Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 3 मंजिला इमारत से गिरने से महिला की टूटी टांगे, देखें वीडियो

Punjab News: 3 मंजिला इमारत से गिरने से महिला की टूटी टांगे, देखें वीडियो

0
Punjab News: 3 मंजिला इमारत से गिरने से महिला की टूटी टांगे, देखें वीडियो

6 महीने पहले हुई थी शादी

लुधियानाः अबदुल्लापुर बस्ती महिला के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला की दोनों टांगे टूट गई है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया है। पीड़ित महिला की पहचान उजाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की 6 माह पहले शादी हुई है और यह हादसा नींद में चलने की वजह से हुआ है। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और उसका पति मौके पर पहुंचा। मामले की जानकारी देते हुए घायल उजाला के पति अमित ने बताया कि उसकी पत्नी उजाला तीसरी मंजिल पर चारपाई पर लेटी मोबाइल चला रही थी। अचानक उसे नींद आ गई। अमित ने कहा कि वह खुद भी तीसरी मंजिल पर बनी मोंटी पर लेटा हुआ था। उजाला नींद में उठकर जब नीचे कमरे में जाने लगी तो वह छत्त से गिर गई। उजाला को अब पीजीआई में ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने महिला का आपरेशन करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here