Blog

  • जालंधर से चलने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, जाने मामला

    जालंधर : करीब 12 से ज्यादा ट्रेनें अगले 40 दिन यानी मार्च तक प्रभावित रहेंगी। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों को असुविधा होगी और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। वहीं रेलवे द्वारा जालंधर सिटी से होशियारपुर और होशियारपुर से जालंधर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04598 और 04597 को 14 फरवरी यानी आज से 24 मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया गया है।

    प्रभावित ट्रेनें : जालंधर सिटी से दरभंगा 25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। 3, 10, 17, 24 मार्च को उक्त ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से चलेगी। जालंधर सिटी से नई दिल्ली लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 14682, 2 मार्च से 25 मार्च तक अंबाला कैंट स्टेशन से चलेगी। होशियारपुर से आगरा कैंट 14 फरवरी से 24 मार्च तक लुधियाना स्टेशन से चलेगी। जालंधर सिटी से पठानकोट 14 फरवरी से 24 मार्च तक सुच्ची पिंड स्टेशन से रवाना होगी। जम्मू तवी 14 फरवरी से 24 मार्च तक वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए चलेगी। अहमदाबाद से श्री माता वैष्णो देवी कटरा 18 से 25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। वहीं, उक्त ट्रेन 3, 10 और 17 मार्च को वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए रवाना होगी।

  • पंजाबः इंटरनेट सेवा हुई बंद!

    इससे पहले हरियाणा के 7 जिलों में बंद हुई इंटरनेट सेवा

    चंडीगढ़ः किसानों के दिल्ली कूच के चलते जहां हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद कर दी गई हैं, वहीं बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के आदेशों के बिना ही फतेहगढ़ साहिब जिले और कुछ अन्य इलाकों में भी मोबाइल और ब्रॉडबैंड कंपनियों द्वारा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिसमें पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर जिला शामिल है। इन जिलों के शुतराणा, समाना, घनौर, देवीगढ़, बलवेरा, खनोरी, मूनक, लहरा, सुनाम, चंजली इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

    दरअसल, पंजाब के संगरूर के सुनाम और फतेहगढ़ साहिब से किसानों का कारवां दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसे में अगर सरकार के आदेश पर इंटरनेट सेवाएं बंद नहीं की गईं तो फिर किसके आदेश पर मोबाइल और ब्रॉडबैंड कंपनियों ने इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं?

  • चुनाव के लिए बीजेपी ने की उम्मीदवारों की सूची जारी 

    नई दिल्लीः भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को पार्टी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने इस नई सूची में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। मध्य प्रदेश से माया नारोलिया को भी राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा बंसीलाल गुर्जर को भी मौका मिला है। उमेश नाथ महाराज भी मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा जाएंगे। बता दें कि भाजपा ने इस बार ज्यादातर राज्यसभा सांसदों को दोबारा मौका नहीं दिया है। अश्विनी वैष्णव और सुधांशु त्रिवेदी जैसे नेता ही अपवाद हैं।

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार जिन नए लोगों को मौका दिया जा रहा है, वे भले ही संसदीय राजनीति का अनुभव नहीं रखते, लेकिन लंबे अरसे से संगठन में योगदान देते रहे हैं। पार्टी की इसके पीछे यह रणनीति है कि ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को मौका मिले और पुराने स्थापित चेहरों को लोकसभा चुनाव में उतारा जाए, जिससे इलेक्शन में माहौल बने और कठिन सीटों को भी आसानी से जीता जा सके। भाजपा ने जिन पुराने लोगों को दोबारा मौका नहीं दिया है, उनमें बड़ा नाम बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में नारायण राणे जैसे दिग्गज नेता को भी मौका नहीं मिलने जा रहा।

    इस बार राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए गए नेताओं की बात करें तो बंसीलाल गुर्जर भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से संगठन की राजनीति करते रहे हैं। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज संत हैं और उनके मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। अब बात लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला चेहरे माया नारोलिया की करें तो वह प्रदेश के महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही हैं और जाट समुदाय से आती हैं। यही नहीं वह मध्य प्रदेश के ही होशंगाबाद में नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव है और संगठन के लिए खूब काम किया है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया गया है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार की पेड़ से टक्कर, एक की मौ+त, 4 घायल

    लुधियानाः जगराओं में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कोठे पोना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप मालिक की कार रायकोट से मलेरकोटला रोड पर गांव भैणी वडिंगा में हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे दौरान एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान बंटी रानी निवासी जगराओं के रूप में हुई है। जब कि 10 साल बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन एक की हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने एक को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया, बाकी तीन को रायकोट अस्पताल में भर्ती कर लिया। घायलो में कृष्ण लाल, जोगिदरपाल काला मधुबाला के नाम शामिल है हादसा उस समय हुआ जब काला अन्य चार लोगो के साथ नाभा के पास स्थित शिंटा वाले डेरे से माथा टेककर वापिस जगराओं घर लौट रहे थे।

