Home Punjab>Ludhiana Punjab News: युवक ने Hospital की छत्त से लगाई छलांग

Punjab News: युवक ने Hospital की छत्त से लगाई छलांग

0
Punjab News: युवक ने Hospital की छत्त से लगाई छलांग

मां की बीमारी से परेशान,1 साल पहले हो चुकी पिता की मौत

लुधियानाः शहर के सराभा नगर में स्तिथ दीपक अस्पताल में शनिवार को एक युवक ने अपनी मां की बीमारी से परेशान आकर अस्पताल की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मालमे की सूचना थाना डिवीजन 5 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहा रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जायेगा। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय हरिंदर सिंह के रूप में हुई। थाना डिवीजन 5 के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक जमालपुर के इलाके का रहने वाला है। करीब 1 साल पहले उसके पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वही मृतक का उसकी पत्नी से करीब 7 साल पहले तलाक हो चुका है। मृतक के छोटे भाई वरिंदर ने बताया कि उनकी माता सुखदेव कौर पिछले 10 दिनों से दीपक अस्पताल में बीमारी के चलते भर्ती है। जिसके चलते हरविंदर परेशान रहता था। जिसने शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल की छत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अस्पताल में उसके छलांग लगाने के बाद तुरंत लोगो ने उसे इमरजेंसी में पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना थाना डिवीजन 5 की पुलिस को दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here