Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

हैमर बॉल सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 13 जून से बंगाणा में,15 टीमें पहुंचीं
डूमखर क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला, खिलाड़ियों को खाने रहने की व्यवस्था ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के डुमखर क्रिकेट स्टेडियम, बंगाणा में आयोजित हो रही हैमर बॉल सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 जून से 15 जून 2025 तक आयोजित की जा रही है। आयोजन स्थल पर देशभर से 15 टीमें पहले ही पहुंच चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में खेल उत्सव का माहौल बन गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सभी खिलाड़ियों और टीमों का जोरदार स्वागत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी प्रेरणा देगी। डुमखर क्रिकेट स्टेडियम को प्रतियोगिता के अनुरूप सुसज्जित किया गया है। खिलाड़ियों के लिए ठहरने, भोजन व स्वास्थ्य सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवक पूरी तत्परता से लगे हुए हैं ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। मनीष श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 13 जून की सुबह पारंपरिक अंदाज में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस आयोजन को सफल बनाएं।खेल और संस्कृति का संगम बनने जा रही यह चैंपियनशिप निश्चित रूप से बंगाणा को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगी। -
प्लेन क्रैश मामले में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आया बयान
नई दिल्लीः अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान सामने आया है। इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है और प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने वीरवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।” गौरतलब है कि एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान आज अपराह्न अहमदाबाद से लंदन के लिये उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से गहरा दुख हुआ। आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से स्थिति का जायजा लेने के लिए बात की।” इसका मतलब है कि अमित शाह ने बताया कि disaster response forces को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने गुजरात के CM और दूसरे अधिकारियों से भी बात की है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं।प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं – हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। अवर्णनीय दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।
-

Punjab News: पुलिस की नई पहल, इन वाहन चालकों को नहीं मिलेगा Petrol, देखें वीडियो
होशियारपुर : पंजाब के वाहन चालकों के लिए खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर पुलिस ने शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक नई मुहिम शुरू की है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने शहर में लंडे मोटरसाइकलों पर घूमने वालों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई मुहिम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत होशियारपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप और मैकेनिकों से अनुरोध किया है कि लंडे मोटरसाइकलों पर ना तो पेट्रोल डाला जाए और ना ही रिपेयर किया जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव लोगों को प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि यह मुहिम 20 दिनों के लिए शुरू की गई है। ट्रैफिक अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि होशियारपुर पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल और प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हुड़दंग मचाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
-

Punjab के व्यक्ति की England में मौत
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के व्यक्ति की इंग्लैंड में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार मृतक पिछले 15 वर्षों से शहर हेज़ में रहते थे, लेकिन अचानक उसका निधन हो गया। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। जहां 23 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक का शव आज सुल्तानपुर लोधी पहुंचा।
जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। मृतक के जीजा कश्मीर सिंह और मित्र प्रताप सिंह (यू.के.) ने बताया कि इंग्लैंड में 19 मई को काम करते समय वरिंदर को अचानक दिमागी दौरा पड़ गया। जिसके बाद साथी कर्मचारियों की मदद से वरिंदर को एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने वरिंदर को मृत घोषित कर दिया।
-

Punjab News: 2 बच्चों की मां रिश्तेदार के साथ हुई फरार, देखें वीडियो
गुरदासपुरः कादियां के मोहल्ला कृष्णा नगर की 2 बच्चों की मां अपने ही भाई के साले के साथ फरार हो गई है। इस दौरान महिला अपने साथ 11 साल की बेटी को भी लेकर चली गई है, जबकि बेटे को वहीं छोड़ गई है। महिला का पति उसे और बेटी को ढूंढने के लिए अलग-अलग थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए गुमशुदा महिला के पति विक्रम ने बताया कि मेरे भाई का साला अक्सर घर आता था और उसकी पत्नी को दीदी कहकर बुलाता था। पीड़ित नेक हा कि उसे नहीं पता था कि इनके बीच क्या चल रहा था।
पिछले मई महीने की 16 तारीख को वह पत्नी को साथ ले गया, लेकिन अब तक वापस नहीं आया। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना कादियां और एसएसपी दफ्तर में दे दी है। वहीं पीड़ित ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। पीड़ित ने कहा कि पत्नी साथ उसकी 11 साल की बेटी को भी लेकर चली गई है, जबकि बेटे को यहीं छोड़ गई है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को संबंधित नंबर, पता और संभावित ठिकानों की जानकारी दे दी है, लेकिन बार-बार पुलिस से संपर्क करने के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
-

Himachal News: पुलिस ने काटे 395 वाहनों के चालान
ऊना/सुशील पंडित:जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 395 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 118 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 86700/-रूपये वसूल किए।
वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 18 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1800/-रुपये वसूल किए।
इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत पुलिस थाना अम्ब के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5000/- रुपये, थाना मैहतपुर के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5000/-रुपये, जिला ऊना के अन्तर्गत कुल दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 10000 /- रुपये वसूल किए गए हैं।
-

