Blog
-

प्रदेश के सांसदों को देश के प्रधानमंत्री से आर जी डी के मुद्दे पर करनी चाहिए बात:-रायजादा
ऊना /सुशील पंडित:आज जिला मुख्यालय पर स्थित विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आर जी डी RGD का मुद्दा आज पूरे प्रदेश पर भारी पड़ रहा है ।उंन्होने कहा कि आर जी डी की ग्रांट रोकना राजनीति से प्रेरित है। उंन्होने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बजट को लेकर तो केंद्रीय मंत्री निर्मला सीता रमन की वाह वहीं की, लेकिन आप ने हिमाचल के हक में एक बार भी प्रधानमंत्री से बात नही की। उन्होंने कहा कि आर जी डी को लेकर इनका एक बयान आया है जिस में इन्होंने कहा है कि केंद्र ने 20 साल पहले ही प्रदेश को आगाह कर दिया था। लेकिन सांसद महोदय झूठ बोल रहे है, रही बात 20 साल की तब हिमाचल में आप के पिता जी, प्रोफेसर प्रेम कुमार धुमल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। अगर कोई आप के पास नोटिफिकेशन है पुरानी तो सार्वजनिक करें। उंन्होने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर जनता को गुमराह कर रहे है। उंन्होने कहा कि हम ने इस देश को जोड़ने का काम किया और इस देश को आज़ाद करवाया, आप का क्या योगदान है, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, ओर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा था, लेकिन आप अपने भाषणों में लगातार ये ही बयान आते है कि नरेंद्र मोदी के राज में भारत बदल रहा है, रायजादा ने कहा बिल्कुल भारत बदल रहा है, क्योंकि इन्होंने किसानों को प्रताड़ित किया, बिजनेस मेन को प्रताड़ित किया, पेट्रोल ,गैस के दामो में वृद्धि कर रहे है।उंन्होने कहा कि हिमाचल के जितने भी सांसद है चाहे वो राज्यसभा के हो, या लोकसभा के उन्होंने हिमाचल के हित के लिए केन्द्र सरकार से बात करनी चाहिए ताकि जिस आर्थिक स्थिति से हिमाचल गुजर रहा है उस स्थिति से हिमाचल को निकाला जा सके। इस मौके पर रविन्द्र सहोड़, प्रिंस राजपूत, सीमा शर्मा वरुण पूरी,रोहित सहोड़,एस के बंसल, शिव कुमार शर्मा,यश पाल सिंह,ओंकार कपिला, प्रिंस मक्कड़, राजिंदर प्रिंस, तिलक राज सैनी, अमन लम्वड सहित अन्य कॉग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -

