Home Punjab>Ludhiana Punjab News: सब्जी मंडी में फड़ लगाने को लेकर दो गुट आपस में भीड़े, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

Punjab News: सब्जी मंडी में फड़ लगाने को लेकर दो गुट आपस में भीड़े, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
Punjab News: सब्जी मंडी में फड़ लगाने को लेकर दो गुट आपस में भीड़े, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो
लुधियाना। शहर के बहादुर के रोड स्थित सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फड़ पर कब्जे को लेकर दो आढ़ती गुट आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसमें एक आढ़ती बुरी तरह घायल हो गया। रविवार शाम की है घटना जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। मंडी में रोज़ की तरह व्यापार चल रहा था। इसी दौरान फड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया। पीड़ित के भाई ने बताई आपबीती घायल आढ़ती के भाई पंकज ने बताया कि मंडी में उनकी फ्रूट की दुकान है। रोज़ाना की तरह उन्होंने अपनी तय जगह पर फड़ लगाकर फल-सब्जी का सामान रखा हुआ था। उसी दौरान दूसरी पार्टी के कुछ लोग वहां पहुंचे और जबरदस्ती उस जगह को अपनी बताते हुए वहां सामान रखने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर भड़के आरोपी पंकज के मुताबिक, जब उनके भाई ने विरोध किया और कहा कि यह जगह उनकी निर्धारित फड़ है, तो दूसरी पार्टी के लोग गुस्सा हो गए। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। सिर पर किया जानलेवा हमला आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित आढ़ती पर लाठी-डंडों और हाथों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मंडी में मौजूद अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी काफी देर तक पीड़ित को पीटते रहे। सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर घटना के बाद खून से लथपथ हालत में घायल आढ़ती को तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया और मेडिकल जांच (MLR) काटी। हालत गंभीर होने और ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने जताया जान का खतरा पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसकी जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है और मांग की है कि मंडी में इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here