Blog

  • पंजाबः मीट दुकान के ग्राहक और कर्मचारी के बीच हुई खूनी झड़प, तोड़े पैर, देखें CCTV

    मोगाः अमृतसर रोड पर मीट की दुकान पर ग्राहक और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। ग्राहक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी को जमकर पीटा, उसका सिर फोड़ और पैर तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक को खराब मांस देने पर वह भड़क गए। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। देर शाम मोगा के अमृतसर रोड पर स्थित असलम मीट शॉप की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब दुकान के कर्मचारी ने पप्पू और चिकन खरीदने आए ग्राहक रमेश से कुछ कहा-सुनी हो गई।

    इस हंगामे में दुकान के कर्मचारी के ग्राहक और उसके दोस्तों ने उस पर जमकर हमला किया। वहीं, ग्राहक को भी मामूली चोटें आईं और दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जब ग्राहक के परिजन और दोस्तों ने अस्पताल आकर हंगामा करने की कोशिश की। उन्हें वहां से हटा दिया गया। मीट की दुकान पर हंगामे की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कर्ण के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

  • पंजाबः स्कूल में बास्केटबॉल खेल रहे बच्चे की हुई मौ’त 

    जीरकपुरः पटियाला रोड स्थित न्यू एंजल पब्लिक स्कूल में एक 14 वर्षीय छात्र की बॉस्केटबाल खेलते हुए गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम अपने भाई के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राउंड में बॉस्केटबाल खेल रहा था। खेलते हुए वह गिर गया और उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। स्कूल प्रबंधकों ने मृतक के पिता नवीन गर्ग निवासी एकेएस कॉलोनी जीरकपुर को साथ लेकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती रेफर कर दिया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

    मृतक शुभम के पिता नवीन गर्ग ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे शुभम अपने 12 वर्षीय छोटे भाई के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था तो अचानक उसके सिर में दर्द हुआ और उसने अपना सिर पकड़ा तो वह अचानक पीछे की तरफ गिर गया। न्यू एंजल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि स्कूल साढ़े नौ बजे शुरू होता है। बच्चे करीब साढ़ेे आठ बजे स्कूल में आकर खेल रहे थे। पौने नौ बजे यह हादसा हुआ है। घटना सीसीटीवी में कैद है। हादसे से स्कूल प्रबंधन भी सदमे में है।

    यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। शुभम के पिता ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही बच्चे को स्कूल छोड़कर आया था। कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिली तो वह वापस स्कूल में गया। जहां से स्कूल स्टाफ की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि सूचना पर जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचे तो पिता के बयानों पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को उसे विदाई दी गई।

  • जालंधरः DC दफ्तर के बाहर रेहड़ी कर्मियों ने लगाया धरना, किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैफिक की समस्या को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वरा शहर को 4 जोन में बांटकर वन वे जोन में लगी अवैध रेहड़ियां और अवैध पार्किंग को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसी को लेकर आज रेहड़ी चालक डीसी दफ्तर के बाहर पहुंच गए है। जहां उनके द्वारा धरना लगाकर हंगामा किया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक की समस्या को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

    जिसको लेकर रेहड़ियों चालकों का कहना है कि उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने से उनका कारोबार ठप्प हो गया है। उनकी मांग है कि बड़े लोगों के खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह भी सड़कों को लेकर सुधार चाहते है, लेकिन प्रशासन 21 हजार रेहड़ी चालकों को बेरोजगार करके सुधार ना करें। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि उनके रेहड़ी लगाने की व्यवस्था की जाए।

  • पंजाबः 12 नायब तहसीलदारों को सरकार ने किया प्रमोट, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदारों को प्रमोट किया है। जानकारी के अनुसार 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार प्रमोट किया गया है। जिनकी सूची निम्न है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ਿਖਰਾ ‘ਤੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    2018 ਦੀ ਵਾਰਡਬੰਦੀ ਮੁਤਾਬਕ ਹੀ ਹੋਣਗੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

    ਰਾਏਕੋਟ : ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿਥੇ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਕਮਰ ਕੱਸ ਲਈ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਸੂਬਾ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਦਿਸ਼ਾਂ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ 9 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ 11 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ 18 ਦਸੰਬਰ ਤੱਕ ਵਾਰਡਬੰਦੀ-2018 ਅਤੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੀਆਂ 1 ਜਨਵਰੀ 2023 ਤੱਕ ਬਣੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਦਾ ਆਪਸ ਵਿਚ ਮੁਲਾਂਕਨ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਹਲਕਾ ਰਾਏਕੋਟ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਬਲਾਕ ਪੱਖੋਵਾਲ ਤੇ ਬਲਾਕ ਸੁਧਾਰ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਬੀਡੀਪੀਓਜ਼ ਦੀ ਦੇਖ-ਰੇਖ ਹੇਠ ਦਿਨ-ਰਾਤ ਸਖਤ ਮਿਹਨਤ ਕਰਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੋਟਾਂ ਦਾ ਮੈਚਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜੋ ਦੋਵੇਂ ਲਿਸਟਾਂ ਦੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਨੂੰ ਆਪਸ ਵਿਚ ਮਿਲਾ ਕੇ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਬਲਾਕ ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਪ੍ਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਤੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੀਆਂ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਸ਼ਨਾਖਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ 2018 ਦੀ ਵਾਰਡਬੰਦੀ ਅਤੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਾਲੀ ਨਵੀਂ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਨਵੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਾ ਕੇ ਪੰਚਾਇਤੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਇਸ ਦੀ ਗੂਗਲ ਸ਼ੀਟ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਨਵੀਂ ਵਾਰਡਬੰਦੀ ਸਬੰਧੀ ਪੁੱਛਣ ’ਤੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਰਾਏਕੋਟ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਨਵੀਂ ਵਾਰਡਬੰਦੀ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਬਲਕਿ 2018 ਵਿਚ ਨੋਟੀਫਾਈ ਵਾਰਡਬੰਦੀ ਮੁਤਾਬਕ ਹੀ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ । ਉਨ੍ਹਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਉਸ ਮੁਤਾਬਿਕ ਜਲਦ ਹੀ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਮੁਲਾਂਕਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿਆਰ ਹੋਈਆਂ ਕੰਪਿਊਟਰਾਂ ਵਿਚ ਦਰਜ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਕੋਲ ਇਹ ਸੂਚੀਆਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 21 ਤੋਂ 29 ਦਸੰਬਰ ਤੱਕ ਐਸਡੀਐਮ ਦਫ਼ਤਰ ਰਾਏਕੋਟ ਵਿਖੇ ਲੋਕ ਨਵੀਂ ਵੋਟ ਬਣਾਉਣ ਜਾਂ ਸੁਧਾਈ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਆਪਣੇ ਇਤਰਾਜ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿਚ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਨ।  
           