High Power Purchase Committe की बैठक में अहम फैसले, विकास योजनाओं पर जोर
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों को और गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 40 से अधिक विभागों की विभिन्न खरीद प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया है। यह निर्णय सोमवार को देर सांय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में बिजली, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण, सिंचाई, परिवहन, आईटी सहित अनेक विभागों की परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा कई विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे हों। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और एक-एक पैसे के सदुपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। “विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी
बैठक में पलवल शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए अमृत-2 योजना के तहत दो रेनिवेल तथा एक बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। इस परियोजना पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसी प्रकार महेंद्रगढ़ के गांव सिरोही बिहाली में 6 एमएलडी क्षमता के जलघर निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई, जिस पर 53.47 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस जलघर से आसपास के लगभग 39 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। रेवाड़ी शहर में 27 करोड़ रुपये की लागत से 8 एमएलडी क्षमता का रॉ-वाटर स्टोरेज टैंक भी बनाया जाएगा, जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
सड़क व भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति
झज्जर के गांव छुछकवास – मातनहेल सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 37.89 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई। टोहाना में धारसूल-रतिया सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 46.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 9.37 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय, गुरुग्राम में शैक्षणिक ब्लॉक का निर्माण और 13.60 करोड़ रुपये की लागत से फतेहाबाद में आबकारी भवन का निर्माण किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी द्वारा सोहना में उद्योगों के लिए 12.80 करोड़ रुपये की लागत से फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
शहरी परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सिटी बस सेवा के तहत फरीदाबाद और गुरुग्राम में 200 सिटी इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। इसके अलावा अंबाला में 13 करोड़ रुपये तथा हिसार में 14 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। परिवहन विभाग के लिए 19 क्रेनों की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। फरीदाबाद में 16.50 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब का निर्माण किया जाएगा।
सुरक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय
पुलिस विभाग द्वारा जिला सचिवालयों एवं अन्य सरकारी भवनों के लिए 163 सिंगल डोर एवं 183 सीसीटीवी इंटीग्रेटेड मल्टी-ज़ोन मेटल डोर मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूरी की गई। ऊर्जा क्षेत्र में पानीपत और करनाल में 7 नए 33 केवी सब-स्टेशनों के लिए 57.25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। सोनीपत, रोहतक और झज्जर में भी 7 नए 33 केवी सब-स्टेशनों के लिए 62.75 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे।
अंबाला के मुसिम्बल तथा यमुनानगर के सैदोपुर में 40 करोड़ रुपये की लागत से 66-66 केवी के नए सब-स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 33.75 करोड़ रुपये की लागत से 66 केवी सब-स्टेशन तथा गुरुग्राम के सेक्टर-75ए में 75 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
दामला ब्रिज व भालोठ डिस्ट्रीब्यूटरी का होगा कायाकल्प
यमुनानगर के गांव दामला में 13.39 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज का निर्माण करनें, रोहतक में भालोठ डिस्ट्रीब्यूटरी के चार आरडी की रिमोडलिंग करने व क्षमता बढाने के कार्य पर 97.45 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, राजा शेखर वुंडरू, जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, प्रधान सचिव विजय दहिया, आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन, आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
-

Himachal News: 24 घंटे के भीतर डीजल चोरी का आरोपी धरा
हरोली बस स्टैंड में खड़ी सरकारी बस से चुराया था 80 लीटर डीजल
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान सचिन हीरामठ के दिशा निर्देशों तथा उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत की कुशल मार्गदर्शन में हरोली पुलिस थाना की टीम ने 24 घंटे के भीतर हरोली बस स्टैंड में सरकारी बस से डीजल चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
आरोपी के पास से लगभग 40 लीटर डीजल बरामद हो चुका है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज पेश अदालत करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लेने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है आरोपित हरोली का स्थाई निवासी है। आरोपित की पहचान नवदीप कमल उर्फ प्रीता पुत्र राजेंद्र कुमार(28) निवासी गांव समनाल डाकघर सैंसोबाल तहसील हरौली जिला ऊना के रूप में हुई है, जोकि नशेड़ी प्रवृत्ति का है ।
बीती देर रात हरोली पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पालकवाह चौक पर नाकाबंदी में व्यस्त थी ,इसी दौरान एक मुखबर की सूचना पर एक स्कूटर सवार युवक को रोक कर जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पास एक केनी में लगभग 40 लीटर डीजल बरामद हुआ, जिससे पूछताछ में उसने बताया कि बीती 14 फरवरी की रात को इसने बस स्टैंड हरोली में खड़ी सरकारी बस से डीजल चुराया था। पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों को नहीं बक्शा जायेगा।
-