    इस दौरान कार चला रहे जोगिंदरपाल काला को अचानक झपकी आ गई जिसके बाद कार सीधे डाइवर साइड से पेड से जा टकराई इस दौरान सभी लोग घायल हो गए लेकिन देर रात को महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस सबंधी बात करते हुए एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि जोगिंदरपाल काला जगराओं में पेट्रोल पंप चलाता है। हादसे दौरान वह ही कार चला रहा था जिसको लुधियाना इलाज के लिये रेफर कर दिया वही शव का पोस्टमार्टम कर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही हादसे का पता चलते ही जगराओं से सभी के परिजन रायकोट व लुधियाना अस्पताल पहुंच गए।

  • कपूरथला : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, 2 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथला : नडाला-बेगोवाल रोड पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में आई-20 कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में क्लीनर साइड बैठे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। जबकि कार चालक व पीछे बैठा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल प्रवासी मजदूर गोलू निवासी मुंगेर हाल निवासी नडाला ने बताया कि वह अपने मामा रवि (30) निवासी किऊल खरोड़ जिला लखीसेर हाल निवासी नडाला के साथ मिलकर एलुमीनियम का काम करते हैं। वह नडाला निवासी सुरिंदर सिंह के साथ उसकी आई-20 कार पीबी-57-1900 में बैठकर नंगल लुबाणा व अन्य गांवों में पत्थर लगाने का काम देखकर वापस नडाला आ रहे थे।

    जब वह अड्डा मकसूदपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क के नीचे उतारकर पेड़ से टकरा गई। जिससे क्लीनर साइड बैठे उसके मामा रवि की मौत हो गई, जबकि वह तथा सुरिंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ASI बख्शीश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नडाला में शवगृह में रखवा दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक सुरिंदर सिंह व पीछे बैठे गोलू को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

  • स्विगी की ड्रेस पहन कर आए लुटेरों ने की वारदात, चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला : देर रात स्विगी फूड डिलीवरी की टी-शर्ट पहन आए लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार लुटेरे स्विगी फूड डिलीवरी की टीशर्ट पहनकर फूड देने के बहाने बेल बजाकर मां बेटे को घर से बाहर बुलाया। उसके बाद उनके ऊपर चाकुओं से हमला किया। पंचकूला के सेक्टर 4 के मकान नंबर 148 का है मामला। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि हमें कल रात 10 बजे एक फोन आया था कि एक घर में 4 अज्ञात युवक घुस गए है, उनके हाथ में चाकू है और जिन्होंने मां और बेटे को दोनों को घायल किया है।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर चाकू पड़े थे, उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। घायल हुए राहुल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर में थे, इसी दौरान बेल बजी। जिसके बाद दरवाजा खोलने गए तो करीब 3 युवक स्विग्गी की ड्रेस में दरवाजे के पास खड़े थे, जो कि गेट से छलांग लगा कर घर के अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद उन तीनों युवकों ने मेरे ऊपर चाकू से वार किए, जैसी ही माँ चिल्लाते हुए दरवाजे से बाहर दाखिल हुई तो वहां शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद चारों लुटेरे वहां से मौके से फरार हो गए।

  • जालंधरः बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के पास से शर्मनाक घटना सामने आई है। इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग ने 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मिठाई देने के बहाने बच्ची को अपने पास बुलाया और जिसके बाद बच्ची के साथ गलत काम किया। वहीं इस मामले को लेकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बच्ची के पिता के बयानों के आधार पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पिता ने कहा कि उसकी 3 बेटियां हैं। इसलिए परिवार के गुजारे के लिए वह और उसकी पत्नी दोनों काम करते हैं और तीनों बेटियां घर पर ही रहती हैं। रोजाना की तरह बीते दिन भी सभी घर पर थीं। पिता के मुताबिक उसकी बेटी पर आरोपी कई दिनों से नजर रखे हुआ था। जब काम पर थे तो उसकी छोटी बेटी को आरोपी लड़के ने मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया। पीड़ित की शिकायत के अनुसार आरोपी उसके क्वार्टर के पास ही रहता है। आरोपी ने पीड़ित बच्ची को अपने पास बुलाकर उसके साथ गलत काम किया।