आटो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव बबेहड़ में आटो व बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई व एक घायल हो गया , जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अक्षय कुमार पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी गांव भवड़ा डाकघर किटपल तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने आरोप लगाया कि यह अपने जीजा राहुल व अन्य के साथ सलोह बेरी से वापिस फतेहपुर को जा रहे थे और यह भाली नामक व्यक्ति के मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 19 एए 8476) पर बैठा हुआ था और इसका जीजा राहुल मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 19 एए 4756) पर बैठा हुआ था जिसे अंशुल पाराशर चला रहा था और ज़ब यह ईंट भट्टा बबेहड़ के पास पहुंचे तो एक ऑटो संख्या (पीवी 07 ए एस 4416) के चालक ने बिना किसी इशारा से दाहिनी तरफ मोड़ दिया जिससे अंशुल पाराशर का मोटरसाइकिल ऑटो से टकरा गया और इस टक्कर में इसके जीजा राहुल की मौके पर ही मौत हो गईं तथा अंशुल पाराशर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आटो चालक राजिन्द्र सिंह पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी डंगोह खास तहसील घनारी जिला ऊना के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

प्लेन क्रैश मामले में Civil Hospital पहुंचे CM Bhupendra Patel, देखें वीडियो
नई दिल्लीः गुजरात स्थित अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की सूचना के तत्काल बाद राज्य सरकार एक्टिव हो गई है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने तथा घायलों को तात्कालिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है।
अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हमें एक विनाशकारी मानवीय त्रासदी का सामना करने पर मजबूर कर दिया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। दुख की इस घड़ी में, पूरा देश उनके साथ एकजुटता से खड़ा है। वहीं सोनिया गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे पर दुख जताया।जारी बयान के मुताबिक इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव पंकज जोशी और संबंधित वरिष्ठ सचिवों से टेलीफोन पर संपर्क कर घायलों को तात्कालिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने हेतु ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने और अस्पतालों में इलाज की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बयान में कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर इस विमान दुर्घटना में राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीमों तथा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि अहमदाबाद में वीरवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान में कई यात्री सवार थे। दरअसल, 242 ज्यादा यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है।
प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है। एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस यात्री विमान में क्रू मेंबर समेत 133 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
-

Punjab News: रेहड़ी वाले की दरियादिली, पेश की ईमानदारी की मिसाल, देखें वीडियो
गुरदासपुरः कहते हैं कि कलियुग में लूटपाट, चोरी, डकैती बहुत बढ़ गई है। हर कोई पैसा कमाने की होड़ में लगा है, फिर चाहे तरीका कितना भी गलत क्यों न हो, लेकिन ऐसी स्थिति में भी ईमानदारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसका उदाहरण गुरदासपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर टिक्की, बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले सोनू नाम के व्यक्ति ने पेश किया है। 3 दिन पहले गांव खोखर के कंवलजीत सिंह जो दूध का व्यापारी है, उसने सोनू की रेहड़ी पर बर्गर खाया और जाते समय 30 हजार रुपये वहीं फेंक दिए। तलाश करने के बाद भी जब उसे पैसे नहीं मिले तो आज वह शहर आया और सोनू की रेहड़ी पर गया और पैसों के बारे में पूछा तो सोनू ने तुरंत पैसे निकालकर उसे थमा दिए।
कमलजीत सिंह ने बताया कि उसने यह पैसे दूध बेचकर इकट्ठे किए थे और इनका गड्ठा बनाकर अपनी जेब में रबड़ बांधकर रख लिया था जो पता नहीं कब सोनू के ठेले पर गिर गया। उन्होंने सोनू की ईमानदारी की भी तारीफ की। साथ ही सोनू ने बताया कि जब उसे पैसे मिले तो उसने किसी से बात नहीं की क्योंकि पैसों के बारे में सुनकर किसी का भी दिल बेईमान हो सकता है और कोई भी खुद को इसका मालिक साबित करने की कोशिश कर सकता है।
उसने यह पैसे अलग रख लिए और सोचा कि जरूर जिसके पास पैसे हैं वह उससे बर्गर खाकर चला गया होगा और इसका असली मालिक इसे ढूंढते हुए यहां आएगा। आज जब कमलजीत सिंह उसके पास पहुंचा और पैसों के बारे में पूछा तो वह समझ गया कि पैसे उसके हैं और उसने तुरंत पैसे लौटा दिए। सोनू ने बताया कि उसने पैसे गिने भी नहीं लेकिन उसने अंदाजा लगाया था कि करीब 30-40 हजार होंगे। सोनी की इस ईमानदारी की मालिक ने जमकर तारीफ की।