Punjab News: 10 तोले गहने और 1 लाख की नगदी लेकर चोर फरार
फाजिल्काः जिले के अबोहर में नई आबादी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। जहां प्रवासी के घर से अज्ञात चोर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। दरअसल, घटना के दौरान घर में ताला लगा हुआ था और परिवार कोलकाता गया हुआ था। मामले की जानकारी देते हुए कोलकाता के शेख जैसमल ने कहा कि वह पिछले 4 साल से नई आबादी की गली नंबर 11 में रहते हैं। वह अबोहर की फर्म शिवलाल ज्वेलर्स में काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को अपनी बीमार मां से मिलने कोलकाता गए थे। आज सुबह घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। जैसमल ने बताया कि जहाज में वह भारी मात्रा में गहने और नगदी लेकर नहीं जा सकते है। ऐसे में वह घर में करीब 10 तोले सोना, एक लाख रुपए नकद और एक टैबलेट छोड़कर गए थे। पीड़ित के अनुसार टिकट न मिलने के कारण उन्हें वापस आने में देरी हुई और वह बीकानेर वाली ट्रेन से अबोहर पहुंचे।
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बाहर का दरवाजा तो ठीक था, लेकिन अंदर के दरवाजे खुले थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से 15 लाख रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चुराकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से थाना नंबर 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: 10 हजार की नगदी, तेजधार हथियार व अन्य सामान सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 फोन, एक मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल, तेजधार हथियार और 10,000 रुपये की नगदी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान जस्स सिंह उर्फ बन्नी उर्फ बब्बलू (23) और गुरविंदर सिंह उर्फ रूबी (24) के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी केएस भुल्लर ने बताया कि पिछले लंबे समय से गैस सिलेंडर की डिलवरी करने वाले और शहर से सामान खरीदने के बाद गांवों में जाने वाले व्यापारियों को लूटने की घटनाए सामने आ रही थी। इन घटनाओं को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी के फोन, एक मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल, तेजधार हथियार और 10 हजार की नगदी बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अब तक लगभग 12 घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
आरोपियों द्वारा जोधेवाल पुलिस चौकी, सलेम टाबरी और हैबोवाल एरिया में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ पहले से 4-4 मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी है और सोलेह गांव के रहने वाले है।
-

Punjab News: रिश्वत लेते रंगे हाथों JE गिरफ्तार, देखें वीडियो
फाजिल्काः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बिजली विभाग के जेई को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जेई को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कॉमरेड जंगीर सिंह गगन और कॉमरेड होशियार कांवा की अगुवाई में गिरफ्तार किया गया है। जेई की पहचान सरवन सिंह निवासी बैंक कालोनी के रूप में हुई है। विजिलेंस की टीम ने सरवन सिंह को दोनों कॉमरेड की अगुवाई में 4 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
कॉमरेड का मीटर जल गया था। इस मामले को लेकर कॉमरेड जंगीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जेई बिजली का बिल लेने के लिए अपनी टीम को हमारे घर लेकर आया था। रिश्वत लेते समय वह बिल बढ़ाकर जुर्माना वसूलने की धमकी दे रहा था और बाद में 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करने लगा। कॉमरेड ने कहा कि इस मामले को लेकर 4 हजार रुपए में बात तय हुई।
इस मामले को लेकर कॉमरेड ने विजिलेंस विभाग को शिकायत की। जिसके बाद आज जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। कॉमरेड ने कहा कि वह कम्युनिस्ट होने के नाते रिश्वत लेने वालों को चेतावनी देना चाहते हैं कि जो भी उनके निशाने पर आएगा, उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा नहीं जाएगा। उसे हर हाल में सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
-

Punjab News: तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, CP Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मंदिर वाला बाजार इलाके में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। जहां नगर निगम और पुलिस द्वारा तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत यह 19वीं डेमोलिशन की गई है। उन्होंने कहा कि ड्रग मनी से बनी किसी भी संपत्ति को कानून बर्दाश्त नहीं करेगा।
सीपी भुल्लर ने कहा कि यह कुख्यात परिवार पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है। परिवार के सदस्यों के खिलाफ थाना बी डिवीजन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन की बरामदगी भी शामिल थी। इलाके के लोग लंबे समय से उनकी गैरकानूनी गतिविधियों से परेशान थे। भुल्लर ने कहा कि यह कार्रवाई समाज के लिए एक सख्त और साफ संदेश है कि नशों से कमाया गया पैसा आखिरकार तबाही ही लाता है।
उन्होंने बताया कि हाल में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान दर्जनों नशा तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं, बड़ी मात्रा में हेरोइन, ड्रग मनी, हथियार और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि नशा तस्करी या गैंगस्टरों संबंधित कोई भी जानकारी एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 9394693946 पर दें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उपयोगी सूचना पर इनाम का प्रावधान भी है।
-

