Blog

  • Punjab News: खुला दिखा स्कूल, सरकारी छुट्टी होने के बावजूद सरेआम उड़ी धज्जियां, देखें वीडियो

    Punjab News: खुला दिखा स्कूल, सरकारी छुट्टी होने के बावजूद सरेआम उड़ी धज्जियां, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक मई को लेबर डे पर स्कूलों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, एक मई मज़दूर वर्ग के लिए अहम दिन है। लेकिन सरकार द्वारा छुट्टी घोषित किए जाने के बावजूद एक प्राइवेट स्कूल द्वारा इस ऑर्डर का खुलेआम उल्लंघन किया गया। स्कूल खुलने को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा हैकि उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से लेबर डे की छुट्टी कैंसिल कर दी गई।

    ऐसे में स्कूल स्टाफ के साथ छोटे बच्चों को भी स्कूल बुला लिया गया। जब पत्रकार इस मामले को कवर करने के लिए मौके पर पहुंचे, तो स्कूल मैनेजमेंट ने उनसे ठीक से बात नहीं की और उल्टा गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया।

    जिसके बाद मामला गरमा गया। दूसरी तरफ, जब फोन पर बात की गई तो एजुकेशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी डिप्टी डीईओ डीजी सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर स्कूल ने सरकारी ऑर्डर तोड़े हैं तो उसके खिलाफ सही एक्शन जरूर लिया जाएगा। अब देखना यह है कि एजुकेशन डिपार्टमेंट इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या प्राइवेट स्कूलों को भी सरकारी नियम मानने के लिए मजबूर किया जाएगा या नहीं।

     

     

  • Punjab News: ईलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: ईलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना में अस्पताल में नवजन्मे बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोराहा के खैहरा गांव के ईंट भट्टे में रहते परिवार की गर्भवती पूजा को सिविल अस्पताल समराला लाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बड़े अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पति राम ने बताया कि आशा वर्कर ने एक निजी अस्पताल में फोन पर बात करवा खन्ना भेज दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों द्वारा पहले ऑपरेशन करने की बात कही गई और बाद में नॉर्मल डिलीवरी कहने लगे। इसी दौरान जब जच्चा-बच्चा की हालत खराब होने लगी तो पहले बच्चे को बड़े निजी हस्पताल में दाखिल करवा दिया गया।

    जिसके बाद मां की हालत बिगड़ती देख उसे भी दूसरे अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए इंसाफ की मांग की है। मृतिका के पति राम ने बताया कि उसकी पत्नी को डिलीवरी के लिए समराला सिविल अस्पताल लेकर गए थे। जहां से बड़े अस्पताल में रैफर किया था लेकिन आशा वर्कर उसे खन्ना के निजी अस्पताल में ले आई। जहां डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की हालात बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन ने महिला को लिवासा अस्पताल में रैफर कर दिया, लेकिन जब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

    पुलिस ने पीड़ित परिवार के ब्यान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लिवासा अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डाक्टर ने बताया कि अस्पताल में जब एक निजी अस्पताल से नवजन्मे बच्चे को लाया गया तो वह मृत था जबकि महिला की भी ना तो बीपी चल रहा था ना ही पल्स चल रही थी। ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से महिला होश में नहीं थी। महिला को तुरंत इलाज करने की कोशिश की गई लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। वहीं दूसरी तरफ़ मौके पर पहुंचे खन्ना थाना के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें हस्पताल से रुक्का प्राप्त हुआ है जिस में बच्चे की मौत की बात कही गई है वही अब यहा आ कर पता चला है कि मां की भी मौत हो गई है इस पर बयान दर्ज कर कानून अनुसार कारवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Prem Veshno Dhaba पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, मांगी थी फिरौती, देखें वीडियो

    Punjab News: Prem Veshno Dhaba पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, मांगी थी फिरौती, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के जीटी रोड स्थित लालहेड़ी चौक के पास तड़के बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने एक ढाबे पर गोलीबारी की, जिससे सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 6:30 बजे घटी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

    मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर दो युवक थे। एक युवक थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बंद पड़े प्रेम ढाबा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। हमलावरों ने ढाबे के शटर और आसपास की जगहों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि ढाबा मालिक को शगनप्रीत नामक व्यक्ति से थ्रेट कॉल आ रही थी। इस मामले को लेकर आज 2 व्यक्तियों द्वारा ढाबे पर फायरिंग की गई। घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है और टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले पायल में शगनप्रीत द्वारा फायरिंग करवाई गई थी। जिसमें मुख्य शूटर और शगनप्रीत के पिता को गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले में शूटर सहित अन्य दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि “प्रेम ढाबा” मालिक को लगभग एक सप्ताह पहले एक फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने अपनी पहचान शगनप्रीत सिंह के तौर पर बताई थी। उसने ढाबा मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। शक है कि इस धमकी ने अपराधियों को डराने के लिए गोलीबारी करने के लिए प्रेरित किया था। शगनप्रीत सिंह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर है और वह ऑस्ट्रेलिया रहता है और वहां से फिरौती मांंग रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान करने के लिए नजदीकी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Car ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, जीजा की मौत, साला गंभीर घायल

    Car ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, जीजा की मौत, साला गंभीर घायल

    अलवरः तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना में जीजा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साला गंभीर घायल है जिसका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