    आरोपी ने गलत काम करने के बाद उसे मिठाई दी और वापस घर भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब बेटी शाम के वक्त घर पर थी तो उसकी मां ने देखा की बच्ची थोड़ी तकलीफ में है। जब मां ने प्यार से बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भइया ने उसके साथ बैड टच किया। बचकाने अंदाज में बच्ची ने सारी बात जब अपनी मां को बताई तो तुरंत परिवार बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंच गया था। पुलिस ने बिना किसी देरी के बच्ची का तुरंत मेडिकल करवाया और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।

  • पंजाबः आप विधायक के घर शोक की लहर 

    फतेहगढ़ साहिबः अमलोह हलके के आप विधायक के घर शोक की लहर छा गई है। दरअसल, आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग और मनिंदर सिंह मनी वड़िंग के पिता सरबजीत सिंह बारिंग का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 1 बजे उनके गांव मछराई खुर्द में होगा।

  • Kisan Andolan 2.0: शंभू समेत सभी बॉर्डर पर हाई अलर्ट, खेतों में छोड़ा गया पानी

    पंजाब के अस्पतालों को निर्देश जारी

    नई दिल्लीः मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया। ऐसे ही हालात जींद बॉर्डर पर भी दिखे। आज फिर दिल्ली कूच के लिए किसान तैयार हैं। खनौरी में खेतों में पानी छोड़ा गया है, ताकि किसान खेतों के रास्ते आगे न बढ़ सकें। वहीं पंजाब सरकार ने हरियाणा सीमा के साथ लगते अपने सभी अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि घायल हुए किसानों का इलाज शुरू किया जा सके। मान सरकार ने संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा और बठिंडा के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। दाता सिंह वाला बॉर्डर पर रात लगभग 11 बजे किसानों ने बैठक करके सुबह दस बजे बॉर्डर क्रॉस करने की रणनीति बनाई। पुलिस ने भी अपने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। 

    संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से दिल्ली कूच के आह्वान के बाद मंगलवार दोपहर बाद से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से बंद किया गया है। दिल्ली पुलिस व अद्र्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद है। भारी वाहनों को केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर से वाया लोनी बॉर्डर दिल्ली व वाया गुरुग्राम भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर लोहे के कंटेनर मिट्टी भरकर रखे गए हैं। साथ ही भारी संख्या में लोहे व पत्थर के बैरिकेड लगाए गए हैं। फ्लाईओवर पर कंटीले तार, फिर सीमेंट के बड़े बैरिकेड लगाकर कंक्रीट भरी गई है।

    एक दर्जन से अधिक लोहे के कंटेनर मिट्टी भरकर रखे गए हैं। सीसीटीवी लगाकर निगरानी के साथ ही चार वॉटर कैनन, दो वज्र वाहन खड़े किए गए हैं। अर्द्धसैनिक बल की तीन कंपनी सोनीपत के कुंडली व 12 कंपनी दिल्ली के सिंघु क्षेत्र में लगाई गई है। हाईवे पर 10 लेयर टायर किलर बिछाए गए हैं। वाहनों को गांवों के अंदर से होते हुए अन्य स्टेट व नेशनल हाईवे से  निकाला जा रहा है। छोटे वाहनों को कुंडली से जांटी कलां और सिंघु गांव भेजा जा रहा है। उद्योगपति व फैक्टरी  कर्मी परेशान है। हरियाणा से दिल्ली जाने वाले नौकरी पेशा भी संपर्क मार्गों से दो से तीन गुणा समय लगाकर कार्यालय पहुंच रहे हैं।

  • पंजाब : हवाई सफर हुआ महंगा, ट्रेनों में तत्काल टिकट भी वेटिंग पर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

    10 हजार में मिल रही 2500 रुपए वाली टिकट

    चंडीगढ़ : आंदोलन कर रहे किसानों को पंजाब से दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर चंडीगढ़ दिल्ली मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बसों की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं रेलवे की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है। अगर हवाई यातायात की बात करें, तो वह भी पहले से करीब चार गुना महंगा हो गया है। आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट के लिए वेटिंग की स्थिति है। इसमें वंदे भारत चेयर कार के लिए 43 वेटिंग, एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 24 वेटिंग चल रही है।

    चंडीगढ़ से दिल्ली जो हवाई यात्रा पहले लगभग 2500 में हो जाती थी। उसके लिए अब कम से कम टिकट 10000 का टिकट है। अगर अलग-अलग एयरलाइंस की बात करें तो, एयर इंडिया में पहले 2499 का दिल्ली का टिकट मिलता था। जो कि अब बढ़कर 11219 रुपए हो गया है। इसी प्रकार विस्तारा में 3907 रुपए में दिल्ली का टिकट मिलता था, वह बढ़कर 16800 के करीब हो गया है। इंडिगो में 3350 में मिलने वाला टिकट अब 10400 का हो गया है