Blog

  • आज़ादी के 76 बर्षो बाद हिंडोला झेल रहा पिछड़ेपन का दंश,इसका श्रेय भाजपा को: भुट्टो

    आज़ादी के 76 बर्षो बाद हिंडोला झेल रहा पिछड़ेपन का दंश,इसका श्रेय भाजपा को: भुट्टो

    जनता की हर समस्या को पुख्ता समाधान करें अधिकारी
    ऊना/ सुशील पंडित: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र भुट्टो ने हिंडोला में जन समस्याओं को सुना और प्रशासनिक अधिकारियों को जन समस्याओं को खत्म करने के दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का हिंडोला गांव अंतिम सीमा पर है और यहाँ सैकड़ों की आवादी है। एक तरफ झील तो दूसरी तरफ पंजाव की सीमा है। देश को आज़ाद हुए 76 वर्ष हो चुके है। लेकिन यह गांव ओर पँचायत आज भी पिछड़ेपन का दंश झेल रही है। और इसका सारा श्रेय भाजपा को जाता है। भुट्टो ने कहा कि 1985 के बाद गैर कांग्रेस विधायक  का विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ में कब्जा रहा। 1993 से लगातार कुटलैहड़ में भाजपा का विधायक रहा और बीते 5 वर्ष पूर्व में कुटलैहड़ को भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्रालय भी मिला। लेकिन हिंडोला की जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। आज भी हिंडोला की जनता सड़क बिजली, पानी, रास्ते जैसी समस्याओं से जुझ रही है।  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव हिंडोला में देश का दूसरा भगवान ब्रह्मा का मन्दिर है। जोकि भरमौती के नाम से प्रसिद्ध है। लाखों लोगों की आस्था भरमौती मन्दिर से जुड़ी हुई है। लेकिन फिर भी पूर्व भाजपा सरकार में मन्त्री महोदय ने यहाँ की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ समाधान नहीं करवाया। 
    देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में हर विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। और यहां की जनता ने जो भी समस्याएं बताई है। उनका एक सप्ताह के भीतर समाधान करके मुझे रिपोर्ट करनी होगी कोई किंतु परन्तु नहीं चलेगा। जिस जनता ने मुझे विधायक बनाया है वह जनता मेरे लिए देव तुल्य है। और उनकी हर समस्या का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता में शुमार है। उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि सड़क का एस्टीमेट बनाकर मुझे दिया जाए। बिजली पानी की जो भी जनता की समस्याएं है। उनका तुरंत समाधान हो। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, जल शक्ति विभाग के एक्सिन, एसडीओ,लोकनिवि, एक्सिन एसडीओ बिजली विभाग के एसडीओ खण्ड बिकास अधिकारी प्रकाश चंद सीडीपीओ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सयोजिक सुरेंद्र ठाकुर, बलराम,भूपेंद्र राणा, दिनेश, राज कुमार,उपप्रधान भूषण शर्मा, मलूक,तिलक राज,कुलदीप किशन के अलावा पार्टी के गणमान्य एवं विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
    भरमौती मन्दिर को विख्यात करने के लिए बनाई जाएगी रूप रेखा
    भुट्टो ने भरमौती में चल रही श्री मदभागवत कथा का रसपान भी किया और मन्दिर महंत द्वारा विधायक को सम्मानित भी किया। भुटटो ने कहा कि देश का दूसरा व्रह्मा मन्दिर कहे जाने बाले भरमौती मन्दिर को ओर ज्यादा विख्यात करने के लिए अलग रूप रेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ का सौभाग्य है कि भरमौती मन्दिर कुटलैहड़ की धरोधर बना हुआ है। लेकिन जितना विकसित भरमौती मन्दिर होना चाहिए। उससे अभी बहुत कम है। और अब भरमौती मन्दिर को विख्यात करने के लिए अलग रोडमैप तैयार किया जाएगा। 
  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी

    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की प्रोन्नति की मंजूरी दी। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की प्रोन्नति को मंजूरी दी।’ बता दें कि कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नति के लिए उच्च न्यायालय के तीन मुख्य न्यायाधीशों और दो न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी।

    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए जिन 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्तियों को मंजूरी दी, उनमें राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल, पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीवी संजय कुमार, पटना हाई के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनोज मिश्रा शामिल हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इन पांच न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद न्यायालय की कार्य शक्ति 32 हो जाएगी। वर्तमान समय में सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत कार्य शक्ति सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ सहित 27 है। जबकि इसकी क्षमता 34 है।

  • कांग्रेस सरकार ने 45 दिनों में बदले की भावना से कार्य किया: सुरेश कश्यप

    कांग्रेस सरकार ने 45 दिनों में बदले की भावना से कार्य किया: सुरेश कश्यप

    बीजेपी प्रदेश कार्य समिति बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर तैयार की रणनीति
    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 45 दिनों में बदले की भावना से कार्य किया हैं। 619 संस्थान बंद कर दिए। ओपीएस को लेकर अभी तक कांग्रेस सरकार अधिसूचना भी जारी नहीं कर पाई हैं। हैरत का विषय हैं कि प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव में प्रत्येक महिला को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी। लेकिन अब सरकार नए मापदंड अपनाते हुए हरेक परिवार की एक महिला को यह राशि देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा में सिर्फ महंगाई को मुददा बनाया। जबकि कांग्रेस सरकार बनते ही डीजल पर 3 रुपए व तेल पर 9 रुपए बैट बढ़ा करके महंगाई का बोझ डाला हैं। आयुषमान व हिमकेयर योजना को बंद करने के अलावा मंडी के शिव धाम, मंडी विश्वविद्यालय काे बंद करने के बारे में सूचनाएं मिल रही हैं। 

    सीमेंट उद्योग बंद होने से हजारों लोग बेराेजगार होने के कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदेश व केंद्र के परिदृश्य व कांग्रेस सरकार के निर्णयों के खिलाफ प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान का अहम विषय कार्यसमिति की बैठक में रहेगा। इसके तहत कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, धरने प्रदर्शन हरेक जिला में प्रदर्शन करेंगे। भाजपा डाटा प्रबंधन व उसके मैनेजमैंट को लेकर काम किया जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में पार्टी के कार्यालयों को बनाने के लिए काम किया जा रहा हैं। ताकि पार्टी की बैठकों के आयोजन में किसी तरह की असुविधा ना हो सकेगा।
    वहीं पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि हमने नारा दिया था कि रिवाज बदलेगा लेकिन वह नहीं बदल पाया। और ताज बदल गया ताज कैसे बदला नारा कैसे साकार नहीं हुआ उन सभी तथ्यों को लेकर भी चिंतन इस बैठक के दौरान किया जा रहा है और अनुशासन हीन कार्यकर्ताओं के ऊपर भी कार्यवाही करने की योजना बनाई जा रही है उन्होंने कहा कि अभी सभी जिलों से आंकड़े आ रहे हैं आंकड़ों को देखने के उपरांत ही कोई और निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने हिमाचल को रेल में अच्छा खासा बजट तीन परियोजनाओं के लिए दिया है जिससे हिमाचल के विकास की गति और तीव्र होगी वहीं उन्होंने बल्क ड्रग पार्क को लेकर भी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की इस परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि केंद्र द्वारा समय-समय पर मुहैया करवाई जाएगी ताकि इस वल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। 
    इस मौके पर, पूर्व , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, तिरलोक जमबाल, राकेश शर्मा,सुमित शर्मा,कर्ण उपस्थित रहे।
  • समाज की भलाई करना अपना कर्म समझते थे प्रेम चंद सिंगला

