इसके लिए वे पिछले काफी समय से डीआईसी ऑफिस के चक्कर काट रहे थे लेकिन वहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी काम करने के बजाय उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। संजीव के मुताबिक आरोपियों ने काम के बदले करीब 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। संजीव ने बताया कि बिना पैसे दिए उनका जायज काम भी अटकाया जा रहा था। भ्रष्टाचार से तंग आकर संजीव ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। जिसके तहत आज संजीव रिश्वत की किस्त लेकर पहुंचे थे। जैसे ही संजीव ने ऑफिस के भीतर आरोपियों को पैसे पकड़ाए पहले से तैयार बैठी विजिलेंस की टीम ने धावा बोल दिया। टीम ने मौके पर ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि भी बरामद की है। मुझसे लंबे समय से पैसों की मांग की जा रही थी। मैं परेशान हो चुका था इसलिए मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया और विजिलेंस को सूचित किया। इस छापेमारी के बाद डीआईसी ऑफिस में हड़कंप का माहौल है। हालांकि विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने अभी तक पकड़े गए कर्मचारियों के नाम और उनके पद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ब्यूरो का कहना है कि अभी कागजी कार्रवाई और पूछताछ जारी है जिसके बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।विजिलेंस की DIC Office में रेड, मचा ह/ड़कं प, रिश्वत लेते 3 कर्म/चा री गिर/फ्ता र#VigilanceRaid #DICOffice #BriberyCase #ThreeArrested #AntiCorruption #GovernmentAction #PoliceAction #LawAndOrder #BreakingNews #InvestigationUpdate pic.twitter.com/uOLccWncb0
— Encounter India (@Encounter_India) February 13, 2026