आटो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव बबेहड़ में आटो व बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई व एक घायल हो गया , जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अक्षय कुमार पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी गांव भवड़ा डाकघर किटपल तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने आरोप लगाया कि यह अपने जीजा राहुल व अन्य के साथ सलोह बेरी से वापिस फतेहपुर को जा रहे थे और यह भाली नामक व्यक्ति के मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 19 एए 8476) पर बैठा हुआ था और इसका जीजा राहुल मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 19 एए 4756) पर बैठा हुआ था जिसे अंशुल पाराशर चला रहा था और ज़ब यह ईंट भट्टा बबेहड़ के पास पहुंचे तो एक ऑटो संख्या (पीवी 07 ए एस 4416) के चालक ने बिना किसी इशारा से दाहिनी तरफ मोड़ दिया जिससे अंशुल पाराशर का मोटरसाइकिल ऑटो से टकरा गया और इस टक्कर में इसके जीजा राहुल की मौके पर ही मौत हो गईं तथा अंशुल पाराशर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आटो चालक राजिन्द्र सिंह पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी डंगोह खास तहसील घनारी जिला ऊना के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *