Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Toll Plaza नहीं होगा बंद, पुलिस और किसानों का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: Toll Plaza नहीं होगा बंद, पुलिस और किसानों का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: Toll Plaza नहीं होगा बंद, पुलिस और किसानों का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां द्वारा धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में आज पंजाब भर में टोल प्लाजा फ्री करवाने का ऐलान किया गया था। लेकिन किसानों द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा बंद नहीं करवाया जाएंगा। वहीं टोल प्लाजा पर पहुंचे किसानों द्वारा मीडिया से बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडियों में अभी तक धान की लिफ्टिंग नहीं हो रही।


जिसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसानों के साथ बातचीत हो गई। जिसके बाद टोल प्लाजा बंद करने के ऐलान को स्थगित कर दिया गया। वहीं किसान नेता ने कहा कि रोड़ और रेलवे नहीं वह जाम कर रहे। उन्होंने कहा कि सिर्फ टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 48 घंटे में धान की लिफ्टिंग की जाएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि जो कट लगने से परेशानी आ रही है, उसका समाधान करने का भी प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 48 घंटों के लिए प्रदर्शन को स्थगित किया जा रहा है, अगर 48 घंटे में उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो दोबारा से प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता ने कहा कि टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किसी एक जत्थेबंदी का नहीं है। उन्होंने कहा कि परेशानी का सामना सभी किसानों को आ रहा है, जिसको लेकर सभी नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान ना उठाने से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। वहीं अन्य टोल प्लाजा बंद करने को लेकर किसान नेता ने कहा कि उनका संदेश अन्य टोल पर किसानों को पहुंच जाएंगा। जिसके बाद 48 घंटे के लिए वह भी जल्द स्थगित करने का फैसला ले सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here