गुरुद्वारा साहिब में वेटरों को पीटने व तंबाकू-बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, निहंगों की चेयरपर्सन से बहस, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक दरबार से जुड़े 2 वीडियो वायरल हो रहे है। पहला वीडियो 1 मिनट 32 सेकेंड का है, जिसमें एक निहंग बेरहमी से एक वेटर को पीटता है। लड़का उससे बचने की कोशिश करता है, लेकिन उसे कोई नहीं बचाता। इतने में दूसरा निहंग आता है और वह दूसरे वेटरों को पीटना शुरू कर देता है। वेटर के चेहरे पर मास्क और टोपी पहनी हुई। जबकि दूसरे वीडियो में एक निहंग गुरुद्वारा कमेटी की चेयरपर्सन से बहस करते दिख रहा है। वीडियो के शुरू में निहंग कार में बैठा दिखता है।
उसमें वह कहता है कि गुरु घर में जब तंबाकू मिलने की बात हुई तो बिब्बी (चेयरमैन) का कहना था कि पूरा पंजाब बीड़ी-तंबाकू का सेवन करता है। फिर निहंग कहता है कि ऐसे ही हम अपने गुरु घरों में तंबाकू-बीड़ी का सेवन करवाएंगे। इस मामले में गुरुद्वारा साहिब की कमेटी का कहना है कि निहंग गुंडों की तरह गुरुद्वारा परिसर में घुसे थे। कमेटी के अनुसार, यह पूरी घटना गुरुद्वारा साहिब की छवि खराब करने की कोशिश है। कमेटी ने बताया कि वेटरों को पीटने वालों में से एक निहंग पहले करीब 2 साल तक गुरुद्वारा में सेवा कर चुका है।
मामले की जानकारी देते हुए कमेटी की चेयरपर्सन 87 वर्षीय सुरजीत कौर का कहना है कि वह 50 साल से अमृतधारी हैं। उन्होंने कहा कि इन निहंगों ने गलत काम किया है। ये गुंडों की तरह गुरुद्वारा साहिब में घुसे। अगर पुलिस होती तो उन्हें जांच करने का अधिकार है और वह वारंट लेकर आती है। निहंगों ने हमें कुछ नहीं बताया और सीधे गुरुद्वारे में घुस गए। यह कौन होते हैं गुरुद्वारे में इस तरह आने वाले? यह गुरुद्वारा साहिब में उल्टी साइड से घुस गए। सुरजीत कौर ने कहा कि जैसी भाषा इन्होंने बोली, वैसी मैंने भी बोल दी।
हम गुरुद्वारे में नशा नहीं बिकवाते। हम अमृतधारी लोग हैं। हमने गुरुद्वारा साहिब के बाहर लिखा है कि यहां शराब पीकर अंदर नहीं आ सकते। हमने आदमी तैनात किया हुआ है। ये उल्टी तरफ से आए। उस समय हमारा कार्यक्रम चल रहा था। ये क्यों आए? इन्हें आज तक क्यों नहीं पूछा गया? फिर एक को कह रहे थे कि पुलिस को फोन करो। उसने दाढ़ी बनाई हुई थी। वह पैसे लेकर घूम रहा था। सुरजीत कौर ने कहा कि हम गुरुद्वारे में नशा नहीं बेचते हैं। जैसा उन्होंने कहा, वैसा सुन लिया। सारी सिख संस्थाएं चंडीगढ़ में मुझे जानती हैं।
50 साल से ज्यादा समय से मैंने अमृत ग्रहण किया हुआ है। उन्हें नहीं पता कि मैं कैसी हूं। जो वीडियो वायरल किया है, वह उन्होंने गलत किया है। उस समय हमारी प्रधान नहीं थी। इसलिए मैं गई। दस बुजुर्ग महिलाएं और मेरे साथ थीं। उनका वीडियो क्यों वायरल नहीं किया? मनमोहन कौर ने बताया कि लक्की हमारे पास दो साल रहकर गया। उस समय उसने नशा-पत्ता क्यों नहीं पकड़ा? उसके जाने के बाद उसने गुरु घर पर हमला किया। गुरु घर को बदनाम करने की कोशिश की। अपनी खुन्नस निकालने के लिए यह सब कहा है। हमारी बीबी जी का नाम लग रहा था। गुस्से में आकर उन्होंने कह दिया कि हम खाते हैं, जो करना है कर लो।
-