  • जालंधरः नहीं रूक रही लूट की वारदातें, तेजधार हथियार के बल पर नगदी और नया गीजर लेकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में लूट की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही लूट की वारदातों से अब लोग भी परेशान होने लगे है। ऐसा ही एक मामला बस्ती बावा खेल से सामने आया है। जहां न्यू दशमेश नगर का निवासी नया गीजर लेकर देर रात घर लौट रहा था। जिसे लुटेरो ने निशाना बना लिया। पीड़ित निवासी न्यू दशमेश नगर के दीपक ने बताया कि वह देर रात नया गीजर लेकर घर जा रहा था कि बस्ती बावा खेल के पास स्पेलंडर बाइक पर 3 लुटेरे आए और उसे रोक लिया।

    पीड़ित के अनुसार लुटेरे ने तेजधार हथियार निकाल लिए और उसे कहने लगे कि जो कुछ भी उसके पास है वह जल्द निकाल दें। दीपक ने कहा कि वह लुटेरो के पास तेजधार हथियार देखकर घबरा गया और जेब में उसके पास 10 हजार रुपए थे। लुटेरे 10 हजार रुपए, मोबाइल और नया गीजर लेकर फरार हो गए। पीड़ित दीपक ने घटना संबंधी शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है।

  • पंजाबः दिन दहाड़े सेवादार की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती नजर आ रही है। आए दिन लूटपाट और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना अमृतसर के गवाल मंडी इलाके की है, जहां एक दरगाह के सेवादार की अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक सेवादार के परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति के साथ सेवादार की रंजिश चलती लग रही थी और लगातार उक्त व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी।

    मृतक के बच्चे ने कहा कि आज उनके पिता की मौत के बाद उन्हें शक है कि उसी शख्स ने उनकी हत्या की है और इसके साथ ही मृतक सेवादार के परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह गोवल मंडी दरगाह में सेवादार की हत्या का मामला सामने आया है। जिस संबंध में वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और परिवारिक मैंबरों के बयान दर्ज किए जा रहे है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : पुलिस ने बॉर्डर एरिया में बड़ाई सुरक्षा, देखे वीडियो

    पठानकोट/अनमोल : भारत के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों में नए साल को देखते हुए सरकार ने  सुरक्षा बड़ा दी गई है। जिला पठानकोट सीमावर्ती जिला होने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण है। पठानकोट के एक ओर पाकिस्तान व दूसरी और जम्मू-कश्मीर की सीमा लगती है। जहां भारत-पाक सिमा पर बीएसएफ द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर पठानकोट पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है ओर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है । इसी अभियान के चलते इंटरस्टेट नाकोँ पर पुलिस द्वारा 24 घण्टे नए साल के आगमन को देखते हुए सभी आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है तांकि शरारती आंसरो पर नकेल कसी जा सके ।

    इस बारे में बात करते हुए नाका इंचार्ज ने कहा कि नए साल के आमद और बढ़ रहे कोहरे के कारण पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता पर बंद किए गए हैं। 24 घंटे नाके पर चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी तरह का कोई शरारती आंसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके।

  • कोरोना का फिर बढ़ा कहर: मास्क पहनना हुआ जरूरी, आदेश जारी 

    चंडीगढ़ः कोरोना वायरस के नए वैरिएंट जीएन.1 को लेकर यूटी प्रशासन अलर्ट हो गया है। हालांकि शहर में अभी तक कोरोना का कोई मरीज नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों को सचेत करते हुए लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे बाजार, माल और अन्य वस्त क्षेत्रों में मास्क पहनने की सलाह दी है। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने चंडीगढ़ में एक बार फिर से मास्क लगाने हिदायत दे दी है। प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है।

    साथ ही भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की हिदायत भी दी है।वहीं अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। वहीं प्रशासन ने एडवाइजरी में ये भी कहा है कि बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे सिम्टम्स दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी होगा। अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट करना जरूरी होगा।

  • पंजाबः सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

    मानसाः गांव भामे कलां, तहसील सरदूलगढ़, जिला मानसा में सरपंच के हो रहे उपचुनाव को लेकर सरकार ने आदेश जारी किए है। जिसमें कहा गया है कि उपचुनाव को मुख्य रखते हुए श्रमिकों के लिए 24 दिसम्बर, 2023 को चुनाव वाले दिन वेतन सहित साप्ताहिक छुट्टी की घोषणा की जाती है। उपचुनाव के लिए पंजाब में स्थित दुकानों और औद्योगिक संस्थानों के श्रमिक जो संबंधित ग्राम पंचायत के वोटर है, उनको वोट का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सरकार ने वेतन सहित साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है।