    समाज की भलाई करना अपना कर्म समझते थे प्रेम चंद सिंगला

    स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट
    पंजाब हरियाणा हिमाचल, दिल्ली, नोएडा, बॉम्बे सहित अन्य प्रदेशों के संगठनों ने पाठ के भोग में शिरकत की
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल के  उद्योगपति क्यूरटेक ग्रुप के एम डी व फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री एफ आई आई के हिमाचल प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट सुमित सिंगला के पिता स्वर्गीय प्रेमचंद्र सिंगला की याद में श्री गरुड पुराण पाठ का भोग एसडीकेएस भवन में हिंदू धार्मिक रीति रिवाज संस्कृति के अनुसार डाला गया । इस अवसर पर स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला के सुपुत्र सुमित सिंगला के अतिरिक्त पुत्र वधू रिशु सिंगला, धर्मपत्नी दर्शना देवी,पौत्र युवराज सिंगला भाई विजय सिंगला, मौजूदा कुल पुरोहित पंडित हरिदास नालागढ़ के अनुसार ही गरुण पुराण के अंतिम अध्याय व संपूर्ण आहूति व श्रद्धांजलि दी गई।
    इस अवसर पर पंडित हरिदास कुल पुरोहित, प्रसिद्ध कथा वाचक विनोद,ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनो ने भजन बंदगी व अध्यात्मिक प्रवचन दिया। इस अवसर सुमित सिंगला ने अपने पिता स्व प्रेम चंद सिंगला को समर्पित दो भावपूर्ण कविताएं लिखी गई को भी पंडित कथा वाचक विनोद ने भजन के रूप में सुनाया तो उनकी आंखें नम हो गई और आए हुए व्यक्तियों की  अश्रुधारा बह निकली ।इस कविता में सुमित सिंगला ने  पिता के जीवन का महत्व बताते हुए कहा कि परिवार के दुखों को छुपाकर, परिवार का हौसला बढ़ाया, धीरज देना,संकट के समय परिवार की रक्षा करना पिता का गौरवमई रूप है ।उन्होंने कहा कि जिनके पिता जीवित हैं उनकी सेवा करें और जो स्वर्गधाम जा चुके हैं उनकी भगवान से प्रार्थना करें।

    इस श्रद्धांजलि समारोह में कुल पुरोहित पंडित हरिदास ने कहा कि स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला जी जैसा व्यक्ति आजकल के कलयुग में मिलना बहुत ही कठिन है । इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला के दिखाए सच्चाई और सादगी के मार्ग पर चलेंगे व अपनी माता दर्शना देवी सिंगला का पूरा ध्यान रखेंगे व इन्हें सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार की सहमति से अपने पिताजी की याद में प्रेम चैरिटेबल अस्पताल, प्रेम मंदिर व प्रेम चौक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह और भी कई सामाजिक व धार्मिक कार्यों को करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर शोक संदेश भेजने वालों में कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीबा जयरेंद्र कौर, रानी परनीत कौर, ब्रह्मा महिंद्रा, आम आदमी पार्टी के डॉ बलबीर सिंह,तेजपाल कोहली, सुरजीत सिंह कोहली, नाभा के विधायक देव माल,अमरगढ़ के युवा नेता सुमित सिंह मान, हरपाल जुनेजा, संजीव सिंगला, पिंकी पंडित, जसकरण टॉहरा, सुरेंद्र पाल पासी पासी,सनी पासी, अखिल शर्मा, अंजू शर्मा, केके मल्होत्रा ,विपिन शर्मा, संजीव शर्मा बिट्टू, ज्योति खान, विकासपुरी व केके  शर्मा,सभी शामिल हुए।
  • नवजोत सिद्धू को लेकर राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान 

    नवजोत सिद्धू को लेकर राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह को लेकर कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान सामने आया है। पहली बार राजा वड़िंग ने जेल में बंद नवजोत सिद्धू की रिहाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने सीएम से अपील की है कि उन्हें जल्द सिद्धू की रिहाई पर विचार करना चाहिए। जो 1988 में सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पटियाला केंद्रीय कारागार में एक साल की सजा काट रहे हैं। अपील पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा जेलों में सजा काट रहे पांच दोषियों को विशेष छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के एक दिन बाद आई है। हालांकि सूची में सिद्धू का नाम नहीं है। वड़िंग ने ट्वीट किया, ‘‘मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करता हूं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द रिहाई पर भी विचार करें। न्याय के मामलों को पक्षपातपूर्ण विभाजन से ऊपर माना जाना चाहिए।’’

    कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर विशेष छूट दी जा सकती है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख शमशेर सिंह दूलो सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के कई नेताओं ने पिछले महीने सिद्धू को रिहा नहीं करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार की आलोचना की थी। पिछले साल 20 मई को, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख सिद्धू को उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद पटियाला की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