Punjab News: ग्राहक बनकर आई महिला दुकान से सूट चोरी करके फरार देखो वीडियो
अमृतसरः महानगर में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला टोकरिया वाले बाजार से सामने आया है। जहां दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला सूट चोरी करके फरार हो गई। घटना वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां महिला द्वारा चोरी करते हुए हर हरकत रिकॉर्ड हो गई।+
वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला दुकान में आई और सामान देखने लगी। अचानक उसने दुपट्टा एक सूट पर रख दिया और फिर उस सूट को उठाकर बिना किसी को बताए अपने बैग में डाल लिया। उसकी यह हरकत पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला की हरकत इतनी स्पष्ट दिखाई दे रही है कि लोग उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
-

Jalandhar News: 20 हजार रिश्वत लेते कानूगो का भाई गिरफ्तार
जालंधर, ENS: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने अपने अभियान के तहत, उप-तहसील मेहतपुर में तैनात कानूगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। मामले की जानकारी साझा करते हुए विजीलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गुरु तेग बहादुर नगर, नक़ोदर के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता कृषि करने वाला व्यक्ति है और कार खरीद-विक्रय का कारोबार भी करता है।
उसने गांव हरीपुर में 12 मरले का घर खरीदा था। चूंकि इसकी कोई बिक्री डीड नहीं बनी थी, इसीलिए एक सिविल मुकदमा दर्ज किया गया, जिसका फैसला शिकायतकर्ता के हक में हुआ था। फिर उक्त फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई थी जिसे माननीय अदालत ने खारिज कर दिया और अदालत के आदेशों का पालन करते हुए शिकायतकर्ता के हक में सेल डीड दर्ज की गई।
प्रवक्ता ने बताया कि घर का कब्ज़ा देने के लिए, उक्त कानूगो को एक अर्जी दी गई थी। इस संबंध में, कंप्यूटरीज़ड हद्दबंदी के नाम पर शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रकम वसूली गई थी। इसके बाद, कानूगो द्वारा घर खाली करने के लिए एक नोटिस जारी किया गया। आरोपी कानूगो जतिंदर सिंह ने घर का कब्ज़ा देने के बदले शिकायतकर्ता से तहसीलदार के नाम पर 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार विनती करने के बावजूद, कानूगो ने तहसीलदार के नाम पर रिश्वत का दबाव बनाया। 10,000 रुपये रिश्वत मौके पर ही ले लिए गए और बाकी रकम किस्तों में अदा करने का तय हुआ। शिकायतकर्ता ने गैर-कानूनी रिश्वत की मांग संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी कानूगो जतिंदर सिंह ने शिकायतकर्ता पर रिश्वत की अगली किस्त देने के लिए फिर दबाव डाला। चूंकि शिकायतकर्ता बिना रिश्वत दिए अपना काम करवाना चाहता था, इसीलिए उसने विजीलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया।
उसकी शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने मुख्य आरोपी जतिंदर सिंह कानूगो के भाई परमिंदर सिंह को, जिसे उसने रिश्वत लेने के लिए भेजा था, दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में मुख्य आरोपी कानूगो जतिंदर सिंह, अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, तथा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में, विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में इन आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।