Home Punjab>Ludhiana Punjab News: MIG फ्लैट्स में दीवार गिरने से मचा हड़कंप, 2 गाड़ियां मलबे में दबी, देखें वीडियो

Punjab News: MIG फ्लैट्स में दीवार गिरने से मचा हड़कंप, 2 गाड़ियां मलबे में दबी, देखें वीडियो

0
Punjab News: MIG फ्लैट्स में दीवार गिरने से मचा हड़कंप, 2 गाड़ियां मलबे में दबी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के चंडीगढ़ रोड वर्धमान के पास MIG फ्लैट्स में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सोसाइटी की एक दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में वहां पार्क की गई दो गाड़ियां एक I-10 और एक क्रेटा मलबे के नीचे दब गईं। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दीवार गिरी चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इलाका निवासी जगदीप राणा ने प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया हमने पहले ही लिखित और मौखिक रूप से सूचना दी थी कि यह दीवार जर्जर है और कभी भी गिर सकती है। लेकिन प्रशासन और प्रधान ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

यह एक बंद गली है जहाँ दिनभर बच्चे खेलते रहते हैं। शुक्र है कि हादसा रात को हुआ वरना किसी मासूम की जान जा सकती थी। निवासियों ने इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर सोसाइटी के प्रधान और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। मलबे के नीचे आने सेI-10 और क्रेटा कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है। फिलहाल मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ था और मलबे को रात को हटाने का काम शुरू कर दिया गया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here