    पंजाब मंत्रिमंडल ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने के लिए दूसरे चरण में पंजाब की जेलों में बंद दोषियों को विशेष छूट देने के मामले को शुक्रवार को मंजूरी दी। इसी तरह राज्य की जेलों में बंद उम्रकैद के दोषियों की समय पूर्व रिहाई की मांग करने वाले मामलों को भेजने को भी मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 163 के तहत मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ये विशेष छूट/समय से पहले रिहाई के मामले संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत पंजाब के राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।

  • चिंतपूर्णी जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, पांच घायल

    चिंतपूर्णी जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, पांच घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के चिंतपूर्णी के अंतर्गत आते गांव चलाली में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना पंजाब के रहने वाले श्रद्धालु ज्वाला माता के दर्शन करने के बाद चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव चलाली के पास पहुंची तो सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को साइड देने के चक्कर में चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा जिससे उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
    घायलों की पहचान भूपेंद्र(48) हर्ष(22) फिरका(28) पुष्पा(67)  के न्यू कुंदनपुरी सिविल लाइन लुधियाना(पंजाब )के रूप में हुई है। 5 लोगों में से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी  से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर किया है।
  • विश्व कैंसर दिवस पर जिला ऊना मे सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने जनता को किया जागरुक

    विश्व कैंसर दिवस पर जिला ऊना मे सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने जनता को किया जागरुक

    ऊना, हरोली, चिंतपूर्णी मे कैंसर जाँच एवं उपचार के प्रति जनता को किया जागरूक
    ऊना/सुशील पंडित: विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की विभिन्न टीमों ने जिला ऊना के ऊना, हरोली, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों  में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करते हुए जनता को कैंसर से संबंधित रोगों के बारे मे जानकारी प्रदान की व इसके उपचार एवं रोकथाम के बारे मे जागरूक किया | 
    विश्व कैंसर दिवस की इस वर्ष की थीम : “क्लोज़ द केयर गैप” के तहत उन्होंने कैंसर मरीजों को उचित उपचार बढ़ाने पर जोर देते हुए उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के कैंसर (गले के कैंसर, ब्लड कैंसर,हड़ियो का कैंसर, मुंह कैंसर,स्तन कैंसर,किड्नी कैंसर,फेफड़ों का कैंसर इत्यादि) जो की आजकल अत्याधिक पाया जा रहा है उसके बारे मे जानकारी प्रदान की एवं इससे बचने के उपायों के बारे मे बताया | उन्होंने लोगों से धूम्रपान,तंबाकू,शराब आदि नशों से दूर रहने की सलाह दी एवं शरीर मे कहीं भी कोई गांठ उभरने के अतिरिक्त समय समय पर चिकित्सकीय जांच करवाने की सलाह दी | 
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,रुचि,रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव एवं ग्राम पंचायत कुठार बीत मे जनता के स्वास्थ्य की सामान्य जांच करते हुए स्वास्थ्य शिविर मे 99 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 32 लोगों की रक्तजांच की | 16 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 4 मरीज उच्च रक्तचाप, 03 मरीज मधुमेह से जबकि 04 महिलाओ को गाईनी संबंधित, एवं 72 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया |
    ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खानपुर मे डॉ मनु प्रिया के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया । 
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की चिंतपूर्णी टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एवं ग्राम पंचायत कुठियाडी में जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बजुर्गों, मातृशक्ति एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं रक्त की जांच इस दौरान की गई | इस दौरान कुल 58 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई | 06 लोगों को उच्च रक्तचाप,04 लोगों को मधुमेह,09 लोगों में हड्डियों से संबंधित और 43 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए | मरीजों को उपचार सलाह, एवं निशुल्क दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा किया गया।
  • मुफ्त साड़ी बांटने दौरान मची भगदड़, 4 की मौत सहित कई घायल

    मुफ्त साड़ी बांटने दौरान मची भगदड़, 4 की मौत सहित कई घायल

    तिरुपत्तूर: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में शनिवार को धोती और साड़ी वितरण के लिए एक टोकन वितरण समारोह में मची भगदड़ में कम से कम चार महिलाओं की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। थाईपुसम उत्सव के अवसर पर एक व्यवसायी द्वारा मुफ्त साड़ियां प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया जाता है तिरुपत्तूर जिले के वानियामबाड़ी इलाके में करीब 500 महिलाएं साड़ियां प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुई थीं। इसी दौरान टोकन लेने के लिए महिलाएं उमड़ पड़ीं जिससे भगदड़ मच गई।

