Home Punjab>Ludhiana Punjab News: चोरों के हौंसले बुलंद, जान बचाकर भागे ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के कर्मी, देखें वीडियो

Punjab News: चोरों के हौंसले बुलंद, जान बचाकर भागे ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के कर्मी, देखें वीडियो

0
Punjab News: चोरों के हौंसले बुलंद, जान बचाकर भागे ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के कर्मी, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब आधी रात को मुख्य सड़कों पर भी सुरक्षित खड़ा होना मुश्किल है। अंसल प्लाजा के सामने मेन फिरोजपुर रोड पर स्थित ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के बाहर गुरुवार रात करीब 1 बजे तीन कर्मचारियों के साथ हथियारों के बल पर लूट की खौफनाक कोशिश की गई। गनीमत यह रही कि तीनों अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रेस्टोरेंट के किचन स्टाफ के सदस्य साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसके दो अन्य साथी रात को ड्यूटी के बाद रेस्टोरेंट के बाहर थड़ी पर बैठकर अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक वहां बाइक पर दो युवक आए और उन्हें धमकाते हुए कहा, जो भी है निकाल दो, नहीं तो मार देंगे।

इस धमकी से वे बुरी तरह घबरा गए। जान का खतरा देख पहले एक साथी वहां से भागा और फिर बाकी दोनों भी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है जिसमें घटना का एक-एक पल साफ नजर आ रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि तीनों दोस्त थड़ी पर बैठे हैं, तभी मेन फिरोजपुर रोड की तरफ से एक लाला रंग की बाइक पर दो नौजवान वहां पहुंचते हैं। बाइक से एक पिंक शर्ट वाला नौजवान उतरकर तीनों के पास पहुंचता है। वह कुछ बातचीत करता है और उन्हें डराने लगता है। इसी बीच जब तीनों दोस्तों में से एक व्यक्ति खड़ा होता है, तो लुटेरा उसे हथियार दिखाता है। हथियार देखते ही वह से एक युवक अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग जाता है।

इसके बाद बाकी दोनों दोस्त भी उठते हैं और लुटेरों से उनकी बहस बाजी शुरू हो जाती है। तीसरे दोस्त पर दूसरा लुटेरा पीछे से गर्दन पर हमला कर देता है,जिससे वह वहीं नीचे गिर जाता है। इसी बीच दूसरा दोस्त भी खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो जाता है। दोनों लुटेरे उसकी नीचे गिरे युवक की तलाशी लेने लगते हैं, लेकिन उन्हें उसके पास से कुछ नहीं मिलता। मौका पाकर वह तीसरा युवक भी सड़क की ओर भाग निकलता है। दोनों लुटेरे भागते हुए नौजवानों को देखने के लिए उनके पीछे कुछ दूर तक जाते हैं, लेकिन जब कोई हाथ नहीं आता, तो वे अपनी बाइक उठाकर वहां से फरार हो जाते हैं। इस खौफनाक घटना के बाद तीनों दोस्त बेहद डरे हुए हैं और उन्होंने पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिंक शर्ट वाले और उसके साथी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here