल जसवाल ने कहा कि वे हर माह अपनी पेंशन से पीड़ित वर्ग  को आर्थिक सहायता प्रदान करते है । ताकि ऐसे वर्ग को राहत मिल सके है । उन्होंने कहा कि भलाई करने का प्रकल्प जीवन भर रहेगा । व जरूरतमंद पीड़ित वर्ग की मदद का क्रम भी चलता रहेगा ।  उन्होंने कहा कि पीड़ित वर्ग के कल्याण के लिए हम सबको निजी तौर से प्रयास करने होंगे ।तभी पीड़ित वर्ग के दुख दर्द में हम अपना अमूल्य सहयोग दे सकते है । सोसाइटी   सदस्य देसराज राणा ने कर्नल की निस्वार्थ सेवाओं की प्रसंशा की ।  सदस्य  बीडी सी राजेश ने कर्नल जसवाल के द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग को अमूल्य बताया ।
  • नालागढ़ के जंडोरी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

    नालागढ़ के जंडोरी में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

    महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने का किया आहवान

    बददी/ सचिन बैंसल : हिंदू समाज के महान योद्वा व देश के  लिए लडऩे वाले महाराणा प्रताप की जंयती नालागढ़ उपमंडल में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राजपूत कल्याण सभा नालागढ़-दून ने आदूवाल गांव के जंडोरी में किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संयुक्त आयुक्त उज्जवल सिंह राणा शामिल हुए वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर सरकारघाट निवासी हिमाचल कल्याण सभा के अध्यक्ष कुलवीर जमवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग संघ के प्रांतीय चेयरमैन ठाकुर विचित्र सिंह पटियाल ने की।

    मुख्य अतिथि उज्जवल सिंह ने आयोजकों को इस एतिहासिक दिन की बधाई देते हुए कहा कि आज जरुरत है हमें हमारे देश को मुगलों से आजाद कराने वाले भारत के महान वीर योद्वा के पदचिन्हों पर चलने की। उन्होने कहा कि आज हमारे पास चाहे कितना भी बडा पद हो या साम्राज्य हो लेकिन वो किसी स्वाभिमान से बडा नहीं हो सकता। मुख्य वक्ता कुलवीर सिंह जमवाल ने महाराणा प्रताप के जीवन व संघर्ष प विस्तार से प्रकाश ड़ाला और बताया कि राणा को अकबर कभी नहीं हरा सका जबकि उसके पास चार गुणा सेना थी।

    प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर कटोच ने कहा कि राजपूत समुदाय का काम हमेशा से देश के लिए लडऩा रहा है और मेरा जन्म स्थान कांगडा रहा है तो उस समय जब देश व समाज पर संकट आया तो मेरी दादी ने हमें सिखाया कि हमें लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनना है। क्षत्रिय वही है जो समाज की क्षति से रक्षा करे। राजपूत कल्याण सभा बीबीएन के प्रधान रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हम सबने मिलकर ठाना है कि गांव जंडोरी में महाराणा प्रताप का भव्य भवन बनाना है जिसमें आप सबका सहयोग अपेक्षित है। क्षत्रिय समाज सेवा समिति दून के महामंत्री शेषपाल राणा ने समाज में बढते दहेज प्रथा व शराब नशे सबंधित अन्य सामाजिक बुराईयों चिंता जाहिर की।

    महाराणा प्रताप का ध्वज फहराया
    हवन व पूर्ण आहुति के बाद महाराणा प्रताप का प्रतीक चिन्ह वाला ध्वज बाबा स्वामी पूजनानंद जी महाराज के साथ राजपूत समुदाय के पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि उज्जवल सिंह राणा ने मंदिर के प्रांगण में फहराया गया और उस पर पुष्प वर्षा की गई। उज्जवल राणा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए 11000 रुपये प्रदान किए। इस अवसर पर देसराज ठाकुर, जगदीश चंद जग्गा, रविंद्र सिंह ठाकुर, दर्शन राणा, श्रवण ठाकुर झिडीवाला, प्रीतपाल सिंह राणा, सतरीश राजपूत, रणविजय ठाकुर, मेलाराम कंवर, जगत सिंह, पहुलाल, मास्टर नराता राम ठाकुर, विचित्र पटियाल, भारत भनोट सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • Punjab: ताला ठीक करने वालों ने घर से 40 तोला सोना और लाखों की नकदी चुराई, देखें CCTV

    Punjab: ताला ठीक करने वालों ने घर से 40 तोला सोना और लाखों की नकदी चुराई, देखें CCTV

    लुधियाना। शहर के मॉडल ग्राम फ्रेंड्स कॉलोनी से ताला ठीक करने वाले द्वारा एक घर से 40 तोला सोना और 2 लाख रुपये नकदी चोरी करने का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि घर में दरवाजे का ताला ठीक करने वाले ने घर से 40 तोला सोना और 2 लाख रुपये नकद चुरा लिए। चोरी करने वाले आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने घटना बारे बताया कि उनके घर में एक लकड़ी का दरवाजा टूट गया था, उन्होंने ताला ठीक करने के लिए गली में एक ताला बनाने वाले को बुलाया, फिर अगले दिन उनके घर के अंदर का एक दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारियों में पड़ा सोना और नकदी गायब था। पीडि़त परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।