    जानकारी मुताबिक, आफरीद पुत्र कासम और उसका साला अज्जू बाइक से गांव लौट रहे थे। दोनों लक्ष्मणगढ़ के बारा भड़कोल के पास महाराजपुर गांव के रहने वाले हैं। लक्ष्मणगढ़ थाने से थोड़ी दूर बोलेरो कार ने उनको टक्कर दी। इससे अफरीद की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, उसका साला अज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अस्पताल में भर्ती है। एक्सीडेंट करने वाली कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल अज्जू के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। बताया जा रहा है कि घटना थाने के महज 400 मीटर दूरी पर ही हुई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को घटना के बारे में नहीं पता चला और ड्राइवर पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो गया। आसपास के लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस ओर उचित कदम उठाने चाहिए।

  • Punjab News: गोपी निज्जर कत्ल मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गोपी निज्जर कत्ल मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे गोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार सवार का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।

    इस मामले को लेकर परिवार के बयानों पर कत्ल, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं एसएसपी ने कहा कि मृतक गुरप्रीत के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और एक डकैती का मामला शामिल है।

    बताया जा रहा है कि मृतक सुक्खा काहलवां गैंगस्टर की हत्या के मामले में एक अहम गवाह था। उक्त गैंगस्टर की कुछ वर्ष पहले पुलिस कस्टडी के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डोनी बल गैंग द्वारा लेने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है और इसकी जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी निज्जर के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    Punjab News: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी निज्जर के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    कपूरथलाः जिले के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे गोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। वहीं इस कत्ल को लेकर जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं डोनी बल गैंग ने हत्या को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए जिम्मेदारी ली है।

    पोस्ट में लिखा है कि सत श्री अकाल जी, मेरे सभी भाईयों को, आज ढिलवां में हुए गोपी निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी मैं डोनी बल मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे प्रभ दासुवाल, बिल्ला मंगा 3 शगुन प्रीत लेते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि गोपी हमारे विरोधी जग्गू और लॉरेंस का इस्तेमाल करता था और उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जश्न मनाया था। उसने हमारे भाई गोरे बरियार के हत्यारों को पनाह दी थी और सोशल मीडिया पर हमारे भाई विक्की गौंडर के बारे में भी बुरा-भला कहा था।

    आज हमने उसे मारकर अपने भाइयों का बदला लिया है। यह आदमी हमारे भाइयों के घरों में 40-40 लोगों को लेकर जाता था। हम बता देना चाहते है कि जो भी हमारे बारे में बकवास कर रहा है, वह भी अपनी तैयरी रखें। बता दें कि आज गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे के जरिए फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे वारदात की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

     

  • Punjab News: Truck Driver हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP Vishaljit Singh ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Truck Driver हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP Vishaljit Singh ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    अमृतसरः हाल ही में अमृतसर पुलिस स्टेशन के C डिवीजन इलाके में एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद C डिवीजन पुलिस स्टेशन में तुरंत केस नंबर 49 दर्ज किया गया। मामले की जांच इंस्पेक्टर राजवंत कौर और ACP साउथ प्रीत इंदर के नेतृत्व में शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पहचान निशान सिंह के रूप में हुई, जो एक ट्रक ड्राइवर था। इस मामले में अमृतसर के गांव मुले चक निवासी हरजीत सिंह उर्फ ​​जीतू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भी ट्रक ड्राइवर का ही काम करता था।

    उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले काम के दौरान आरोपी के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह वहां से भाग गया था। फिर पिछली रात, वह तरनतारन मंडी गया और निशान सिंह के ट्रक में सवार होकर कपूरथला की ओर चल दिया। रास्ते में दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। जब ट्रक मुंडी मोड़ के पास पहुंचा, तो हरजीत सिंह ने ट्रक में पड़ा एक डंडा उठाया और निशान सिंह के सिर पर वार कर दिया। जब वह अधमरा हो गया, तो आरोपी ने उसी डंडे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में सुक्खा काहलवां के गवाह गोपी निज्जर का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में सुक्खा काहलवां के गवाह गोपी निज्जर का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे के जरिए फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे वारदात की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही गोलीबारी और हत्या की घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। लेकिन हमलावारों ने आखिरी गवाह को भी मौत के घाट उतार दिया।
  • बड़ा हादसाः Dam में पलटा Cruise Ship, 5 शव बरामद, कई लापता, Rescue जारी, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः Dam में पलटा Cruise Ship, 5 शव बरामद, कई लापता, Rescue जारी, देखें वीडियो

    जबलपुरः नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। शुक्रवार सुबह तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार क्रूज में 8 से 10 और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में एसडीआरएफ ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह से फिर रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है। क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें, नर्मदा पर बना बरगी डैम जबलपुर का एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है। मध्य प्रदेश टूरिज्म के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बरगी बांध साल भर खुला रहता है। यहां की नौका विहार यहां की मुख्य एक्टिविटी और आकर्षण है, जो बांध में पर्याप्त जलस्तर और कम बारिश होने पर ही संभव है।
  • इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर, देखें वीडियो

    इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 23 में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार कैथल पुलिस की एक टीम बदमाशों का पंचकूला, सेक्टर 23 में पीछा कर रही थी। जब बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ पाया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। ​जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के टांग पर गोली लगी है।

    दोनों घायल बदमाशों को काबू करके उपचार के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक लिखित बयान ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। सूत्रों की माने, फिलहाल बदमाश कैथल के बताए जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी का इंतज़ार है।