    इससे 15 महिलाएं बेहोश हो गईं जिनमें से चार महिलाओं की दम घुट जाने से मौत हो गई। वहीं सीएम एमके स्टालिन ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन घायलों को वानीयंबादी सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी बालकृष्ण ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। मृत महिलाओं की शिनाख्त कर ली गई है, इनके नाम वल्लियाम्मल, राजथी, नागम्मल, छिन्नम्मल बताए गए हैं। इस बीच, टोकन बांटने की व्यवस्था करने वाली निजी फर्म अयप्पन के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।

    बता दें कि यह त्योहार तमिल समुदाय के द्वारा थाईपुसम के रूप में मनाया जाता है। यह भगवान मुरुगन की जयंती होती है। भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय (भगवान मुरुगन) हैं। कहा जाता है कि इसी दिन देवी पार्वती ने भगवान मुरुगन को तारकासुर नामक राक्षस और उसकी सेना को मारने का आदेश दिया था। इसके बाद भगवान मुरुगन ने तारकासुर का वध किया था। इसी की खुशी में यह त्योहार को मनाया जाता है। थाईपुसम शब्द में थाई और पुसम शब्द शामिल हैं, जहां पुसम का अर्थ नक्षत्रम पुसम (जिसे पुष्य भी कहा जाता है) है। प्रमुख रूप ये त्योहार भारत के अलावा मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और दुनिया के कई अन्य देशों में मनाया जाता है।

  • ASI को लगी गोली, जौहल अस्पताल में भर्ती

    ASI को लगी गोली, जौहल अस्पताल में भर्ती

    बटालाः ट्रैफिक पुलिस विभाग बटाला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर के रिवाल्वर साफ करने दौरान गोली लगने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी ललित कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस विभाग बटाला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह आज पुलिस लाइन बटाला में अपनी सरकारी रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था।

    इसी दौरान कि अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो उनकी ठुड्डी पर लगी। जिससे हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने बटाला के जौहल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां हरजीत सिंह का उपचार चल रहा है। 

  • पैसे कमाने गए 12 युवक विदेश में फंसे, सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो

    पैसे कमाने गए 12 युवक विदेश में फंसे, सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः  पंजाब, हिमाचल और बिहार से पैसा कमान के लिए 12 युवक लीबिया में गए, लेकिन वहां पर फंस गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर सरकार से समक्ष वहां से निकालने की गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने वीडियो के जरिये बताया कि उनके पास खाने पीने का कोई सामान नहीं है। उन्हें वहां निकाला जाए, अन्यथा व भूख और प्यास से ही मर जाएंगे। वीडियों में युवक कह रहे कि उन्हें छोड़ने के लिए लोग 3 हजार डॉलर की मांग कर रहे हैं। युवकों ने कहा कि उन्हें एजेंट ने लीबिया के बेंगाजी में एलसीसी सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के लिए भेजा था। काम देने की बजाय उन्हें बंधक बना लिया।

    उन्हें कमरे से बाहर गेट तक भी नहीं जाने दिया जाता। लीबिया में बंधक बनाए गए 12 युवकों में से 9 पंजाब (7 रोपड़, 1-1 मोगा, कपूरथला) से हैं, जबकि हिमाचल और बिहार से भी एक-एक युवक वहां फंसे हुए है। युवकों ने अपने वीडियो में कहा कि खाना और पानी न मिलने के कारण उनकी जिंदगी खतरे में है। लीबिया से वीडियो वायरल होकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर तुरंत संज्ञान लिया।

    उन्होंने युवकों की चिंता करते हुए विदेश मंत्रालय को लिखा है कि युवकों का जीवन खतरे में है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से वहां से आजाद करवाया जाए। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर प्रसाद को ट्वीट भी किया है। उन्होंने युवकों की वीडियो के साथ विदेश मंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि जल्द सहायता की जरूरत है। इसी बीच पता चला है कि विदेश मंत्रालय भी लीबिया में फंसे युवकों को वहां से छुड़ाने के लिए प्रयासों में जुट गया है।